एक्सप्लोरर

बजाज फाइनेंस का मुनाफा 19 फीसदी गिरा, लॉकडाउन से कंज्यूमर लोन की डिमांड घटी

कंपनी के लोन ग्रोथ को लॉकडाउन से झटका लगा है. इससे कंपनी का बिजनेस अधिग्रहण और कस्टमर से बकाया वसूली भी प्रभावित हुई है.

मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंज्यूमर लोन फाइनेंस कंपनी बजाज फाइनेंस का शुद्ध मुनाफा 19 फीसदी घट गया है. लॉकडाउन की वजह से कंज्यूमर मांग में कमी की वजह से कंपनी के मुनाफे में यह गिरावट आई है. लोन डिमांड में कमी की वजह से जून, 2020 में कंपनी का कंसोलोडिटेड मुनाफा गिर कर 962 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. पिछले साल की सामान अवधि में यह 1,195 रुपये था.

लॉकडाउन से कंज्यूमर लोन ग्रोथ को झटका 

कंपनी ने 1450 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्रोविजनिंग की है. कंपनी की कुल प्रोविजनिंग बढ़कर अब 2970 करोड़ रुपये हो गई है. पहली तिमाही में एयूएम ग्रोथ 10 साल में सबसे सुस्त रही है. लोन ग्रोथ भी कमजोर रही है. कंपनी के लोन ग्रोथ को लॉकडाउन से झटका लगा है. इससे कंपनी का बिजनेस अधिग्रहण और कस्टमर से बकाया वसूली भी प्रभावित हुई है.कंपनी 21,705 का एयूएम (असेट अंडर मैनेजमेंट) यानी 15.7 फीसदी मोरेटोरियम के तहत है. कंपनी की एयूएम ग्रोथ सिर्फ 7 फीसदी रही जो बेहद कम है.

एयूएम में दस साल की सबसे कम ग्रोथ 

अप्रैल के 38600 करोड़ रुपये के मुकाबले यह 21700 करोड़ रुपये रहा. एयूएम में ग्रोथ 10 साल की सबसे कम ग्रोथ है. एयूएम 30 जून 2020 को करीब 1.38 लाख करोड़ रुपये रहा. 30 जून 2019 को यह 1.29 लाख करोड़ रुपये था. बजाज फाइनेंस ने लंबे समय से अपने निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न दिया है. जुलाई 2005 से जुलाई 2020 के बीच इसके शेयरों का भाव 25 रुपये से बढ़कर 3300 रुपये पहुंच गया. यानी यहां 15 साल में निवेशकों का पैसा 132 गुना बढ़ गया.

इस बीच, बजाज फाइनेंस के चेयरमैन राहुल बजाज ने इस महीने के आखिर तक कंपनी के चेयरमैन पद से हटने का एलान किया है. राहुल बजाज ने 31 जुलाई 2020 से चेयरमैन पद से हटने का फैसला लिया है. हालांकि राहुल बजाज कंपनी के नॉन-एग्जिक्यूटिव नॉन इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर बने रहेंगे.राहुल बजाज के फैसले की खबर आने के बाद बीएसई पर कंपनी के शेयर 6.5 फीसदी की गिरावट के रूप में दिखे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget