एक्सप्लोरर

Share Market Closed Today: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बंद है बाजार, इस सप्ताह सिर्फ 3 दिन कारोबार

Share Market Holiday: पिछला सप्ताह बाजार के लिए काफी खराब साबित हुआ. शनिवार को हुई स्पेशल ट्रेडिंग के बाद भी बाजार ने बीते सप्ताह बड़ा गोता लगाया...

आज पूरे देश की निगाहें अयोध्या की ओर लगी हुई हैं. राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में कई राज्य सरकारों ने छुट्टी का ऐलान किया है. केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मियों को आज हाफ डे दिया गया है. इस मौके पर आज 22 जनवरी सोमवार को शेयर बाजार भी बंद हैं. राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर घरेलू शेयर बाजारों में भी छुट्टी है.

इस कारण आज बाजार की छुट्टी

दोनों प्रमुख घरेलू शेयर बाजारों बीएसई और एनएसई ने इस बारे में पिछले सप्ताह शुक्रवार की देर शाम को सूचित कर दिया था. दोनों शेयर बाजारों ने बताया था कि 22 जनवरी सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर महाराष्ट्र की सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. इस कारण सोमवार को शेयर बाजार पर कारोबार बंद रहेगा.

शनिवार को हुआ था पूरा सेशन

दोनों घरेलू बाजारों ने इसके बदले शनिवार को कारोबार आयोजित किया था. इससे पहले शनिवार को बीएसई और एनएसई पर सिर्फ इमरजेंसी साइट की जांच के लिए खास सेशन होने वाला था. हालांकि जब बाजार ने बाद में सोमवार की छुट्टी का निर्णय लिया तो शनिवार को उसके बदले में पूरे सेशन का आयोजन किया गया. शनिवार के सेशन में कमॉडिटी और करेंसी सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं हुआ, लेकिन इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में पूरा सेशन हुआ. आज की एक्सपायरी वाले कॉन्ट्रैक्ट भी शनिवार को ही एक्सपायर हो गए.

इन सेगमेंट में कारोबार स्थगित

आज की बता करें तो राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के चलते सिर्फ इक्विटी सेगमेंट ही नहीं, बल्कि इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, एसएलबी सेगमेंट और करेंसी सेगमेंट भी छुट्टी है. मतलब किसी भी सेगमेंट में आज कारोबार नहीं होने वाला है. आज सिर्फ कमॉडिटी सेगमेंट में ही कारोबार होगा, लेकिन वो भी पूरा नहीं होगा.

कमॉडिटी सेगमेंट में सीमित कारोबार

मल्टी कमॉडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स और नेशनल कमॉडिटी एक्सचेंज यानी एनसीडीईएक्स मॉर्निंग सेशन के लिए बंद हैं. मतलब कमॉडिटी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स में सुबह के 9 बजे से शाम के 5 बजे तक कारोबार नहीं होगा. उसके बाद शाम के 5 बजे से इवनिंग सेशन का कारोबार होगा.

सप्ताह के अंतिम दिन भी छुट्टी

यह सप्ताह छुट्टियों से काफी प्रभावित हो रहा है. पिछले सप्ताह जहां 6 दिन बाजार में कारोबार हुआ था, इस सप्ताह सिर्फ 3 दिन ही कारोबार होने वाला है. सप्ताह के पहले दिन आज बाजार बंद है. सप्ताह के अंतिम दिन यानी शुक्रवार को 26 जनवरी की छुट्टी है. ऐसे में बाजार में सिर्फ मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को ही कारोबार होगा.

ये भी पढ़ें: ये हैं भारत के 9 सबसे धनी मंदिर, जिनके सामने बौनी पड़ जाती हैं बड़ी-बड़ी कंपनियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI ने प्लास्टिक करेंसी की टेस्टिंग के लिए 10 और 20 रुपए के नोटों को ही क्यों चुना?
RBI ने प्लास्टिक करेंसी की टेस्टिंग के लिए 10 और 20 रुपए के नोटों को ही क्यों चुना?
TDS कट चुका है पर नहीं भरा ITR, जान लें नियम नहीं तो कर बैठेंगे अपना नुकसान
TDS कट चुका है पर नहीं भरा ITR, जान लें नियम नहीं तो कर बैठेंगे अपना नुकसान
न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण शुरू, जेवर एयरपोर्ट जैसी मिलेगी कीमत, 37 गांवों पर नजर
न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण शुरू, जेवर एयरपोर्ट जैसी मिलेगी कीमत, 37 गांवों पर नजर
Business Idea: लाखों नहीं, बिना पैसे शुरू करें ये बिजनेस, घर बैठे होगी कमाई
Business Idea: लाखों नहीं, बिना पैसे शुरू करें ये बिजनेस, घर बैठे होगी कमाई

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
Embed widget