एक्सप्लोरर

RBI: अब नहीं काम करेंगी ये 15 NBFC, आरबीआई को वापस कर दिया लाइसेंस 

NBFC: आरबीआई ने एनबीएफसी को निर्देश दिए हैं कि किसी भी हाल में लोन अमाउंट का 20 हजार रुपये से ज्यादा कैश में न दिया जाए. हर एनबीएफसी को इनकम टैक्स नियमों का पालन करना होगा.

NBFC: देश के फाइनेंशियल सिस्टम से अब 15 एनबीएफसी (NBFC) बाहर हो गई हैं. इन सभी कंपनियों ने अपना सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) को वापस कर दिया है. इनमें से 6 कंपनियों ने एनबीएफसी बिजनेस से बाहर हो जाने के चलते अपना लाइसेंस आरबीआई को वापस कर दिया है. बाकी कंपनियों ने विभिन्न कारणों के चलते अपने-अपने एनबीएफसी लाइसेंस सरेंडर किए हैं. 

बिजनेस से बाहर होने के चलते 6 कंपनियों ने सरेंडर किया लाइसेंस 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार, एनबीएफसी बिजनेस से बाहर जाने के चलते विआन ग्रोथ कैपिटल (Vian Growth Capital), ड्रेप लीजिंग एंड फाइनेंस (Drap Leasing and Finance), ज्वेल स्ट्रिप्स (Jewel Strips), रिवॉल्विंग इनवेस्टमेंट (Revolving Investments), अंशू लीजिंग (Anshu Leasing) और एवीबी फाइनेंस (AVB Finance) ने अपने लाइसेंस वापस किए हैं. 

इन 9 कंपनियों ने भी सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन वापस लौटाया 

इसके अलावा मर्जर, एकीकरण और कंपनी बंद हो जाने जैसे कारणों के चलते 9 एनबीएफसी ने अपने लाइसेंस सरेंडर किए हैं. इनमें जेडीएस सिक्योरिटीज (JDS Securities), जोधानी मैनेजमेंट (Jodhani Management), एबीआरएन फाइनेंस (ABRN Finance), टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज (Tata Capital Financial Services), टाटा क्लीनटेक कैपिटल (Tata Cleantech Capital), नेपरोल इनवेस्टमेंट्स (Naperol Investments), यूएसजी फाइनेंशियल सर्विसेज (USG Financial Services), ऊर्जा कैपिटल (Urja Capital) और वंदना डीलर्स (Vandana Dealers) शामिल हैं. 

20 हजार रुपये तक के ही कैश लोन बांटने की निर्देश

इस बीच आरबीआई ने एनबीएफसी को एक पत्र भेजकर 20 हजार रुपये तक ही कैश बांटने की निर्देश दिए हैं. केंद्रीय बैंक ने कहा है कि कैश देने से पहले इनकम टैक्स नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए. हाल ही में इसी नियम के उल्लंघन के चलते आरबीआई ने आईआईएफएल फाइनेंस के गोल्ड लोन बिजनेस पर बैन लगाया था. किसी भी आदमी को लोन अमाउंट का 20 हजार रुपये से ज्यादा कैश में न दिया जाए. केरल में काम करने वाली एनबीएफसी को विशेष निर्देश दिए गए हैं. इनमें मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) और मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) शामिल हैं. यह दोनों कंपनियां सबसे बड़ी गोल्ड लोन प्रदाता हैं.

ये भी पढ़ें 

Reliance Capital: हिंदुजा ग्रुप की हुई रिलायंस कैपिटल, इरडा ने दी मंजूरी  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget