एक्सप्लोरर

BOB Rules Changed: बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक ध्यान दें! 1 अगस्त से बदल जाएगा चेक पेमेंट का तरीका, पढ़ें सभी डिटेल्स

BOB Positive Pay System: अब अगर आप 5 लाख रुपये से अधिक का चेक जारी करते हैं तो 1 अगस्त के बाद उसका पॉजिटिव पे सिस्टम जरूरी होगा. इसके बिना अब चेक पेमेंट नहीं किया जा सकेगा.

Bank of Baroda Rules Changed: अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके काम की है. 1 अगस्त से बैंक में चेक जमा करने के तरीके के बड़े बदलाव किए जा रहे हैं. भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा बनाए गए नियमों के बाद अब बैंक चेक पेमेंट के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम (BOB Positive Pay System) लागू करने जा रहा हैं. ऐसे में अगर आप 1 अगस्त 2022 के बाद चेक जारी करते हैं तो इसका डिजिटली क्रॉस वेरीफाई करना जरूरी होगा.  

इन बैंकों ने लागू किया यह सिस्टम
आपको बता दें कि इससे पहले देश के कई बैंकों ने पॉजिटिव पे सिस्टम को अपने यहां लागू किया है. इसमें भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) शामिल है.

बैंक ने ट्वीट कर दी जानकारी 
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस मामले पर ट्वीट करके जानकारी दी है, 'हम आपकी बैंकिंग सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध हैं. पॉजिटिव पे सिस्टम (BOB Positive Pay System) के जरिए हम आपको चेक फ्रॉड से सुरक्षित रखना चाहते हैं. 5 लाख रुपये से अधिक के चेक पर आपको इसे डिजिटल कंफर्म करना होगा ताकि आप किसी फ्रॉड के शिकार न हो जाए.'

इस तरह दें चेक के डिटेल्स
अब अगर आप 5 लाख रुपये से अधिक का चेक जारी करते हैं तो 1 अगस्त के बाद उसका पॉजिटिव पे सिस्टम (Positive Pay System) जरूरी होगा. इसके बिना अब चेक पेमेंट नहीं किया जा सकेगा. 5 लाख से अधिक के चेक पेमेंट (Cheque Payment) पर आपको इसकी जानकारी बैंक को देनी होगी. इस जानकारी को क्लीयरेंस देने से पहले क्रॉस वेरीफाई किया जाएगा. अगर चेक में दर्ज जानकारी और डिजिटल जानकारी मिल-जुलती नहीं होती है तो आपका क्लियर नहीं होगा.

आप SMS , एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) और मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking) के द्वारा बेनेफिशियरी का नाम, अकाउंट नंबर, अमाउंट,चेक नंबर आदि को दर्ज करें.  इसके बाद बैंक चेक क्लियर करने से पहले इस सभी जानकारी क्रॉस वेरीफाई करेगा और इसके बाद चेक क्लियर किया जाएगा. इस प्रोसेस से चेक संबंधी फ्रॉड को रोकने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें-

Railway Update: बाढ़ और बारिश का असर! आज रेलवे ने कुल 136 ट्रेनों को किया कैंसिल, 40 के रूट में बदलाव

Fraud Case Reported: 3 महीनों में अनऑथराइज्ड बैंकिंग ट्रांजेक्शन की 28,269 शिकायतें दर्ज, सरकार ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget