एक्सप्लोरर

Ram Mandir Holiday: राम मंदिर उद्घाटन पर बंद हुआ बाजार, लेट हुई इन 9 शेयरों की लिस्टिंग, कई आईपीओ के शेड्यूल में बदलाव

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर के उद्घाटन के चलते आज कई राज्यों में अवकाश है. इस मौके पर घरेलू शेयर बाजार भी बंद हैं, जिसका असर कई आईपीओ पर हुआ है...

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आज घरेलू शेयर बाजार बंद हैं. पहले सोमवार को शेयर बाजारों में छुट्टी नहीं हुई थी. घरेलू शेयर बाजारों बीएसई और एनएसई ने सोमवार के अवकाश के बारे में शुक्रवार देर शाम में नोटिफिकेशन जारी किया. इस बदलाव का असर कुछ आईपीओ के ऊपर भी पड़ा है.

इस दिन होगी मेडी असिस्ट की लिस्टिंग

शेयर बाजारों में छुट्टी का ऐलान होने से पहले सोमवार के लिए कई लिस्टिंग शेड्यूल्ड थी. हेल्थकेयर सेक्टर की टीपीए फर्म मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज के शेयरों की लिस्टिंग पहले 22 जनवरी सोमवार को होने वाली थी. अब इसके शेयर 23 जनवरी मंगलवार को बाजार में लिस्ट होंगे. कंपनी हाल ही में 1,172 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई थी. कंपनी का आईपीओ 15 जनवरी को खुला था और 17 जनवरी को बंद हुआ था.

मेनबोर्ड के इन आईपीओ पर हुआ असर

मेनबोर्ड में नोवा एग्रीटेक का आईपीओ आज से खुल रहा था. अब यह आईपीओ 23 जनवरी को खुलेगा और 25 जनवरी को क्लोज होगा. इसकी लिस्टिंग भी अब एक दिन बाद 31 जनवरी को होगी. इपैक ड्यूरेबल आईपीओ की क्लोजिंग एक दिन टलकर 24 जनवरी हो गई है. आईपीओ के बाद इसके शेयरों की लिस्टिंग पहले 29 जनवरी को होने वाली थे. अब लिस्टिंग 30 जनवरी को होगी.

टली मैक्सपोजर आईपीओ की लिस्टिंग

मेनबोर्ड के अलावा एसएमई सेगमेंट में भी लिस्टिंग पर आज के अवकाश का असर हुआ है. एसएमई सेगमेंट में मैक्सपोजर आईपीओ की लिस्टिंग आज होने वाली थी. अब इसके शेयर 23 जनवरी को लिस्ट होंगे. क्वालिटेक लैब्स का आईपीओ अभी खुला हुआ है और आज इसके सब्सक्रिप्शन का आखिरी दिन होने वाला था. अब यह आईपीओ 23 जनवरी को क्लोज होगा. इस कारण लिस्टिंग की तारीख भी 29 जनवरी के लिए टाल दी गई है.

इन एसएमई आईपीओ का बदला शेड्यूल

एसएमई सेगमेंट में ब्रिस्क टेक्नोविजन आईपीओ 22 जनवरी यानी आज से ओपन होने वाला था. अब यह आईपीओ 23 जनवरी को खुलेगा. आईपीओ को सब्सक्राइब करने की अंतिम तारीख अब 25 जनवरी हो गई है. पहले आईपीओ की लिस्टिंग 30 जनवरी को होने वाली थी, लेकिन अब इसके शेयर 31 जनवरी को बाजार पर लिस्ट होंगे. यूफोरिया इंफोटेक इंडिया, कोन्स्टेलेक इंजीनियर्स और एडिक्टिव लर्निंग टेक्नोलॉजी के आईपीओ अब 24 जनवरी को क्लोज होंगे. इनकी लिस्टिंग अब 29 जनवरी की जगह 30 जनवरी को होगी.

ये भी पढ़ें: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बंद है बाजार, इस सप्ताह सिर्फ 3 दिन कारोबार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget