एक्सप्लोरर

अरुण जेटली ने वित्त मंत्री के रूप में कामकाज फिर शुरू किया, संभाला कार्यभार

खबरों के मुताबिक, सॉफ्ट टिशू कैंसर का पता चलने के बाद जेटली 13 जनवरी को इलाज के लिए न्यूयॉर्क गए थे. वह पिछले हफ्ते इलाज कराकर वापस आए हैं.

नई दिल्लीः अरुण जेटली ने शुक्रवार को करीब एक माह के बाद वित्त मंत्री का कार्यभार फिर संभाल लिया. जेटली अमेरिका में अपना इलाज करा कर पिछले हफ्ते ही लौटे हैं. एक साल में दूसरी बार इलाज के लिए जेटली को अपने मंत्रालय के कामकाज से छुट्टी लेनी पड़ी थी. आज जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह के बाद अरुण जेटली को वित्त और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय का प्रभार फिर सौंपने का निर्देश जारी किया.

इसके बाद जेटली ने ट्वीट किया, 'वित्त मंत्रालय में आज (शुक्रवार) से कामकाज फिर शुरू कर दिया है. मैं पीयूष गोयल का आभारी हूं जिन्होंने मेरी अनुपस्थिति में इस जिम्मेदारी को काफी बेहतर और सक्षम तरीके से निभाया.' खबरों के मुताबिक, सॉफ्ट टिशू कैंसर का पता चलने के बाद जेटली 13 जनवरी को इलाज के लिए न्यूयॉर्क गए थे. वह पिछले हफ्ते इलाज कराकर वापस आए हैं. उनकी अनुपस्थिति में 23 जनवरी को गोयल को अस्थायी रूप से वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

जेटली ने पुलवामा हमले पर चर्चा के लिए सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में हिस्सा लिया. इस हमले में सीआरपीएफ के करीब 40 जवान शहीद हुए हैं. इस बैठक के बाद जेटली नॉर्थ ब्लॉक गए जहां वित्त मंत्रालय का कार्यालय है. प्रधानमंत्री के घर पर हुई सीसीएस की बैठक के बाद जेटली दोपहर को नॉर्थ ब्लॉक रवाना हुए. वह मर्सिडीज सेडान की आगे की सीट पर बैठे थे. आमतौर पर वह टाटा सफारी एसयूवी इस्तेमाल करते हैं.

जेटली की अनुपस्थिति में वित्त मंत्रालय का प्रभार रेल मंत्री पीयूष गोयल के पास था. लोकसभा चुनावों से पहले मौजूदा राजग सरकार का अंतरिम बजट गोयल ने ही पेश किया.

हालांकि, मंत्रालय से अपनी अनुपस्थिति के दौरान जेटली सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी बढ़ने के बाद भी क्यों नहीं होती बचत? जानें क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचने के तरीके...
सैलरी बढ़ने के बाद भी क्यों नहीं होती बचत? जानें क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचने के तरीके...
मिडिल ईस्ट तनाव से बाजार में हाहाकार, एक सप्ताह में निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपये डूबे; जानें डिटेल
मिडिल ईस्ट तनाव से बाजार में हाहाकार, एक सप्ताह में निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपये डूबे; जानें डिटेल
सरकार का बड़ा फैसला: IPO के नियम बदले, बड़ी कंपनियों के लिए शेयर बाजार में लिस्टिंग आसान; NSE और Jio का रास्ता साफ
सरकार का बड़ा फैसला: IPO के नियम बदले, बड़ी कंपनियों के लिए शेयर बाजार में लिस्टिंग आसान; NSE और Jio का रास्ता साफ
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, खरीदारी का मौका...जानें आज कितना सस्ता हो गया रेट
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, खरीदारी का मौका...जानें आज कितना सस्ता हो गया रेट

वीडियोज

Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rahul Gandhi Martial Arts: नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को राहुल गांधी ने सिखाया मार्शल आर्ट, दिल्ली में हुआ खास सत्र का आयोजन, जानें क्यों लिया ये फैसला
नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को राहुल गांधी ने सिखाया मार्शल आर्ट, दिल्ली में हुआ खास सत्र का आयोजन, जानें क्यों लिया ये फैसला
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
Dhurandhar 2 Box Office: 'धुरंधर 2' दुनियाभर में रच सकती है इतिहास, ओपनिंग डे पर बना सकती है बॉलीवुड का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड!
'धुरंधर 2' दुनियाभर में रच सकती है इतिहास, ओपनिंग डे पर बना सकती है बॉलीवुड का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड!
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
Embed widget