एक्सप्लोरर

एयर इंडिया एक्सप्रेस संकट में सुधार, कब तक स्थिति होगी सामान्य- जानें एयरलाइन का जवाब

Air India Express News: एयरलाइन ने उन यात्रियों से माफी भी मांगी जो उड़ानें रद्द होने से प्रभावित हुए थे और उड़ान कार्यक्रम को तेजी से बहाल करने का समय भी बताया है.

Air India Express News: एयर इंडिया एक्सप्रेस के चालक दल के सदस्य काम पर वापस लौटने लगे हैं. इसके साथ एरलाइन के ऑपरेशन में शुक्रवार को धीरे-धीरे सुधार आता दिखा. चालक दल के सदस्यों की हड़ताल के कारण फ्लाइट सेवाएं बड़े पैमाने पर बाधित हुई थी. एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में चालक दल के सदस्यों के एक वर्ग ने हड़ताल की थी. उन्होंने मंगलवार रात हड़ताल वापस लेने की घोषणा की जिसके साथ, एयरलाइन प्रबंधन ने चालक दल के 25 सदस्यों की बर्खास्तगी का पत्र वापस ले लिया.

मंगलवार रात से 170 उड़ानें हुई कैंसिल

हड़ताल के कारण टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने मंगलवार रात से 170 उड़ानों को कैंसिल किया था. एयर इंडिया एक्सप्रेस रोजाना लगभग 380 उड़ानों का परिचालन करती है. कंपनी ने हड़ताल के कारण फ्लाइट ऑपरेशन में कटौती की. हालांकि एयरलाइन के अधिकारी ने आज सवाल के जवाब में कहा कि अगले दो दिनों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है. चालक दल के जो सदस्य हड़ताल पर थे, वे अब काम पर लौट रहे हैं. एयरलाइन उन्हें ‘फिटनेस’ सर्टिफिक्ट मिलने में मदद दे रही है.

अधिकारी ने यह भी कहा कि ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शाम के समय की हैं. चालक दल के अधिक सदस्यों की उपलब्धता के साथ शुक्रवार से परिचालन बेहतर होने की उम्मीद है. एयरलाइन औसतन प्रतिदिन 120 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और 260 घरेलू सेवाएं संचालित करती है.

एयर इंडिया एक्सप्रेस संकट क्यों आया

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चालक दल के सदस्यों की कमी के कारण बृहस्पतिवार को 85 उड़ानें या अपनी कुल दैनिक क्षमता का लगभग 23 फीसदी रद्द यानी कैंसिल कर दिया था. एयरलाइन ने बृहस्पतिवार हड़ताल खत्म होने के बाद कहा था कि वह उड़ान कार्यक्रम को तेजी से बहाल करने में मदद करेगी. इसने उन यात्रियों से माफी भी मांगी जो उड़ानें रद्द होने से प्रभावित हुए थे.

क्या था मामला

एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में चालक दल के सदस्यों के एक वर्ग ने ‘बीमार’ होने की सूचना दी थी. उसके बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस को उड़ानें रद्द करनी पड़ी.

ये भी पढ़ें

हर्ष गोयनका ने शेयर की विंटेज फोटो-मुकेश अंबानी, आनंद महिंद्रा के साथ दोस्ताना अंदाज वाली तस्वीर वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
अगले 5 दिनों में कमाई कराने आ रहे 9 IPO, दांव लगाने से पहले जानें प्राइस बैंड और GMP
अगले 5 दिनों में कमाई कराने आ रहे 9 IPO, दांव लगाने से पहले जानें प्राइस बैंड और GMP
ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget