एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़बॉलीवुडSRK के बेटे आर्यन से सैफ के इब्राहिम तक- स्टार किड्स भी हैं जस्टिन बीबर के लुक के दीवाने
SRK के बेटे आर्यन से सैफ के इब्राहिम तक- स्टार किड्स भी हैं जस्टिन बीबर के लुक के दीवाने
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 10 May 2017 02:47 PM (IST)
1/10

आज 10 मई को मुंबई में मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर का कसंर्ट होने वाला है. जस्टिन बीबर का भारत में ये पहला कंसर्ट है. जस्टिन रात के करीब 1 बजे कल मुंबई पहुंच चुके हैं. जस्टिन के शो के टिकट 4 हजार से 77 हजार रुपये के बीच है. इतने महंगे टिकट के बावजूद लोगों में इसे लेने की मारामारी मची है. जस्टिन बीबर का ये बुखार सिर्फ आम लोगों पर नहीं है बल्कि स्टार्स पर भी उनके उतने ही दीवाने हैं. आगे देखिए
2/10

ऑल पिक्चर क्रेडिट/इंस्टाग्राम
3/10

ग्रैमी अवॉर्ड पा चुके 23 साल के जस्टिन अपने चौथे एल्बम ‘पर्पस’ के प्रचार के लिए ‘पर्पज वर्ल्ड टूर’ कर रहे हैं और 6 मई को अपने शो के सिलसिले में दुबई में भी थे. बीबर को लाइव देखने के लिए 45 हजार से ज्यादा लोगों के स्टेडियम में उमड़ने की उम्मीद है और मुंबई पुलिस ने स्टेडियम की सुरक्षा के लिए 25 अधिकारियों, 500 कर्मियों के साथ ही 1200 प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स को भी तैनात किया है. भारत में जस्टिन के फैंस की इस दीवानगी को देखकर अगर कल को ज्यादातर टीनएजर उनके फंकी, बिंदास लुक में दिखने लगे तो हैरान ना होइयेगा.
4/10

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का ये लुक हूबहू जस्टिन के बालों के स्टाइल की कॉपी है.
5/10

जस्टिन बीबर ने अपने अजीबोगरीब स्टाइल और हटके ड्रेसिंग सेंस के जरिए भी यंग जेनरेशन और खासकर टीनएजर्स को खासा प्रभावित किया है. बॉलीवुड के स्टार किड्स भी जस्टिन के स्टाइल के दीवाने हैं और कई बार तो बीबर के लुक को हूबहू कॉपी करते दिखाई दे चुके हैं. हम बात कर रहे हैं किंग खान के बेटे आर्यन खान, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और अरबाज-मलाइका के बेटे अरहान खान के ऐसे लुक की जो जस्टिन बीबर को लेकर साफ तौर पर उनकी दीवानगी को दिखा रहा है.
6/10

जस्टिन बीबर का सिग्नेचर स्टाइल उनके बड़े जूते हैं और अरबाज-मलाइक के बेटे अरहान ने इस लुक के लिए बड़े जूतों का सहारा लिया है.
7/10

सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान के बालों का ये लुक जस्टिन बीबर के इस लुक के साथ ऐसा मैच खा रहा है कि क्या कहने.
8/10

किंग खान के बेटे का एक और जस्टिन बीबर से प्रेरित लुक आप यहां पर देख सकते हैं.
9/10

अरबाज-मलाइक के 14 साल के बेटे अरहान खान ने पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के इस चश्मे वाले लुक से इंस्पायर होके ये फोटो इंस्टा पर पोस्ट की लगती है.
10/10

इब्राहिम अली खान का ये लुक जस्टिन बीबर के हूडी लुक की टू-कॉपी है.
Published at : 10 May 2017 12:59 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
Live Updates: 'धमाल 4' करेगी बंपर ओपनिंग? दोपहर 3 बजे तक 3 करोड़ के हुई पार
बॉलीवुड
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
बॉलीवुड
3 महीने जेल में रहेंगे राजपाल यादव, चेक बाउंस केस में दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई सजा, 7.35 करोड़ का जुर्माना भी लगाया
बॉलीवुड
'ABCD' फेम एक्टर सलमान यूसुफ खान के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, 13 फीट नीचे गिरने से टूटा हाथ
























