एक्सप्लोरर

Rakesh Jhunjhunwala: 5000 रुपये से बनाई हजारों करोड़ की दौलत, इस तरह से बाजार के ‘बिग बुल’ बने थे झुनझुनवाला

Big Bull of Indian Share Market: शेयर बाजार से कमाई कर अरबों की दौलत जुटाने वालों में राकेश झुनझुनवाला का नाम पहली कतार में आता है. आइए जानते हैं शेयर बाजार का उनका सफर...

दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) को अक्सर भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) का बिग बुल (Big Bull) और भारत का वॉरेन बफे कहा जाता रहा है. यह अकारण भी नहीं है. झुनझुनवाला वैसे लोगों की पहली कतार में गिने जाते रहेंगे, जिन्होंने शेयर बाजार में न सिर्फ बंपर कमाई की, बल्कि अपने साथ-साथ कइयों की किस्मत बदल डाली.

मरते समय थे इतनी दौलत के मालिक

झुनझुनवाला का पिछले साल 14 अगस्त को निधन हो गया. अपनी मौत के समय उनके पास 5.8 बिलियन डॉलर यानी 46 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की दौलत थी और फोर्ब्स के हिसाब से वह उस समय भारत के 48वें सबसे अमीर व्यक्ति थे. दिलचस्प बात यह है कि राकेश झुनझुनवाला की इस भारी-भरकम दौलत में शेयर बाजार से कमाई का हिस्सा लगभग 100 फीसदी है.

मौत के बाद शुरू हो पाई कंपनी

उन्होंने हालिया सालों में शेयर बाजार से इतर भी पैर पसारने की शुरुआत की थी. उदाहरण के तौर पर पिछले साल शुरू हुई नई विमानन कंपनी आकासा एयर में झुनझुनवाला ने भी पैसे लगाए थे और उन्हें बेसब्री से इसका परिचालन शुरू होने का इंतजार था. हालांकि वे अपनी विमानन कंपनी को उड़ान भरते नहीं देख पाए. परिचालन शुरू होने से पहले ही झुनझुनवाला का निधन हो गया और अब उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला उनके पोर्टफोलियो को मैनेज कर रही हैं.

25 साल में कर दी थी शुरुआत

झुनझुनवाला का शेयर बाजार का सफर महज 5000 रुपयों से शुरू हुआ था. उस समय उनकी उम्र महज 25 साल थी और वे कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे. साल 1985 में उन्होंने शेयर बाजार में पहला निवेश उधार लेकर किया था. उस समय बीएसई सेंसेक्स महज 150 अंक के आस-पास हुआ करता था, जो अभी 60 हजार अंक के पार निकला हुआ है.

इस शेयर ने दिलाई पहली सफलता

झुनझुनवाला की सफलता की कहानी का टाटा के साथ बड़ा गहरा कनेक्शन है. उन्हें शेयर बाजार में पहली सफलता भी टाटा के साथ ही हाथ लगी थी. साल 1986 में उन्होंने टाटा टी के 5000 शेयर खरीदे थे. उन्होंने इन शेयरों को 43 रुपये के भाव पर खरीदा था. 3 महीने में इसका भाव 143 रुपये हो गया. इस तरह महज 3 महीने में उन्होंने लाखों का मुनाफा कमा लिया था.

टाटा के शेयरों से रहा गहरा नाता

राकेश झुनझुनवाला की मौत के समय उनके पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा वैल्यू वाले दो स्टॉक टाइटन (Titan) और स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस (Star Health And Allied Indsurance) थे. टाइटन में राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी के पास 5.05 फीसदी हिस्सेदारी थी. वहीं स्टार हेल्थ में राकेश झुनझुनवाला की 17.5 फीसदी हिस्सेदारी थी. राकेश झुनझुनवाला को अरबपति बनाने में टाइटन का बड़ा रोल है.

इन शेयरों पर भी था भरोसा

इनके अलावा एपटेक लिमिटेड, मेट्रो ब्रांड्स, नजारा टेक्नोलॉजीज, रैलीज इंडिया, एस्कॉर्ट्स, केनरा बैंक, इंडियन होटल्स कंपनी, एग्रो टेक फूड्स और टाटा मोटर्स भी राकेश झुनझुनवाला के पसंदीदा शेयर थे. वह शेयर बाजार के निवेशकों को हमेशा सलाह देते थे कि लंबे समय का लक्ष्य बनाकर चलना चाहिए. इसके साथ ही एक और बात पर उनका हमेशा जोर रहता था कि सफलता कोई स्थाई चीज नहीं है.

ये भी पढ़ें: सीईओ की फैक्ट्री के नाम से मशहूर, इस भारतीय कंपनी में काम करते हैं कई करोड़पति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget