एक्सप्लोरर

Anant Ambani Viral Video: 'दोगुनी कीमत दे दो' अनंत अंबानी ने पैदल यात्रा के दौरान खरीद लीं सैकड़ों मुर्गियां, जानिए क्या है वजह

Anant Ambani Viral Video: अपनी पैदल यात्रा के दौरान अनंत अंबानी ने देखा कि एक ट्रक में 250 मुर्गियों को बूचड़खाने ले जाया जा रहा है. उन्होंने गाड़ी को रुकवाया और दोगुनी कीमत देकर मुर्गियां खरीद लीं.

Anant Ambani Viral Video: देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के बेटे अंनत अंबानी अक्सर चर्चा में रहते हैं. इन दिनों वह जामनगर से द्वारका तक 140 किलोमीटर की पैदल यात्रा के लिए चर्चा में हैं. हालांकि, इसी बीच इस यात्रा के दौरान की ही एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल, यात्रा के दौरान ही अनंत अंबानी ने लगभग 250 मुर्गियों को दोगुनी कीमत देकर खरीदा है. चलिए जानते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है. 

मुर्गियों को बचाने की अनूठी पहल

दरअसल, अपनी पैदल यात्रा के दौरान अनंत अंबानी ने देखा कि एक ट्रक में 250 मुर्गियों को बूचड़खाने ले जाया जा रहा है. उन्होंने तुरंत उस गाड़ी को रुकवाया और ड्राइवर से बात करके मुर्गियों को दोगुनी कीमत देकर खरीद लिया. इसके बाद उन्होंने कहा कि अब हम इन्हें पालेंगे. अनंत ने एक मुर्गी को हाथ में लेकर आगे बढ़ते हुए "जय द्वारकाधीश" का नारा भी लगाया.

धार्मिक स्थलों पर आशीर्वाद लेते हुए

भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, अनंत की यात्रा के पांचवें दिन वह वडत्रा गांव के पास विश्वनाथ वेद संस्कृत पाठशाला पहुंचे, जहां उन्होंने संस्थापक मगनभाई राज्यगुरु के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इसके बाद खंभालिया के फुललीया हनुमान मंदिर में भरतदास बापू ने उनका शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया. बापू ने अनंत को भगवान द्वारकाधीश की फोटो भेंट की, जिसे उन्होंने हाथों से लेकर आशीर्वाद के रूप में स्वीकार किया.

10 अप्रैल को द्वारका में मनाएंगे जन्मदिन

अनंत अंबानी ने अपनी यात्रा 28 मार्च को जामनगर के मोती खावड़ी से शुरू की थी. वह 10 अप्रैल को अपना 30वां जन्मदिन द्वारका में मनाएंगे. लोगों को परेशानी न हो, इसलिए वह रात के समय यात्रा कर रहे हैं.

मीडिया से बात करते हुए अनंत ने कहा, "मैं हमेशा कोई भी काम शुरू करने से पहले भगवान द्वारकाधीश को याद करता हूं. युवाओं से मेरा संदेश है कि वे भगवान पर विश्वास रखें, क्योंकि जहां भगवान हैं, वहां चिंता की कोई बात नहीं."

वन्यजीव संरक्षण के लिए समर्पित

अनंत अंबानी वन्यजीव संरक्षण के लिए अपने प्रोजेक्ट "वनतारा" के जरिए सक्रिय हैं. केंद्र सरकार ने हाल ही में उन्हें पशु कल्याण के लिए "प्राणी मित्र राष्ट्रीय पुरस्कार" से सम्मानित किया है. वनतारा में 2000 से अधिक प्रजातियों के 1.5 लाख से ज्यादा जानवरों को बचाया गया है.

ये भी पढ़ें: Donald Trump Reciprocal Tariff: डोनाल्ड ट्रंप की रेसिप्रोकल टैरिफ से घट जाएगा इन कंपनियों का मुनाफा, जेफरीज की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
शौक पूरे करने के लिए धड़ाधड़ लोन, 'उधार की अमीरी' में जी रहे Gen Z
Buy Now-Pay Later: शौक पूरे करने के लिए धड़ाधड़ लोन, 'उधार की अमीरी' में जी रहे Gen Z

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget