एक्सप्लोरर

बैंकिंग सिस्टम जूझ रहा नगदी के संकट से, क्यों ब्याज दरों में कमी के बावजूद क्रेडिट ग्रोथ की है सुस्त रफ्तार!

GDP Growth: नगदी की उपलब्धता को आसान नहीं बनाया गया तो इससे आर्थिक ग्रोथ प्रभावित होगी. आरबीआई को नकदी को आसान बनाने पर ध्यान देने का सुझाल दिया गया है.

GDP Growth Rate: भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी ने फरवरी महीने के पहले हफ्ते में कर्ज सस्ता करने के लिए रेपो रेट में कटौती करने का फैसला लिया है. लेकिन अर्थशास्त्री इसे नाकाफी मानते हैं. एक्सिस बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री नीलकंठ मिश्रा ने कहा कि अगर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) आर्थिक वृद्धि को गति देना चाहता है तो उसे नीतिगत दरों में कटौती के बजाय नकदी को आसान बनाने पर ध्यान देना चाहिए.

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य की भी जिम्मेदारी निभा रहे मिश्रा ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में नीतिगत दर में कटौती की गयी है. आगे भी इसमें अगर कटौती की जाती है तो भी इससे कर्ज में वृद्धि नहीं होगी इसका कारण नकदी की कमी है, जो कर्ज देने में बाधा उत्पन्न करेगी. मिश्रा ने कहा, ‘‘जैसा मौद्रिक नीति समिति ने कहा है कि अगर उद्देश्य वित्तीय स्थितियों को आसान बनाना और आर्थिक वृद्धि को समर्थन देना है, तो मेरा सुझाव होगा कि सबसे पहले नकदी पर ध्यान दिया जाए क्योंकि इस स्तर पर, दरों में कटौती से मदद नहीं मिल रही है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यदि उद्देश्य वृद्धि को समर्थन देने के लिए मौद्रिक साधनों का उपयोग करना है, तो नकदी पहला उपाय होना चाहिए.’’

नीलकंठ मिश्रा  ने कहा कि यदि दर में कटौती का उद्देश्य कर्ज को बढ़ावा देना है, तो नए कर्ज कम दर पर नहीं मिलेंगे क्योंकि पिछले 18 महीनों से चल रही नकदी की तंग स्थितियों के कारण कोष की सीमांत लागत ऊंची बनी हुई है. उन्होंने कहा कि आरबीआई के रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती के बावजूद एक साल की जमा प्रमाणपत्र पर ब्याज दर 7.8 प्रतिशत के उच्च स्तर पर बनी हुई है.

मिश्रा ने माना कि विश्लेषकों ने नीतिगत दर में तीन बार में कुल 0.75 प्रतिशत की कटौती की उम्मीद जतायी है। लेकिन उन्होंने दोहराया कि नकदी पर गौर अधिक प्रभावी होगा. उन्होंने यह भी कहा कि आरबीआई के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने बाजार को आवश्यक नकदी उपलब्ध कराने की बात कही है. एक सवाल के जवाब में मिश्रा ने टिकाऊ आधार पर नकदी उपलब्ध कराने के लिए आरबीआई के नियमित रूप से खुले बाजार में प्रतिभूतियों की खरीद-बिक्री का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में और कटौती के बजाय, वृद्धिशील सीआरआर यानी नकद आरक्षित अनुपात के अलावा नकदी रखने की जरूरत में कमी अधिक प्रभावी होगी.

उन्होंने यह भी कहा कि यदि नकदी की स्थिति तेजी से सामान्य हो जाती है और सरकार अपनी राजकोषीय प्रतिबद्धताओं पर कायम रहती है, तो उन्हें वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर सात प्रतिशत के स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है. मिश्रा ने यह भी कहा कि पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक बाजार भारत के लिए वृद्धि के नजरिये से कम प्रासंगिक हो गया है। हालांकि, वैश्विक घटनाएं प्रतिकूल हैं, लेकिन उनके बीच अर्थव्यवस्था मजबूत हो सकती है.

ये भी पढ़ें 

LG Electronics IPO: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने आईपीओ के लिए शुरू किया रोडशो, निवेशकों को लुभाने की है कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या भारत में ट्रंप टावर्स के मालिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं?
क्या भारत में ट्रंप टावर्स के मालिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं?
Bank of Baroda पर 1.43 लाख करोड़ का मुकदमा, क्या है पूरा मामला?
Bank of Baroda पर 1.43 लाख करोड़ का मुकदमा, क्या है पूरा मामला?
Blinkit एंबुलेंस अब फ्री नहीं, नॉन इमरजेंसी पर देने होंगे 2500 रुपए
Blinkit एंबुलेंस अब फ्री नहीं, नॉन इमरजेंसी पर देने होंगे 2500 रुपए
तनिष्क, मालाबार, कल्याण, जोयालुक्कास में से किसका दिवाली ऑफर सबसे अच्छा?
तनिष्क, मालाबार, कल्याण, जोयालुक्कास में से किसका दिवाली ऑफर सबसे अच्छा?

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह बोले, 'कहीं न कहीं...'
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया, क्या कहा?
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Embed widget