एक्सप्लोरर

मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा के इवेंट में लाइफ कोच रणबीर अलाहबादिया ने दिए खास टिप्स

मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा के "एंटरप्रेन्योर्स लॉन्चपैड" कार्यक्रम में लाइफ कोच और सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर रणबीर अलाहबादिया युवाओं का आकर्षण रहे और उन्होंने खास टिप्स दिए.

देश के जाने माने मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा द्वारा देश के सबसे बड़े "एंटरप्रेन्योर्स लॉन्चपैड" कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं. इस इवेंट में फेमस सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर और लाइफ कोच रणवीर अलाहबादिया ने भी स्पीकर के तौर पर हिस्सा लिया.

रणवीर अलाहबादिया देश के एक जाने माने यूट्यूबर हैं, उनका यूट्यूब चैनल "बियर बाइसेप्स" है जिसपर वो अपने "द रणवीर शो" के लिए काफी फेमस है. इंडिया के जाने माने लोग उनके इस शो का हिस्सा बनते हैं. रणवीर के इस चैनल पर छह मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हैं.

रणबीर अलाहबादिया ने बताया भविष्य में सफल होने का रास्ता 
इस इवेंट में रणवीर ने बात करते हुए बताया कि आगे आने वाले दस सालों में इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वजह से दुनिया बहुत ज्यादा बदल जायेगी. अभी चलने वाला यूट्यूब और सोशल मीडिया अगले दस सालों में पूरी तरह से बदल जाएगा. तब न्यू एज सोशल मीडिया का ज़माना होगा और वही आने वाली जेनरेशन का भविष्य बनेगा. कार्यक्रम के दौरान रणबीर अलाहबादिया ने वहां मौजूद एंटरप्रेन्योर्स के बिजनेस और सोशल मीडिया करियर से जुड़े सवालों का जवाब भी दिया. 

कभी खुद थे बुरी आदतों का शिकार, आज युवाओं को दिखा रहे सही रास्ता 
एक वक्त था जब रणबीर खुद शराब और ड्रग्स जैसी बुरी आदतों का शिकार थे, लेकिन अपनी इच्छाशक्ति के दम पर वो इस बुरी आदत से उबर आए. और अब वो सोशल मीडिया और कई स्टार्टअप्स के माध्यम से दूसरे लोगों को भी शराब और ड्रग्स जैसी आदतें छुड़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं. आज रणबीर सक्सेसफुल यूट्यूबर होने के साथ-साथ एक सफल एंटरप्रेन्योर की तरह भी खुद को साबित कर चुके हैं.

रणवीर अलाहबादिया ने बहुत ही कम उम्र में ये सब हासिल किया है, अपनी बुरी आदतों को छोड़कर कैसे वो इस सफलता के मुकाम पर पहुंचे है, अपनी इसी सक्सेस स्टोरी से जुड़े कुछ अनुभव और कुछ खास टिप्स रणवीर ने "एंटरप्रेन्योर्स लॉन्चपैड" कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हजारों एंटरप्रेन्योर्स के साथ शेयर किए.

एंटरप्रेन्योर्स लॉन्चपैड के इस इवेंट में रणवीर अलाहबादिया के साथ-साथ एक्टर और एंटरप्रेन्योर विवेक ओबेरॉय, सुनील शेट्टी, सिंगर सोनू निगम और खान सर भी लोगों के साथ अपने अनुभवों को बांटते नजर आए.

डिस्क्लेमर: एबीपी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड/या एबीपी लाइव किसी भी तरह से इस आर्टिकल के कटेंट या यहां व्यक्त किए गए विचारों के लिए जिम्मेदार नहीं है.

और पढ़ें

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget