एक्सप्लोरर

क्रेडिट कार्ड का ऐसा इस्तेमाल करें कि मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा, यहां जानें काम के टिप्स

क्रेडिट कार्ड का गलत इस्तेमाल आपको बड़े फाइनेंशियल संकट में डाल सकता है. हम आपको बताने वाले क्रेडिट को किस तरह बेहतर इस्तेमाल में लाया जा सकता है.

नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड तेजी से भुगतान करने वाला बड़ा माध्यम बनता जा रहा है. जो सुविधाएं और ऑफर क्रेडिट कार्ड द्वारा दिए जाते हैं वो कस्टमर्स को काफी पसंद आते हैं. इसके साथ ही कैशबैक और रिवार्ड प्वाइंट का भी ट्रेंड क्रेडिट कार्ड का बड़ा कदम है. हालांकि कस्टमर भी इसका पूरा फायदा उठाने से नहीं चूक रहे हैं. लेकिन इसका गलत इस्तेमाल आपको बड़े फाइनेंशियल संकट में डाल सकता है. यहां आपको बताएंगे कि क्रेडिट को किस तरह बेहतर इस्तेमाल में लाया जा सकता है.

1. जरूरत के अनुसार रखें क्रेडिट कार्ड- क्रेडिट कार्ड कई तरह के होते हैं और हर क्रेडिट कार्ड द्वारा अलग फायदा और रिवार्ड मिलता है. इसके लिए सबसे पहले अपने खर्चे के पैटर्न को जाने उसके बाद अपनी जरूरत के हिसाब क्रेडिट कार्ड लें. यदि आप ज्यादातर ट्रेवल करते हैं तो ऐसे क्रेडिट कार्ड लें जो ट्रेवलिंग पर ऑफर देते हों.

2. लिमिट में ही खरीदें- क्रेडिट कार्ड बिना तत्काल भुगतान के खरीदारी की सुविधा देते हैं. लेकिन ऐसे में कस्टमर बजट के बाहर चला जाता है. जिसके बाद उसे चुकाने के लिए काफी मुश्किल होती है.

3. एक बार में बिल भरें- यदि कस्टमर एक बार में बिल भर देते हैं तो क्रेडिट कार्ड ब्याज नहीं लेते. लेकिन आप न्यूनतम राशि देकर बकाया पैसा अगली बार देने का सोच रहे हैं तो ये आपको भारी पड़ेगा. क्योंकि क्रेडिट कार्ड इस पर भारी ब्याज लगाता है. इसके साथ ही यदि आप समय पर बिल नहीं भरते हैं तो इस पर काफी ब्याज लगता है. यहां तक कि कुछ बैंक तो भुगतान के ईसीएस स्वीकार नहीं किए जाने पर भी एक्स्ट्रा चार्ज लगाते हैं.

4. क्रेडिट के उपयोग का अनुपात देखें- यदि कस्टमर नियमित रूप से अपने क्रेडिट का 40% इस्तेमाल करते हैं तो क्रेडिट ब्यूरो इस पर नजर रखता है और मानता है कि उतने एक्स्ट्रा पैसों की आपको जरूरत है. जिससे भविष्य में आपकी क्रेडिट लिमिट भी कम हो सकती है और लोन लेने में भी परेशानी आ सकती है.

5. क्रेडिट रिपोर्ट को चैक करते रहें- क्रेडिट रिपोर्ट में क्रेडिट ब्यूरो के द्वारा किसी भी कारण से गलत जानकारी दी गई हो सकती है. कस्टमर अपनी क्रेडिट रिपोर्ट को रेगुलर चैक करता है तो इस तरह की गलतियों से बचा जा सकता है. इस तरह के मामलों में ऑनलाइन फाइनेंशियल बाजारों की भी मदद ली जा सकती है.

6. 2 या 3 से ज्यादा क्रेडिट कार्ड न रखें- 2 या तीन क्रेडिट कार्ड रखना न केवल खर्च करने में बढ़ावा देता है बल्कि इससे चोरी होने का भी खतरा बना रहता है. 3 से ज्यादा क्रेडिट कार्ड्स का होना आपकी लिमिट कम करा सकता है.

7. खरीदारी करते समय करें बचत- कई बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर कैश बैक और रिवार्ड प्वाइंट ऑफर करते हैं जिससे आप अपने क्रेडिट कार्ड द्वारा बचत भी कर सकते हैं.

8. रिवार्ड प्वाइंट के एक्सपायर न होने दें- अगर आप ज्यादातर क्रेडिट कार्ड से ही पेमेंट करते हैं तो आपको कैश बैक के साथ-साथ रिवार्ड प्वाइंट भी मिलते हैं. जिन्हें समय रहते उपयोग में ले लेना चाहिए.

9. अंतर्राष्ट्रीय लेन-देन पर रखे नजर- अगर आप अक्सर ही विदेश जाते हैं तो ऐसे कार्ड का उपयोग करें जिसकी ब्याज दर कम हो. कोशिश करें की ट्रेवल पर ऑफर देने वाला क्रेडिट कार्ड ही रखें या फिर ऐसा क्रेडिट कार्ड रखें जिसमें लेन-देन पर ब्याज न लगता हो.

10. चिप कार्ड रखें- क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी के मामले सामने आने के बाद मेटल चिप वाले क्रेडिट कार्ड या पिन से ऑपरेट होने वाले क्रेडिट कार्ड रखें. पिन और चिप वाले कार्ड ज्यादा सुरक्षित होते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget