एक्सप्लोरर

Mission Kamyab: सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार अब संभालेंगे 'मिशन कामयाब' की कमान, छात्रों को फ्री में मिलेगी कोचिंग

Mission Kamyab Project: सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार गुजरात में 'मिशन कामयाब' की कमान संभालेंगे. सुपर-30 के तर्ज पर यहां 40 स्टूडेंट्स के लिए रहने, खाने और पढ़ाई की निशुल्क व्यवस्था गई है.

Mission Kamyab Project Gujarat: सुपर-30 के संस्थापक और जाने-माने शिक्षक आनंद कुमार गुजरात में एक नई परियोजना 'मिशन कामयाब' की कमान संभालने वाले हैं. इस कार्यक्रम के तहत 40 स्टूडेंट्स के लिए सुपर-30 के तर्ज पर रहने, खाने और पढ़ाई की फ्री में व्यवस्था की जा रही है. इसमें लगातार 2 सालों तक छात्रों को जेईई और नीट परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा. कार्यक्रम का आयोजन सूरत के जी डी गोयनका स्कूल में किया जा रहा है.

गौरतलब है कि आनंद कुमार की सुपर-30 की पहल ने समाज के वंचित वर्गों के सैकड़ों छात्रों को भारत के प्रमुख संस्थानों में प्रवेश दिलाने के लिए सफलतापूर्वक मार्गदर्शन किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी सराहना हुई. 

'वित्तीय कठिनाइयां छात्रों के लिए नहीं बनेंगी बाधा'
कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा है कि अब गुजरात में भी वित्तीय कठिनाइयां छात्रों के लिए बाधा नहीं बनेंगी. मिशन कामयाब का उद्देश्य एक समग्र शिक्षा का दृष्टिकोण अपनाना है, जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और स्कूली शिक्षा का संयोजन कर छात्रों को एक समृद्ध शिक्षा का अनुभव प्रदान करना शामिल है. 

छात्रों का मार्गदर्शन करने में खुशी होगी- आनंद कुमार
आनंद कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, "शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह के पहल की मैं प्रशंसा करता हूं और मुझे बहुत खुशी है कि अब गुजरात के बच्चे भी सुपर-30 की तर्ज पर फ्री में पढ़ सकेंगे. इस तरह के स्टूडेंट्स के हित में शुरू किए गए कार्यक्रम में सेवाभाव से स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन करने में मुझे बहुत खुशी होगी."

बता दें कि 'मिशन कामयाब' के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 1 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. इसकी विस्तृत जानकारी 'मिशन कामयाब' की वेबसाइट www.missionkamyab.com पर उपलब्ध है.

डिस्क्लेमर: ये फीचर आर्टिकल है. एबीपी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड और/या एबीपी लाइव किसी भी तरह से इस लेख की सामग्री और/या इसमें व्यक्त विचारों का समर्थन नहीं करता है. हम किसी भी तरह से इस लेख में कही गई सभी बातों और/या इसमें बताए गए/प्रदर्शित विचारों, राय, घोषणाओं आदि की पुष्टि नहीं करते. एबीपी न्यूज़ इसके लिए जिम्मेदार और/या उत्तरदायी नहीं होगा. दर्शकों को सलाह दी जाती है कि वह अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए फैसला लें.

About the author ABP Live Focus

.
Read More
और पढ़ें

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget