एक्सप्लोरर

31 March Deadline: सिर्फ कल तक का वक्त है आपके पास, निपटा लीजिए ये काम वरना पछताना पड़ेगा

Financial Year End: 31 मार्च को वित्त वर्ष 2023-24 का अंत होने जा रहा है. इसके बाद आप कई सारे वित्तीय काम नहीं कर पाएंगे इसलिए आप ये सभी काम ध्यान से कल तक निपटा लें.

Financial Year End: वित्त वर्ष 2023-24 का अंत रविवार 31 मार्च को होने वाला है. एक अप्रैल, से वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत होने जा रही है. ऐसे में 31 मार्च कई सारे वित्तीय कामों की डेडलाइन है. अगर आप इसमें चूके तो खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. आज हम आपको उन सभी वित्तीय जिम्मेदारियों के बारे में अवगत कराने की कोशिश करते हैं ताकि आपको बाद में पछताना न पड़े. तो आइए एक नजर उन सभी कामों पर डाल लेते हैं, जो आपको 31 मार्च से पहले हर हाल में निपटा लेने चाहिए. इसके बाद अब सुकून से अगले वित्त वर्ष में प्रवेश कर सकते हैं.

अपडेटेड इनकम टैक्स रिटर्न 

आपको 31 मार्च से पहले असेसमेंट ईयर 2021-22, 2022-23 और 2023-24 के लिए अपडेटेड इनकम टैक्स रिटर्न (Updated Income Tax Return) भर लेना चाहिए. इसके बाद आपको दूसरा मौका नहीं मिलने वाला है. इसमें आपको अतिरिक्त टैक्स और ब्याज देना पड़ सकता है. मगर, आप आगे जुर्माने से बच सकते हैं.

टैक्स बचाने के लिए निवेश 

सभी टैक्सदाताओं को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कल से पहले इनकम टैक्स में छूट हासिल करने के लिए निवेश कर लेना चाहिए. कल के बाद किए जाने वाले निवेश अगले वित्त वर्ष में गिने जाएंगे और आपको इस बार फायदा नहीं मिल पाएगा. 

न्यू टैक्स सिस्टम बना डिफॉल्ट 

एक अप्रैल, 2023 से सरकार ने न्यू टैक्स सिस्टम (New Tax Regime) को डिफॉल्ट बना दिया है. इसमें ज्यादातर टैक्स डिडक्शन लागू नहीं होते. ऐसे में आपको ध्यान रखना होगा कि टैक्स डिडक्शन क्लेम करने के लिए आप ध्यान से ओल्ड टैक्स सिस्टम (Old Tax Regime) को ही चुनें.  

इन स्कीमों में निवेश की आखिरी तारीख 

टैक्स बचाने के लिए आपको 31 मार्च तक नेशनल पेंशन सिस्टम (National Pension System), ईएलएसएस (Equity Linked Saving Scheme), पीपीएफ (Public Provident Fund), एससीएसएस (Senior Citizens Savings Scheme), यूलिप (Unit Linked Insurance Plan), टैक्स सेविंग एफडी और सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samridhi Yojana) जैसी स्कीम में निवेश करना होगा. इन सभी योजनाओं में आप 1.5 लाख रुपये तक टैक्स छूट ले सकते हैं.

म्यूचुअल फंड केवाईसी 

यदि आपकी म्यूचुअल फंड केवाईसी कैम्स (CAMS) और केफिनटेक (KFintech) द्वारा बताए गए डॉक्यूमेंट से नहीं हुई है तो आपको 31 मार्च से पहले दोबारा से केवाईसी करवानी पड़ेगी. यदि ऐसा नहीं हुआ तो आप एक अप्रैल से म्यूचुअल फंड ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे. ऑफिशियल डॉक्यूमेंट की लिस्ट में आधार कार्ड, पासपोर्ट और वोटर आईडी कार्ड शामिल हैं.

एसबीआई डिपॉजिट स्कीम और होम लोन ब्याज दर 

एसबीआई ने 12 अप्रैल, 2023 को डिपॉजिट स्कीम (SBI Deposit Scheme) शुरू की थी. इस एफडी में 7.10 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है. इसके अलावा होम लोन पर चलाई जा रही विदेश स्कीम की आखिरी तारीख भी 31 मार्च ही है.

इंश्योरेंस पॉलिसी के नियम बदले 

इरडा (IRDAI) ने इंश्योरेंस पॉलिसी सरेंडर करने के लिए नए नियम बनाए हैं, जो कि एक अप्रैल से लागू होने जा रहे हैं. इंश्योरेंस पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू से जुड़े पुराने नियम 31 मार्च को समाप्त हो रहे हैं.

आईडीबीआई बैंक स्पेशल एफडी 

आईडीबीआई बैंक ने स्पेशल एफडी (IDBI Bank Special FD) जारी की थी. इसमें 7.05 से 7.25 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है. वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.55 से 7.75 फीसदी है. इस स्पेशल एफडी की मियाद भी 31 मार्च को पूरी हो रही है.

आधार कार्ड फ्री अपडेट 

आधार कार्ड को फ्री अपडेट करने की डेडलाइन 14 मार्च थी. इसे बढ़ाकर अब 14 जून कर दिया गया है.

फास्टैग केवाईसी अपडेट

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग की केवाईसी अपडेट (FASTag KYC Update) करने की डेडलाइन को 31 मार्च, 2024 तक के लिए बढ़ा दिया था. ऐसे में अब आपके पास इस काम को पूरा करने के लिए सिर्फ कल तक का वक्त है. अगर 31 मार्च तक आप इस काम को पूरा नहीं करते हैं तो फास्टैग को निष्क्रिय कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें 

Bitcoin: बिटकॉइन ने निफ्टी और गोल्ड को दी पटखनी, 150 फीसदी से ज्यादा दिया रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget