एक्सप्लोरर

अब आप ATM से एक दिन में निकाल सकेंगे 10,000, RBI ने बढ़ाई लिमिट

नई दिल्लीः आरबीआई ने एटीएम से कैश निकालने की सीमा बढ़ा दी है. अब ग्राहक एक दिन में एटीएम से अधिकतम 10 हजार रुपये निकाल पाएंगे. पहले 4500 रुपये निकालने की सीमा थी जिसे बढ़ाकर अब 10 हजार रुपये प्रतिदिन किया जा चुका है. दरअसल, सरकार ने कहा था कि नया साल आते-आते कैश निकासी की सीमा बढ़ाई जा सकती है और ऐसा ही आज किया गया है. अब सरकार ने अपने तय वादे के मुताबिक एटीएम से कैश निकालने की सीमा को बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया है. हालांकि हफ्ते में बचत खाते से 24 हजार रुपये की लिमिट कायम रहेगी.

8 नवंबर को नोटबंदी का ऐलान करने के बाद पीएम मोदी से एटीएम से डेली कैश निकालने की भी लिमिट तय की थी जिसे पहले 2 हजार और कुछ दिन बाद 2500 रुपये किया गया था. वहीं नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के बाद इस सीमा को 31 दिसंबर 2016 को संशोधित किया गया और 1 जनवरी 2017 से लागू नियम के मुताबिक यह सीमा बढ़ाकर 4500 रुपये प्रतिदिन कर दी गई. साथ ही आरबीआई ने बैंक खाते से पैसे निकालने की सीमा भी बढ़ाई है. अब, चालू खाते से हर हफ्ते 1 लाख रुपये की रकम निकाली जा सकेगी. इससे पहले चालू खाते से 1 हफ्ते में 50,000 रुपये की रकम निकालने की सीमा तय की गई थी. हालांकि सेविंग अकाउंट यानी बचत खाते से हफ्ते में अधिकतम 24 हजार रुपये ही निकाले जा सकेंगे. अब बैंक से कितना कैश निकाला जा सकता है? फिलहाल बचत खाते से एक हफ्ते में 24 हजार रुपये पहले जैसी ही है और करंट अकाउंट के लिए यह लिमिट 50 हजार से बढ़कर 1 लाख रुपये हो गई है. शादी वाले घरों में परिवार के किसी एक सदस्य के खाते से 2.5 लाख निकाले जा सकते हैं, लेकिन कई शर्तों के साथ. अभी ज्यादातर बैंक 3 से लेकर 5 बार तक एटीएम के मुफ्त इस्तेमाल की इजाजत दे रहे हैं. इसके बाद प्रति ट्रांजैक्शन 20 रुपए का चार्ज लगता है. सूत्रों के मुताबिक, बैंकों के एटीएम से कुल ट्रांजैक्शन 3 बार तक सीमित किया जा सकता है. एटीएम विदड्राल की सीमा 3 पर सीमित किए जाने के लिए बैंकरों की ओर से ताजा प्रस्ताव आया था जिस पर वित्त मंत्री अरुण जेटली चर्चा कर चुके हैं.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget