एक्सप्लोरर

ATF Prices Reduced: हवाई ईंधन के दाम में जोरदार कटौती, एटीएफ सस्ता होने से त्योहारों पर एयर टिकट सस्ते होने की उम्मीद

ATF Rate Reduced: हवाई ईंधन या जेट फ्यूल में चार महीनों के बाद बढ़ोतरी का सिलसिला थमा है और ये नवंबर में सस्ते हुए हैं. एटीएफ के रेट करीब 6 फीसदी सस्ते हुए हैं और एयर फेयर सस्ते होने का कारण मिला है.

ATF Rate Reduced: देश में फेस्टिव सीजन चल रहा है और एक तरफ कमर्शियल एलपीजी के दाम महंगे हो गए हैं वहीं दूसरी तरफ घरेलू ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने राहत भी दी है. आज 1 नवबंर से एटीएफ या एविएशन टरबाइन फ्यूल के दामों में कटौती लागू हो गई है. देश की राजधानी नई दिल्ली में जेट फ्यूल या हवाई ईंधन के रेट 6,854.25 रुपये प्रति किलोलीटर सस्ते हुए हैं.

जानें आज से ATF के रेट कितने घटे

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की वेबसाइट पर एटीएफ के बदले दाम जारी कर दिए गए हैं. दिल्ली में एटीएफ की कीमतें आज से घटकर 1,11,344.92 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई हैं. इससे पिछले महीने अक्टूबर में इसके रेट 1,18,199.17 रुपये प्रति किलोलीटर पर थे. इस तरह ये 6,854.25 रुपये प्रति किलोलीटर घट गए हैं. इस तरह देखें तो एटीएफ के दाम पिछले महीने के मुकाबले 5.8 फीसदी घट गए हैं.

जानें आपके शहर में एटीएफ के दाम कितने घटे हैं

कोलकाता में एटीएफ के रेट 1,19,884.45 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गए हैं और ये 6,812.63 रुपये सस्ता हुआ है. अक्टूबर में ये कीमतें 1,26,697.08 रुपये प्रति किलोलीटर पर थीं.

मुंबई में एटीएफ के दाम 1,04,121.89 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गए हैं और ये 6,470.42 रुपये सस्ता हुआ है. अक्टूबर में ये रेट 1,10,592.31 रुपये प्रति किलोलीटर पर थे.

चेन्नई में एटीएफ के दाम 1,15,378.97 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गए हैं और ये 7,044.95 रुपये सस्ता हुआ है. अक्टूबर में ये दाम 1,22,423.92 रुपये प्रति किलोलीटर पर थे.

नई कीमतें आज से लागू

एटीएफ की नई कीमतें आज 1 नवंबर 2023 से लागू हो चुकी हैं. लगातार चार महीने बढ़ने के बाद एटीएफ प्राइस नीचे आए हैं. सितंबर 2023 में दिल्ली में ATF का दाम 1.12 लाख प्रति लीटर पर था. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने अक्टूबर में बड़ा झटका देते हुए हवाई ईंधन को महंगा कर दिया था और राजधानी दिल्ली में एटीएफ कीमतें सितंबर के मुकाबले 5500 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 5.50 फीसदी बढ़ गई थीं. कच्चे तेल के दाम में इजाफे के बाद ATF की कीमत में इजाफा देखा जा रहा था पर इस महीने एटीएफ के रेट नीचे आने से राहत मिली है.

1 सितंबर को भी बढ़ी थी कीमत

1 सितंबर को भी एटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. अक्टूबर के महीने में हुई हवाई ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी को मिलाकर लगातार चार बार एयर फ्यूल के दाम में बढ़ोतरी की जा चुकी थी. 1 जुलाई को भी तेल कंपनियों ने एटीएफ के दाम में 1.65 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. 

सस्ते एटीएफ से त्योहारी सीजन में हवाई किराए घटने की उम्मीद

नवंबर की शुरुआत के साथ ही दिवाली और छठ के मौके पर लोग बड़ी संख्या में अपने घरों को जाना शुरू कर चुके हैं. ऐसे में हवाई ईंधन के दाम में कटौती का असर हवाई किराया पर भी दिखने की उम्मीदें बन रही हैं और माना जा रहा है एयरलाइन कंपनियां एटीएफ सस्ता होने का फायदा ग्राहकों को दिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें

LPG Price Hike: त्योहारी सीजन में महंगाई का करेंट, एलपीजी सिलेंडर के दाम 103 रुपये बढ़े, आपके शहर के लेटेस्ट रेट जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
340 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 368 रुपये के पार; भारत से सटे देश में बिगड़े हालात
340 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 368 रुपये के पार; भारत से सटे देश में बिगड़े हालात
बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC
बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget