एक्सप्लोरर

2000 Rupee Note: 2000 रुपये के नोट देकर पेट्रोल डलवाने वालों को लगेगा झटका, दिल्ली के पंप डीलर्स 29 सितंबर के बाद नहीं लेंगे नोट

2000 Rupee Note Update: पेट्रोल पंप डीलर्स ने कहा कि वे 2000 रुपये के नोट 29 सितंबर के बाद से स्वीकार नहीं करेंगे.

2000 Rupee Note: अगर आप 30 सितंबर 2023 को 2000 रुपये के नोट जमा या एक्सचेंज करने के आखिरी दिन 2000 रुपये के नोट को लेकर पेट्रोल गाड़ी में डलवाने जायेंगे तो आपको निराशा हाथ लगेगी. राजधानी दिल्ली के पेट्रोल पंप डीलर्स 29 सितंबर, 2023 के बाद से 2000 रुपये के नोट को स्वीकार नहीं करेंगे.  

दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (Delhi Petrol Dealers Association) ने बयान जारी कर कहा है कि आरबीआई ने बैंकों के लिए 30 सितंबर 2023 तक 2000 रुपये के नोट को जमा या एक्सचेंज करने का कट ऑफ डेट फिक्स किया है. डीलर्स एसोसिएशन का कहना है कि आरबीआई के गाइडलाइंस के मुताबिक दिल्ली के पेट्रोल पंप 29 सितंबर, 2023 के बाद से 2000 रुपये के नोट को स्वीकार नहीं करेंगे. 

दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने आम नागरिकों से आरबीआई के नोटिफिकेशन का पालन करने के लिए सहयोग करने को कहा है. आपको बता दें 2000 रुपये के नोट (2000 Rupee Notes) खाते में जमा या एक्सचेंज करने के लिए केवल तीन दिनों का समय बचा है. अभी भी 24,000 करोड़ रुपये के 2000 रुपये नोटों का बैंकिंग सिस्टम में लौटना बाकी है जो कि आम लोगों के पास पड़ा हुआ है.  दरअसल 19 मई 2023 को भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) ने 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने का ऐलान किया था. 31 मार्च 2023 तक आरबीआई ( Reserve Bank Of India) के मुताबिक 3.62 लाख करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नोट सर्कुलेशन में थे जो 19 मई 2023 को घटकर 3.56 लाख करोड़ रुपये पर आ गया था. 

दिल्ली के पेट्रोल पंप डीलर्स 2000 रुपये के नोट स्वीकार नहीं करेंगे. लेकिन आपको बता दें कि 30 सितंबर, 2023 के बाद भी 2000 रुपये के नोट लीगल टेंडर (Legal Tender) का स्टेटस बना रहेगा. हालांकि 30 सितंबर तक जो लोग नोट जमा या एक्सचेंज नहीं कर सकेंगे उनके लिए आरबीआई गाइडलाइंस जारी कर सकता है. जानकारों का मानना है कि ऐसे लोगों को राहत देने के लिए आरबीआई 30 सितंबर को कुछ दिशा निर्देश जारी कर सकता है. 

ये भी पढ़ें 

2000 Rupee Note: 30 सितंबर तक 2000 रुपये के नोट जमा या एक्सचेंज नहीं करने पर क्या हैं आपके पास विकल्प? जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget