एक्सप्लोरर

Account Nominee: बैंक अकाउंट होल्डर्स को खातों के लिए देने होंगे 4 नॉमिनी के नाम, सरकार जल्द लाएगी कानून

Bank Account Nominee: अब जल्द ही बैंक में खाताधारकों के लिए अपने खाते के नॉमिनी को लेकर नए नियम आने वाले हैं. ऐसा संसद में बैंकिंग अमेंडमेंट बिल के पास होने के बाद हो जाएगा.

Bank Account Nominee: बैंकों में खाता रखने वाले अकाउंट होल्डर्स के लिए बड़ी खबर है. संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो चुका है और पहले ही दिन अडानी रिश्वत विवाद को लेकर संसद में हंगामा होने के बाद इसे 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. इसी सत्र में सरकार की देश में बैंकिंग सेक्टर में कई बदलावों को लाने के लिए बैंकिंग अमेंडमेंट बिल को पास कराने की कोशिश होगी. 

खाताधारकों के लिए नॉमिनी के नए नियम जल्द

अब जल्द ही बैंक में खाताधारकों के लिए अपने खाते के नॉमिनी को लेकर नए नियम आने वाले हैं. ऐसा संसद में बैंकिंग अमेंडमेंट बिल के पास होने के बाद होगा. सरकार की संसद में बैंकिंग अमेंडमेंट बिल को पास कराने की कोशिश होगी जो इस समय फिलहाल लोकसभा में लंबित है. इससे पहले अगस्त 2024 में केंद्रीय कैबिनेट ने बैंकिंग विधेयक पास किया था.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बैंकिंग अमेंडमेंट बिल को संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान पास कराने की कोशिश करेंगी. इसमें प्रमुख रूप से जो बदलाव होने हैं वो बैंक खातों के लिए भी अहम हैं. बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक 2024 के तहत बैंक अकाउंट के लिए नॉमिनी की संख्या बढ़ाकर चार करने का प्रस्ताव आएगा. संसद में लोकसभा के पटल पर जब बैंकिंग अमेंडमेंट बिल पास किया जाएगा तो इसके बाद सभी के लिए अपने बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनेशन करना अनिवार्य हो जाएगा. इस बिल के तहत हर बैंक अकाउंट पर नॉमिनी की लिमिट को बढ़ाकर चार करने का प्रस्ताव है जो कि अभी एक है.

जानिए इस बिल की खास बातें

या तो बैंक अकाउंट होल्डर को नॉमिनी के प्रायोरिटी के आधार पर उन्हें क्रमवार तय करना होगा या फिर वो प्रत्येक नॉमिनी के हिस्से को बैंकिंग नियमों के मुताबिक तय कर सकते हैं. अगर खाताधारक नॉमिनी का विकल्प चुनते हैं तो उन्हें पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे नॉमिनी का नाम निर्धारित करना होगा. खाताधारक की मौत के बाद उसके चारों नॉमिनी में से क्रमवार तरीके से खाते का अधिकार उनको मिलेगा. पहले, दूसरे या तीसरे नॉमिनी के बाद जो अगला जीवित नॉमिनी होगा, उसको खाते का हक मिलेगा.

चारों नॉमिनी के हिस्सों को बांटकर हर एक नॉमिनी को खाते की रकम का कुछ निश्चित हिस्सा दिया जा सकता है. इसमें प्रायोरिटी की जरूरत नहीं होगी और हर नॉमिनी को खाते की रकम, ब्याज आदि का तयशुदा हिस्सा मिल जाएगा.

अगस्त 2024 में केंद्रीय कैबिनेट ने पास किए गए बैंकिंग विधेयक में कई कानूनों में संशोधन किया गया है, इनमें शामिल हैं-

भारतीय रिजर्व बैंक एक्ट, 1934

बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949

भारतीय स्टेट बैंक एक्ट, 1955

बैंकिंग कंपनियां (उपक्रमों का अधिग्रहण और हस्तांतरण) एक्ट, 1970 और 1980

ये भी पढ़ें

Gold Jewellery: सोने में रिकॉर्ड तेजी से सर्राफा बाजार में बदला ट्रेंड, गोल्ड के खरीदार अपना रहे ये नया तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें
पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget