एक्सप्लोरर

2000 Rupee Note: बदलने जा रहे हैं 2000 रुपये का नोट, ये बैंक नहीं लेंगे आपसे किसी तरह का कोई चार्ज

2000 Rupees Note: अगर आप भी बैंक में 2 हजार रुपये के नोट बदलवाने जा रहे हैं तो कुछ बैंक बिना किसी चार्ज के ये करेंसी जमा कर रही हैं. 

2000 Rupees Note Change Rule: भारतीय रिजर्व बैंक ने दो हजार रुपये के नोटों को वापस लेने का फैसला किया है. ऐसे में कई बैंकों ने 2000 रुपये के नोट बदलने को लेकर कुछ दिशा निर्देश जारी किए हैं. आप किसी भी बैंक में जाकर दो हजार रुपये के नोट को बदलवा सकते हैं. आरबीआई ने कहा है कि ये नोट अभी ​लीगल टेंडर बने रहेंगे. आरबीआई ने इन नोटों को बैंकों में जमा करने या बदलने की अपील की है. 

बैंक की ओर से मंथली लिमिट और डिपॉजिट अमाउंट लिमिट तय की जाती है और इससे ज्यादा होने पर सर्विस चार्ज वसूला जाता है. 2 हजार रुपये के नोट को जमा कराने को लेकर अभी तक ऐसा लगता है कि ये बैंकों पर निर्भर करता है कि वे इस तरह का चार्ज लेते हैं या नहीं. आइए जानते हैं किस बैंक में पैसा जमा कराने पर चार्ज नहीं वसूला जा सकता है. 

आईसीआईसीआई बैंक 

सीनियर सिटीजन डोरस्टेप सर्विस से 2000 रुपये के नोट बदल सकते हैं. इस बैंक के किसी भी ब्रांच में या फिर कैश डिपॉजिट मशीन से 2 हजार रुपये के नोट बदले जा सकते हैं. यहां आपसे किसी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा. बैंक ने कहा कि बिना किसी प्रतिबंध और मौजूदा केवाईसी नियमों के मुताबिक बदला जा सकता है. 

केनरा बैंक 

अगर आप यहां 2000 रुपये के नोट बदलने या जमा कराने जाते हैं तो आपको किसी तरह का कोई सर्विस चार्ज नहीं लिया जाएगा. बैंक ने 100 फीसदी तक छूट का एलान किया है.

पंजाब नेशनल बैंक 

यह बैंक 2000 रुपये के नोट को बदलने या जमा करने के लिए किसी तरह का कोई चार्ज नहीं ले रहा है. साथ ही आधार और पैन कार्ड या फिर कोई अन्य दस्तावेज भी जमा करने के लिए नहीं कह रहा है. बैंक ने कहा कि आपको ये रकम जमा करने के लिए कोई फॉर्म भरने के लिए नहीं कहा है. 

एचडीएफसी बैंक 

प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंक ने एलान करते हुए कहा कि ग्राहक किसी भी ब्रांच में जाकर 2 हजार रुपये के नोट बदल सकते हैं, जिसके लिए किसी तरह का चार्ज नहीं है. 

एसबीआई बैंक 

सबसे बड़े बैंक ने कहा कि ग्राहक आसानी से 2 हजार रुपये के नोट को बैंक में 30 सितंबर त​क बदला सकते हैं, जिसके लिए कोई दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं है. 

ये भी पढ़ें 

Indian Railway: किसी का टिकट और कोई दूसरा कर सकेगा सफर, इंडियन रेलवे बताया शानदार तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget