एक्सप्लोरर

यूपी जिला पंचायत चुनाव नतीजे: कद ऊंचा होने के साथ और ज्यादा मजबूत हो गए योगी आदित्यनाथ

उत्तरप्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव-नतीजों ने बीजेपी का हौसला तो बुलंद किया ही है लेकिन इससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कद पहले से कुछ और ज्यादा बढ़ गया है. इन चुनावों को अगले साल होने विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा था, इसीलिये सत्ताधारी बीजेपी समेत मुख्य विरोधी समाजवादी पार्टी ने भी इसमें अपनी पूरी ताकत झोंक रखी थी. जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुल 75 में से 67 सीटें जीतकर बीजेपी ने सपा का सूपड़ा तो साफ किया ही, साथ ही उसके पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया, जब सपा ने 63 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

पिछले करीब महीने भर से यूपी बीजेपी में जो अंदरुनी खटपट चल रही थी और लखनऊ से लेकर दिल्ली दरबार तक में मंथन के जो दौर चल रहे थे ,इन नतीजों ने अब उस तस्वीर को काफी हद तक साफ कर दिया है कि सूबे में पार्टी के खेवनहार सिर्फ योगी ही हैं. उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हाल के दिनों में जिस अंदाज़ में कुछ बयान दिए थे, उससे सियासी हलकों में यह अटकलें लग रही थीं कि अगले चुनाव में पार्टी मुख्यमंत्री का चेहरा बदल सकती है. लेकिन इन नतीजों ने उन अटकलों को गलत साबित करते हुए योगी आदित्यनाथ के कद को इतना ऊंचा कर दिया है कि अब उन्हें अगले सीएम के रुप में प्रोजेक्ट करना ही पार्टी नेतृत्व की मजबूरी बन जाएगी.

वैसे भी आरएसएस तो योगी को ही दोबारा मुख्यमंत्री देखना चाहता है लेकिन पार्टी में एक खेमा ऐसा है, जो योगी के बढ़ते कद व ताकत से कुछ परेशान दिखता है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक उस खेमे की परेशानी की अपनी वजह भी है क्योंकि उसे लगता है कि 2022 का किला आसानी से फतह करने के बाद योगी आदित्यनाथ का अगला लक्ष्य दिल्ली दरबार होगा.

साल 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद अगर नरेन्द्र मोदी स्वेच्छा से पद छोड़ते हैं, तब योगी प्रधानमंत्री पद के सबसे मजबूत दावेदारों की रेस में अव्वल नंबर पर होंगे. हालांकि इस पर अंतिम निष्कर्ष निकालना फिलहाल जल्दबाजी होगी लेकिन राजनीति में सब कुछ पहले से कभी तय नहीं होता, कुछ चीजें अचानक ही होती हैं जो दशा-दिशा बदलकर रख देती हैं.

वैसे पिछले साढे चार साल में जिस तरह से योगी ने यूपी सरकार चलाई है, उससे उनकी छवि एक ऐसे सख्त,ईमानदार व कुशल संन्यासी-नेता की बनी है जिसका दामन बेदाग है क्योंकि विपक्ष उनके खिलाफ अभी तक ऐसा कोई मुद्दा नहीं तलाश पाया है, जिसके आधार पर उन्हें कटघरे में खड़ा किया जा सके. लिहाज़ा इन नतीजों ने गुरु गोरखनाथ की गद्दी संभालने वाले संन्यासी मुख्यमंत्री को राजनीतिक रुप से और अधिक मजबूत किया है.

(नोट- उपरोक्त दिए गए विचार व आंकड़े लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.)

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना  #sbs

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget