एक्सप्लोरर

नहीं रहे अटरली बटरली गर्ल के जरिए अमूल को पहचान देने वाले शख्स, 80 साल के उम्र में निधन

अमूल गर्ल के जरिए ब्रांड को एक पहचान देने वाले व्यक्ति का निधन मुंबई में हो गया. कई लोगों ने शोक व्य​क्त किया है. 

डेयरी प्रोडक्ट की फेमस कंपनी अमूल को एड कैंपेन के जरिए नई पहचान देने वाले व्यक्ति सिल्वेस्टर दाकुन्हा का निधन मंगलवार को मुंबई में हुई. सिल्वेस्टर दाकुन्हा 80 साल के थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी निशा और बेटे राहुल दाकुन्हा हैं. 

गुजरात सहकारी दुग्ध विणपन महासंघ के जयेन मेहता समेत अमूल से जुड़े कई बड़े अधिकारियों ने सिल्वेस्टर दाकुन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है. जयेन मेहता ने ट्विटर पर सिल्वेस्टर दाकुन्हा के मौत पर जानकारी दी है. 

जयेन मेहता ने जताया शोक 

जयेन मेहता ने कहा कि वह अमूल गर्ल को बनाने वाले व्यक्ति थे. सिल्वेस्टर दाकुन्हा, दिवंगत गर्सन दाकुन्हा के भाई थे. उन्होंने लिखा कि उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना है. अमूल के जीएम मार्केटिंग पवन सिंह ने कहा कि सिल्वेस्टर दाकुन्हा के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. उन्होंने कहा कि लगभग तीन दशक तक उनसे ब्रांड संचार और विज्ञापन कला सीखना काफी अच्छा रहा. 

अमूल गर्ल के जरिए दी थी पहचान 

अमूल ब्रांड को भारत का बड़ा ब्रांड बनाने में बड़ी भूमिका अमूल गर्ल की भी है. अमूल गर्ल की कल्पना 1966 में सिल्वेस्टर दाकुन्हा ने की थी. अमूल गर्ल ने ब्रांड को देश दुनिया में एक नई पहचान दी थी. अमूल गर्ल के माध्यम से समसामयिक मुद्दों पर कई बार विज्ञापन जारी हुए, जिसकी कई बार तारीफ भी हुई और कई बार ये विवादों में भी रहा. 

अभी तक जारी है कैंपेन

अमूल गर्ल कैंपेन शुरू होने के तीन साल बाद गर्सन और सिल्वेस्टर भाइयों ने अमूल गर्ल को अपने साथ लेकर 1969 में दाकुन्हा कम्युनिकेशंस की स्थापना की. इस अभियान ने 2016 में 50 वर्ष पूरे किये थे. अब ये एजेंसी सिल्वेस्टर के बेटे राहुल चलाते हैं. अभी भी ये अभियान जारी है. 

अमूल गर्ल बनाने के अलावा, उद्योग दाकुन्हा बंधुओं को समाज और सामाजिक संचार में महत्वपूर्ण योगदान का श्रेय देता है. सोढ़ी सिल्वेस्टर को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद करते हैं, जिन्होंने ब्रांड पोजिशनिंग में रचनात्मकता, मीडिया और निरंतरता पर जोर दिया है. 

ये भी पढ़ें 

Tesla in India: टेस्ला की जल्द होगी भारत में एंट्री, एलन मस्क ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद जताया भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mobile Recharge: कमर कस लें, अगले 3-4 महीनों में महंगे हो जाएंगे मोबाइल रिचार्ज, कितनी कटेगी जेब?
कमर कस लें, अगले 3-4 महीनों में महंगे हो जाएंगे मोबाइल रिचार्ज, कितनी कटेगी जेब?
Ethanol: माइलेज घटा और इंजन खराब हुआ तो जिम्मेदारी किसकी? E20 पेट्रोल पर भड़के ट्रांसपोर्टर्स, सरकार पर दागे सवाल
माइलेज घटा और इंजन खराब हुआ तो जिम्मेदारी किसकी? E20 पेट्रोल पर भड़के ट्रांसपोर्टर्स, सरकार पर दागे सवाल
10 से 50 रुपये तक महंगी हो सकती है शराब की बोतल, जानें कहां रेट बढ़ाने की चल रही तैयारी
10 से 50 रुपये तक महंगी हो सकती है शराब की बोतल, जानें कहां रेट बढ़ाने की चल रही तैयारी
शेयर बाजार में दहाड़ रहा यह स्टॉक, लिस्टिंग के बाद दनादन मार रहा अपर सर्किट; क्या दांव लगाना रहेगा सही?
शेयर बाजार में दहाड़ रहा यह स्टॉक, लिस्टिंग के बाद दनादन मार रहा अपर सर्किट; क्या दांव लगाना रहेगा सही?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
Embed widget