एक्सप्लोरर

शराब-मुर्गा बांटकर राजनीति ने फिर साबित कर दिखाया कि उससे बड़ा बेशर्म कोई नहीं!

अपने क्रांतिकारी विचारों के लिए दुनिया भर में विवादास्पद रहे मशहूर दार्शनिक ओशो ने कहा था- "राजनीति नीति नहीं, अनीति है. न मालूम किन बेईमानों ने उसे राजनीति का नाम दे दिया. नीति तो उसमें कुछ भी नहीं है. राजनीति है: शुद्ध बेईमानी की कला. राजनीति, अपराधों को सुंदर-सुंदर रंग और सुंदर-सुंदर मुखौटे पहनाने की कला है."

कहते हैं कि राजनीति का कोई चरित्र नहीं होता, इसलिये वह बेशर्मी की हद तक गिर सकती है. चुनाव के दौरान कमोबेश सभी पार्टियों के नेताओं को अंधेरी रात में झुग्गी बस्तियों के लोगों के बीच शराब बांटते हुए देखा जा सकता है क्योंकि वे जानते हैं कि वहां का हर वोट बिकता है, खरीदने की हैसियत होनी चाहिए. तेलंगाना में विधानसभा के चुनाव अभी दूर हैं, जो कि अगले साल के अंत में होने हैं. लेकिन वहां से राजनीति की बेहयाई को दिखाने वाला एक वीडियो सामने आया है, जो किसी झुग्गी बस्ती का नहीं, बल्कि वारंगल शहर का है. 

इस वीडियो में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की पार्टी टीआरएस के नेता राजनाला श्रीहरि वारंगल में स्थानीय लोगों को शराब की बोतलें और मुर्गा बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, 5 अक्टूबर को दशहरे के अवसर पर केसीआर राष्ट्रीय पार्टी बनाने का ऐलान करके राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री करने वाले हैं. जाहिर है कि उससे पहले लोगों को शराब की बोतल और जिंदा मुर्गा बांटकर सुर्खियों में आने की कवायद का बड़ा मकसद तो यही होगा कि ये महाशय केसीआर की नजरों में आ जाएं और अगले चुनाव के लिए अपना टिकट पक्का कर लें. 

समाचार एजेंसी एएनआई ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है,  जिसमें टीआरएस नेता राजनाला एक ट्रक के पास खड़े हुए हैं. ट्रक के अंदर मुर्गे हैं और एक टेबल पर शराब की बोतलें रखी हुई हैं. वीडियो में नेताजी के हाथों शराब और मुर्गा लेने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी है, जिसमें महिलाएं भी नजर आ रही हैं. 

बताते हैं कि इन नेताजी ने 200 मुर्गे औऱ 200 शराब की बोतलें खरीदीं और इलाके के लोगों को मुफ्त में इसे बांटने का ऐलान कर दिया. बस, फिर क्या था पुरुष तो पुरुष महिलाएं भी मौके पर पहुंच गई. इस दौरान श्रीहरि ने तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव और राज्य के आईटी व उद्योग मंत्री के टी रामा राव के कटआउट भी खड़े किए थे.  राजनल्ला ने ऐलान किया है कि वो केसीआर के लिए विशेष पूजा भी आयोजित करेंगे.  

हालांकि इस वीडियो के सामने आते ही प्रदेश में राजनीतिक विरोध शुरु हो गया है.  अभी तक टीआरएस या मुख्यमंत्री ने इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. वैसे केसीआर पिछले काफी समय से थर्ड फ्रंट बनाने पर जोर दे रहे थे और नीतीश कुमार से हुई मुलाकात में भी उन्होंने प्रधानमंत्री पद को लेकर कोई नाम नहीं सुझाया था क्योंकि वे खुद भी पीएम पद का उम्मीदवार बनने के दावेदारों में से एक हैं. लेकिन इसके लिए राष्ट्रीय पहचान बनानी भी जरूरी है, लिहाजा उन्होंने राष्ट्रीय पार्टी लॉन्च करने  के फैसला लिया है. कयास लगाये जा रहे हैं कि वे पार्टी का नाम बदल सकते हैं लेकिन इसकी संभावना कम ही है क्योंकि वैसे ही उनकी पार्टी का पूरा नाम तेलंगाना राष्ट्र समिति है. 

हालांकि राष्ट्रीय पार्टी के नाम को लेकर टीआरएस नेता श्रीधर रेड्डी ने कहा कि देशवासी एक मजबूत मंच की तलाश में है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार सभी पहलुओं में नाकाम रही है. केसीआर ने राष्ट्रीय मंच के लिए कहा था और अब वह राष्ट्रीय स्तर पर जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल पूरी तरह फेल हो गया है और देश एक मजबूत विकल्प की तलाश में है. उनके मुताबिक केसीआर राष्ट्रीय पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे, देखें और इंतजार करें. 

तेलंगाना की इस घटना ने फिर ये साबित कर दिखाया कि राजनीति में लोक-लाज, शर्म, हया का कोई स्थान नहीं है. शायद इसीलिए हिंदी के मशहूर व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई ने लिखा था- "राजनीति में शर्म केवल मूर्खों को ही आती है और अंधभक्त होने के लिए प्रचंड मूर्ख होना अनिवार्य शर्त है."

नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'।  (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget