एक्सप्लोरर
धरती मेरी मां है, जांबाजों को बॉलीवुड की सलामी
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 30 Sep 2016 01:52 PM (IST)
1/7

बालीवुड के किंग शाहरुख खान ने दहशतगर्दी के नापाक ठिकानों को कुचलने की साहस दिखाने वाले जवानों को शुक्रिया कहा है. किंग खान ने इन दिलेर जवानों की हिफाजत और स्वास्थ्य की दुआ भी मांगी है.
2/7

सुपर मॉडल और अभिनेता अर्जुन रामपाल ने आतंक को उसी की जुबान में जवाब देने पर फख्र का इजहार किया है. अर्जुन ने आतंक के खिलाफ एक होने की अपील भी की है.
3/7

बॉलीवुड के शाहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने बुलंद अंदाज में सेना को अपना सलाम भेजा है. बिग बी ने चेतावनी के लहजे में कहा कि भारतियों जवानों से छेड़खानी मत करो
4/7

बार्डर जैसी ऐतिहासिक फिल्म में एक शहीद फौजी की किरदार निभाने वाले सुनिल शेट्टी ने सेना की वीरता के शान में अपना दमदार डायलॉग ट्वीट किया है-‘ये धरती मेरी मां है साब जी’. तिरंगे झंडे की तस्वीर चस्पा कर सुनिल दत्त ने अपने अंदाज में सलामी दी है.
5/7

फौजी की वर्दी में फबने वाले खतरों के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने आतंक को कुचलने वाली साहसिक कार्रवाई के लिए आर्मी को सैल्यूट किया है. अक्षय ने सही समय पर सख्त फैसले लेने के लिए सरकार को भी बधाई दी है.
6/7

अजय देवेगन ने खुद फिल्मों में फौजी का किरदार निभाया है और भगत सिंह जैसी फिल्मों से देशभक्ति का जोश भर चुके हैं. अजय देवगन ने सर्जिकल स्ट्राइक के इस शानदार कारनामे पर सैनिकों को सलाम करते हुए यह लिखा है कि सैनिकों ने बता दिया कि हर जान की कीमती है.
7/7

भारतीय आर्मी के पीओके के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक कर आंतकियों के 7 ठिकानों को तबाह करने पर पूरा देश अपने जवानों को शबाशी और हौसला दे रहा है .हमारे जाबांज जवानों को बधाई देने में बॉलीवुड भी पीछे नहीं है. आइए देखते हैं कि कैसे जवानों पर कई हिट फिल्में बनाने वाले बॉलीवुड के सितारे जवानों की हौसलाअफजाई कर रहें हैं.
Published at : 30 Sep 2016 01:45 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
बॉलीवुड
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
बॉलीवुड
'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
बॉलीवुड
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक




















