एक्सप्लोरर

AC Sales: बेमौसम बारिश से एयर कंडीशनर का 'ठंडा' पड़ा बाजार, अप्रैल से बिक्री बढ़ने की उम्मीद

AC Market Sales: देशभर में एसी की बिक्री में अच्छा उछाल दिखने लगा था पर बेमौसम बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को फिलहाल एसी की खरीदारी की जोरदार जरूरत नहीं पड़ी है.

AC Market Sales: बेमौसम बारिश से घरों में इस्तेमाल होने वाले एयर कंडीशनर (एसी) की बिक्री में गिरावट आई है. इस साल फरवरी मध्य में ही तापमान बढ़ने के बाद एसी की बिक्री में उछाल आना शुरू हो गया था. अब 15 मार्च के बाद एसी की बिक्री प्रभावित हुई है. हालांकि एसी विनिर्माता इसे अल्पकालिक ही मानते हैं और उन्हें उम्मीद है कि अप्रैल में लू शुरू होने के बाद एसी की बिक्री में आई गिरावट खत्म होगी और वह अपने बिक्री लक्ष्य को हासिल कर लेंगे.

2022 में 82.5 लाख यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री

एसी उद्योग ने 2022 में 82.5 लाख यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री दिखाई थी और इस साल बहुत जल्दी तापमान बढ़ने और ऐसे ही पूर्वानुमान के बाद एसी उद्योग में वृद्धि दोहरे अंक में होने की उम्मीद होने लगी थी.

पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया की राय

पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया ने कहा कि बेमौसम बारिश के कारण उसकी एसी बिक्री में मामूली गिरावट आई है. कंपनी के एसी ग्रुप के कारोबार प्रमुख गौरव शाह ने पीटीआई-भाषा को बताया, “हालांकि, अभी बहुत गर्मी बाकी है और अगर असामान्य मौसम न हुआ तो उम्मीद है कि हम अपने लक्ष्य पा लेंगे.”

दाइकिन इंडिया ने क्या दी राय

बेमौसम बारिश के प्रभाव के बारे में पूछने पर दाइकिन इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) केजे जावा ने कहा, “बाजार धारणा पांच-छह दिन के लिए बदल सकती है. यह अस्थायी है. इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा. बाजार में बहुत ज्यादा मांग आने वाली है. बाजार में इस साल लगभग 20 फीसदी से ज्यादा वृद्धि होगी.”

हायर अप्लायंसेज इंडिया की क्या है राय

हायर अप्लायंसेज इंडिया के अध्यक्ष सतीश एन एस ने कहा कि तापमान में गिरावट ने उन्हें अपनी रणनीति तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिल गया है. उन्होंने कहा, “उम्मीद है कि अगले कुछ सप्ताह में मौसम साफ हो जाएगा और एसी व फ्रिज की मांग बढ़ेगी.”

वोल्टास का क्या है कहना

वोल्टास ने कहा कि मार्च के तीसरे सप्ताह में देश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है. जून तक चलने वाली और देश के कई हिस्सों में जुलाई तक चलने वाली इन उत्पादों की बिक्री का अनुमान लगाने के लिए यह बहुत जल्दबाजी होगी. टाटा समूह की फर्म ने कहा कि इन उत्पादों को पहले से ही रखना होगा, जिससे अचानक लू चलने के बाद इसे तुरंत बाजार में खपाया जा सके.

Ceama ने क्या कहा

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड अप्लायंसेज मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (सिएमा) ने कहा कि दूसरे चरण में बिक्री में झटका लगा है लेकिन यह अस्थायी है. सिएमा के अध्यक्ष एरिक ब्रेगेंजा ने कहा, “मई में बहुत तेज गर्मी होने वाली है. सभी रिपोर्ट यही संकेत दे रही हैं.”

ये भी पढ़ें

CNG-PNG Price: बढ़ेंगे CNG-PNG के दाम! 1 अप्रैल को सरकार का गैस कीमतों पर बड़ा फैसला, जानें क्या हो सकता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: बढ़ने वाली है सैलरी! क्या 186 परसेंट तक मिलेगी हाइक? देखें पूरा कैलकुलेशन
बढ़ने वाली है सैलरी! क्या 186 परसेंट तक मिलेगी हाइक? देखें पूरा कैलकुलेशन
पैन कार्ड और ITR से लेकर मील कार्ड तक… एक अप्रैल से लागू हो रहे नए इनकम टैक्स रूल्स, जरुर जानें ये नियम
पैन कार्ड और ITR से लेकर मील कार्ड तक… एक अप्रैल से लागू हो रहे नए इनकम टैक्स रूल्स, जरुर जानें ये नियम
मिडिल ईस्ट विवाद कहीं बिगाड़ न दे घर का बजट, रिपोर्ट में महंगाई बढ़ने की जताई गई आशंका
मिडिल ईस्ट विवाद कहीं बिगाड़ न दे घर का बजट, रिपोर्ट में महंगाई बढ़ने की जताई गई आशंका
ईरान वॉर के बीच तेल के गहराते संकट को लेकर बड़ी चेतावनी, मई तक चरमरा सकती है ग्लोबल इकोनॉमी
ईरान वॉर के बीच तेल के गहराते संकट को लेकर बड़ी चेतावनी, मई तक चरमरा सकती है ग्लोबल इकोनॉमी

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: जंग के बीच ईरान का पावर शो! ग्राउंड वॉर के लिए लाखों लोगों को कर रहा तैयार, जानें खतरनाक प्लान
जंग के बीच ईरान का पावर शो! ग्राउंड वॉर के लिए लाखों लोगों को कर रहा तैयार, जानें खतरनाक प्लान
UP Weather: यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
Home Gardening Pistachio: बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
24 अकबर रोड वाले कांग्रेस मुख्यालय में कितने कमरे, किसने किया था इसे डिजाइन?
24 अकबर रोड वाले कांग्रेस मुख्यालय में कितने कमरे, किसने किया था इसे डिजाइन?
Embed widget