एक्सप्लोरर

रिलीज हुई विद्युत जामवाल की 'खुदा हाफिज', एंटरटेनिंग लेकिन फिल्म की कहानी है कमजोर

इन दिनों नेपोटिज्म को लेकर छिड़ी बहस के बीच भी सेल्फमेड एक्टर्स की फिल्मों को लेकर दर्शकों के दिलों में एक सॉफ्ट कॉर्नर है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म को भी दर्शक खूब प्यार देंगे. अगर आप भी 'खुदा हाफिज' देखने का मन बना रहे हैं तो पहले यहां जानें कैसी है ये फिल्म...

कहते हैं कि प्यार में बहुत ताकत होती है, और एक पति अपनी पत्नी की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. 'खुदा हाफिज' भी एक ऐसी ही कहानी कहती है. विद्युत जामवाल इस फिल्म में भी हमेशा की तरह जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं. विद्युत जामवाल की अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग है, उनके एक्शन और फिल्मों को खासा प्यार देते हैं. वहीं, इन दिनों नेपोटिज्म को लेकर छिड़ी बहस के बीच भी सेल्फमेड एक्टर्स की फिल्मों को लेकर दर्शकों के दिलों में एक सॉफ्ट कॉर्नर है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म को भी दर्शक खूब प्यार देंगे. अगर आप भी 'खुदा हाफिज' देखने का मन बना रहे हैं तो पहले यहां जानें कैसी है ये फिल्म...

कहानी

ये कहानी है समीर चौधरी और नरगिस की. दोनों एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं. समीर और नरगिस की अरेंज मैरिज होती है और दोनों पहली ही नजर में एक दूसरे को दिल दे बैठते हैं. दोनों की शादी हो जाती है और अच्छी जिंदगी बसर कर रहे हैं. लेकिन तभी देश में आती है मंदी. देश और दुनिया में आई मंदी के चलते कई लोगों की नौकरियां चली जाती हैं. दोनों नौकरी की तलाश में नोमान में अप्लाई करते हैं. इसमें नरगिस की नौकरी पहले लग जाती है और नोमान जाने का मौका मिलता है. लेकिन वहां पहुंचकर नरगिस एक सेक्स रैकेट और ह्यूमन ट्रेफिकिंग गैंग के बीच फंस जाती है. विदेश में अकेली फंसी नरगिस किसी तरह समीर को फोन करती हैं और बताती है कि वो मुश्किल में है.

रिलीज हुई विद्युत जामवाल की 'खुदा हाफिज', एंटरटेनिंग लेकिन फिल्म की कहानी है कमजोर

इसके बाद उनका फोन कभी नहीं मिलता और भारत में बैठा समीर ये समझ ही नहीं पाता कि आखिर वो करे तो क्या? और अपनी पत्नी नरगिस को कहां ढूंढे? नरगिस को ढूंढते हुए समीर नोमान पहुंचता है और उसकी मुलाकात अन्नू कपूर से होती है जो कि वहां टैक्सी ड्राइवर का काम करते हैं. समीर वहां पहुंच तो जाते हैं लेकिन वहां साजिशों के जाल में फंस जाते हैं. इसमें उन्हें डिप्लोमैट्स और सुरक्षा एजेंसियों के सवालों में घिर जाते हैं. अब क्या वो समीर अपनी पत्नी को ढूंढ पाएगा और क्या वो उसे सही सलामत भारत वापस ला पाएगा इसके लिए आपको फिल्म देखने होगी.

एक्टिंग

फिल्म में विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय लीड रोल्स में हैं. विद्युत जामवाल ज्यादातर अपनी फिल्मों में एक्टिंग के चलते तारीफें बटोरते नजर आते हैं. लेकिन इस फिल्म में उन्होंने अपने एक्टिंग स्किल्स का नमूना भी पेश किया है. विद्युत एक ऐसे पति के किरदार में हैं जिसकी पत्नी लापता है और वो जानता है कि उसे जबरन वैश्यावृति में धकेले जाने वाली है. ऐसे में एक डरे हुए और बेबस पति के भावों को विद्युत ने बखूबी निभाया है.

रिलीज हुई विद्युत जामवाल की 'खुदा हाफिज', एंटरटेनिंग लेकिन फिल्म की कहानी है कमजोर

वहीं शिवालिका ने भी अपने किरदार के साथ न्याय किया है. हालांकि उन्हें स्क्रीन स्पेस काफी कम मिला है. इसके अलावा विलेन की छोटी सी भूमिका में दिखे हैं. इसके अलावा अहाना कुमार एक सिक्योरिटी एजेंसी के ऑफिसर के किरदार में बेहद जची हैं. वो स्क्रीन पर एक्शन करती भी नजर आईं हैं. इसके अलावा अन्नू कपूर ने भी बेहतरीन किरदार निभाया है.

निर्देशन और स्क्रिप्टिंग

इस फिल्म का निर्देशन फारुक कबीर ने किया है. वैसे तो फिल्म को एक एक्शन थ्रिलर बताया जा रहा है. लेकिन फिल्म में एक्शन और थ्रिलर दोनों ही फिल्म में कम मात्रा में नजर आते हैं. वहीं. निर्देशन की बात करें तो फारुक ने कहानी के साथ न्याय करने की पूरी कोशिश की है. लेकिन बावजूद इसके फिल्म कई जगह पिच से हटती दिखती है. वहीं, स्क्रिप्टिंग की बात करें तो उसे भी और बेहतर किया जा सकता था.

क्यों देखें/ क्यों न देखें?

  • स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज की गई ये एक फैमिली फिल्म है जिसे पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है. फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है. ऐसे में आप परिवार के साथ घर पर वीकेंड का मजा ले सकते हैं.
  • फिल्म में विद्युत जामवाल का एक्शन और एक्टिंग दोनों ही देखने को मिलेंगे. साथ ही ये एक एंटरटेनिंग और इंगेजिंग फिल्म है.
  • हालांकि फिल्म में सस्पेंस बहुत ज्यादा नजर नहीं आ रहा है. कहानी भी कई जगह अपनी पकड़ छोड़ती नजर आती है. लेकिन एक बार तो देखा ही जा सकता है.
  • वहीं, फिल्म की कहानी को जबरन खींचा भी गया है. इसे और छोटा किया जा सकता था. फिल्म में सस्पेंस के नाम पर कहानी में ऐसे ट्विस्ट डाले गए हैं, जिनका अंदाजा दर्शक आसानी से  लगा सकते हैं
View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल में सचमुच होता है 'गन्ने का रस'? सिक्किम के वायरल वीडियो में पेट्रोल टैंक पर क्यों टूट पड़ीं चींटियां, जानिए पूरी सच्चाई
E20 पेट्रोल में सचमुच होता है 'गन्ने का रस'? सिक्किम के वायरल वीडियो में पेट्रोल टैंक पर क्यों टूट पड़ीं चींटियां, जानिए पूरी सच्चाई
पंजाब के सीएम पद से इस्तीफा देंगे भगवंत मान? अरविंद केजरीवाल डालेंगे दबाव! उठे सवाल
पंजाब के सीएम पद से इस्तीफा देंगे भगवंत मान? अरविंद केजरीवाल डालेंगे दबाव! उठे सवाल
'रेप के बाद ब्लैकमेल, तुम मुसलमान बन गई हो...', एयरफोर्स ऑफिसर की पत्नी के साथ रूह कंपाने वाली दरिंदगी
'रेप के बाद ब्लैकमेल, तुम मुसलमान बन गई हो...', एयरफोर्स ऑफिसर की पत्नी के साथ रूह कंपाने वाली दरिंदगी
पाकिस्तान के खिलाफ जूता, श्रीलंका के खिलाफ धक्का; विवादों में घिरे वैभव सूर्यवंशी ने कब-कब की 'लड़ाई'
पाकिस्तान के खिलाफ जूता, श्रीलंका के खिलाफ धक्का; विवादों में घिरे वैभव सूर्यवंशी ने कब-कब की 'लड़ाई'

वीडियोज

Uddhav Thackerey on MPs : पार्टी में टूट की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे का जवाब | Shivsena UBT
Bengal TMC Crisis: TMC के भीतर सियासी घमासान पर नई अपडेट | Mamata Banerjee
US Iran Peace Deal: धमकियों के बीच फंसी डील...शुरू होगा World War-3?| Netanyahu | Trump | Hormuz
US Iran Peace Deal: डील के बीच Trump के इस बयान से दुनिया  में मचा हड़कंप! | Netanyahu | Hormuz
PoK Protest Update: PoK में विरोध प्रदर्शन के बीच खौफनाक वीडियो वायरल | Munir | Pakistan | breaking

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल में सचमुच होता है 'गन्ने का रस'? सिक्किम के वायरल वीडियो में पेट्रोल टैंक पर क्यों टूट पड़ीं चींटियां, जानिए पूरी सच्चाई
E20 पेट्रोल में सचमुच होता है 'गन्ने का रस'? सिक्किम के वायरल वीडियो में पेट्रोल टैंक पर क्यों टूट पड़ीं चींटियां, जानिए पूरी सच्चाई
पंजाब के सीएम पद से इस्तीफा देंगे भगवंत मान? अरविंद केजरीवाल डालेंगे दबाव! उठे सवाल
पंजाब के सीएम पद से इस्तीफा देंगे भगवंत मान? अरविंद केजरीवाल डालेंगे दबाव! उठे सवाल
'रेप के बाद ब्लैकमेल, तुम मुसलमान बन गई हो...', एयरफोर्स ऑफिसर की पत्नी के साथ रूह कंपाने वाली दरिंदगी
'रेप के बाद ब्लैकमेल, तुम मुसलमान बन गई हो...', एयरफोर्स ऑफिसर की पत्नी के साथ रूह कंपाने वाली दरिंदगी
पाकिस्तान के खिलाफ जूता, श्रीलंका के खिलाफ धक्का; विवादों में घिरे वैभव सूर्यवंशी ने कब-कब की 'लड़ाई'
पाकिस्तान के खिलाफ जूता, श्रीलंका के खिलाफ धक्का; विवादों में घिरे वैभव सूर्यवंशी ने कब-कब की 'लड़ाई'
Karuppu  Box Office Closing Collection: ब्लॉकबस्टर साबित हुई सूर्या-तृषा की 'करुप्पु', जानें-कितना किया लाइफटाइम कलेक्शन
ब्लॉकबस्टर साबित हुई सूर्या की 'करुप्पु', जानें-कितना किया लाइफटाइम कलेक्शन
DRDO Missile Test: पलक झपकते ही तबाही लाएगी भारत की ये मिसाइल, 100 किमी दूर दुश्मन होंगे धुआं-धुआं, टेंशन में चीन-पाक
पलक झपकते ही तबाही लाएगी भारत की ये मिसाइल, 100 किमी दूर दुश्मन होंगे धुआं-धुआं, टेंशन में चीन-पाक
इंटर-कास्ट शादी करने वाले कपल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, परिवार को मिलने की इजाजत देने वाले फैसले पर रोक
इंटर-कास्ट शादी करने वाले कपल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, परिवार को मिलने की इजाजत देने वाले फैसले पर रोक
सौंफ की खेती कैसे कर सकते हैं किसान, सरकार दे रही ट्रेनिंग
सौंफ की खेती कैसे कर सकते हैं किसान, सरकार दे रही ट्रेनिंग
Embed widget