एक्सप्लोरर

उत्तर प्रेदश: क्या योगी आदित्यनाथ मान जाएंगे दिल्ली की बात ?

लगता है कि देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की सरकार और संगठन में सब कुछ ठीक नहीं है. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वहां की सियासत एकाएक गरमा गई है और ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार और संगठन में कुछ चेहरों की अदलाबदली हो सकती है. इसी कवायद को पूरा करने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने आज लखनऊ में डेरा डाल दिया है और वे मंत्रियों से अलग-अलग मुलाकात कर उनका मन टटोलने में जुटे हैं.

दरअसल, बीजेपी चाहती है कि चुनाव से पहले प्रदेश में पार्टी का अध्यक्ष बदला जाए. उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को इस पद पर लाया जाए और नौकरशाह रह चुके ए के शर्मा को उप मुख्यमंत्री बना दिया जाये. लेकिन संघ परिवार को करीब से समझने वाले जानते हैं कि उत्तर भारत की राजनीति में हिंदुत्व के प्रबल चेहरे की पहचान बना चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कद अब उस मुकाम तक पहुंच चुका है, जहां उनकी मर्जी के बगैर सरकार व संगठन में परिवर्तन की कल्पना ही मुश्किल है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या योगी आदित्यनाथ संगठन के इस फार्मूले को मानेंगे? कोरोना से निपटने की रणनीति से लेकर हाल ही में हुए पंचायत चुनावों में पार्टी के कमजोर प्रदर्शन को लेकर योगी और मौर्य के बीच बढ़ती खटास से सब वाकिफ हैं. ऐसे में क्या योगी इसके लिए तैयार होंगे. क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष बन जाने के बाद वे मौर्य की बातों को मानने से इनकार नहीं कर सकते.

हिंदुत्व वाहिनी के जरिये अलख जगाने वाले और संत समाज में पर्याप्त सम्मान हासिल करने वाले योगी के बारे में बताया जाता है कि संघ परिवार में भी उतना ही महत्व दिया जाता है. शायद यही वजह है कि संघ के बड़े पदाधिकारी भी उनकी कही बात को नजरअंदाज नहीं कर पाते. दत्तात्रेय होसबोले जब संघ के सह सर कार्यवाह थे, तब उनका केंद्र लखनऊ ही था और उस दौरान उन्होंने यूपी की राजनीति के साथ ही योगी की सरकार चलाने की शैली को भी बेहद नजदीक से देखा है. होसबोले अब सर कार्यवाह बन चुके हैं. पिछले हफ़्ते वह लखनऊ गए थे जहां सीएम योगी से भी उनकी मुलाकात हुई. 

सूत्रों की मानें तो उसी समय योगी ने आलाकमान के सुझाए फार्मूले को न मानने का संकेत दे दिया था. उनका इशारा था कि "जो जहां हैं, उसे वहीं बने रहने दिया जाये. अगर किसी नए चेहरे को डिप्टी सीएम बनाना ही है, तो बना लो." हालांकि तब योगी ने साथ ही यह जुमला भी जड़ दिया कि "अगर वे इतने ही योग्य हैं तो उन्हें दिल्ली ले जाइए, MHA में बैठा दीजिये." इस जुमले का अर्थ वे लोग समझ गए होंगे जो दिल्ली और लखनऊ के बीच पर्दे के पीछे से चल रही रस्साकशी की बारीकियों को जानते हैं.

बहरहाल, इस सच से उनके विरोधी भी इंकार नहीं कर सकते कि योगी की छवि एक सख्त प्रशासक और घनघोर ईमानदार नेता होने के साथ ही मददगार संन्यासी की भी है. कठोर तप के जरिये गुरु गोरखनाथ की गद्दी तक पहुंचने वाला इस कद का संत-नेता बीजेपी के पास दूसरा कोई नहीं है, लिहाजा दोबारा सत्ता में वापसी के लिए पार्टी को उनकी सुननी ही पड़ेगी.

(नोट- उपरोक्त दिए गए विचार व आंकड़े लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.)

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget