एक्सप्लोरर

इंश्योरेंस खरीदते समय रहें सावधान, धोखाधड़ी से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

कोरोना काल में इंश्योरेंस का महत्व और ज्यादा बढ़ गया है. इंश्योरेंस के नाम पर धोखाधड़ी भी खूब होती हैं. हालांकि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो इससे बचा जा सकता है.

इंश्योरेंस हमारे भविष्य को सुरक्षित करती है और कोरोना काल में इसका महत्व कहीं ज्यादा बढ़ गया है. हालांकि इंश्योरेंस के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी भी होती है. आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातें बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान आपको इंश्योरेंस खरीदते वक्त जरूर रखना है.

एजेंट की हर बात को करें क्रॉस चेक
किसी भी तरह की बीमा पॉलिसी खरीदने से पहले जो सबसे जरूरी है कि आप बीमा एजेंट के हर दावे की सत्यता खुद जांचें. ग्राहकों को पॉलिसी बेचने के लिए बीमा एजेंट आमतौर पर बड़े-बड़े दावे करते हैं. अक्सर बीमा एजेंट यह भी कहते हैं कि सिर्फ आप साइन कर दें बाकी सब मैं कर दूंगा. याद रखें कि बीमा एंजेट वही बातें बताते हैं जो कि आपको पसंद आती हैं. अक्सर वह तकनीकी बातों को नहीं बताते. इसलिए बीमा एजेंट के हर दावे की खुद जांच करें. उसके बाद ही कोई फैसला लें.

बीमा कंपनी को फोन करें
बीमा उत्पाद के बारे में खुद जानकारी इकट्ठा करें और इसके लिए बीमा कंपनी में फोन करना सबसे आसान उपाय है. बीमा कंपनियों के 24 घंटे वाले टोल फ्री नंबर उपलब्ध हैं. इन नंबरों पर फोन कर सारी जानकारी जुटानी चाहिए. अगर एजेंट के किसी भी दावे पर आपके शक हो तो तुरंत इन फोन नंबरों पर कॉल कर सही जानकारी लेनी चाहिए.

फर्जी कॉल
आजकल इंश्योरेंस के नाम पर फर्जी कॉल आना बड़ी समस्या बन गया है. फर्जी कॉल करने वाले आपको बड़े-बड़े ऑफर देने का लालच दे सकता है. ऐसे लोग आपको भारी बोनस, ब्याज मुक्त जैसे झूठे वादे करते हैं. इसलिए आप प्रामाणिक बीमा चैनल से ही पॉलिसी खरीदें. ऑनलाइन पॉलिसी खरीदने का प्लान है  तो जांच लें कि बीमाकर्ता वेबसाइट का डोमेन असली है या नहीं.

सुरक्षित पेमेंट विकल्प
धोखाधड़ी से बचने का एक बेहद प्रभावी उपाय यह है कि पेमेंट का सुरक्षित विकल्प चुनें. कैश भुगतान से बचें. चेक, डेबिट और क्रेडिट कार्ड या ऑनलाइन तरीकों से पेमेंट करें. ऐसा करना लेनदेन की कड़ी स्थापित करने में मदद करता है. आपके पास एक प्रमाण होता है कि आपने किसे पैसा दिए हैं.

यह भी पढ़ें: कोरोना काल में लोग हेल्थ इंश्योरेंस को दे रहे प्राथमिकता, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
इमरजेंसी के लिए 5 लाख कहां रखें, FD, सेविंग्स या लिक्विड फंड?
इमरजेंसी के लिए 5 लाख कहां रखें, FD, सेविंग्स या लिक्विड फंड?
केरल की बेकरी ने कमाए 822 करोड़, बिना किसी से पैसा उठाए, कैसे बनी बड़ा ब्रांड?
केरल की बेकरी ने कमाए 822 करोड़, बिना किसी से पैसा उठाए, कैसे बनी बड़ा ब्रांड?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget