एक्सप्लोरर

ट्विटर से भारतवंशियों को निकालने के पीछे आखिर क्या है एलन मस्क का बड़ा मकसद?

दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीदते ही विश्व के अव्वल रईस शख्स कहलाने वाले एलन मस्क ने भारत के प्रति अपने कुछ ऐसे इरादे जताये हैं, जो भारत सरकार के साथ ही हम सबको भी परेशान करने वाले हैं. बता दें कि ट्विटर का पूरा मालिकाना हक अपने हाथ में लेते ही एलन मस्क ने सबसे पहले कंपनी के सीईओ और मुंबई में जन्मे पराग अग्रवाल को बर्खास्त कर दिया था. अब वे अपनी कंपनी में चुन-चुनकर उन सारे कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रहे हैं, जिनका नाता भारत से है. इसलिये सवाल ये उठ रहा है कि भारत को लेकर अचानक उनकी नीयत इतनी खराब क्यों हो गई या फिर कोई ऐसी ताकत है, जिसके इशारे पर वे अपने भारत-विरोधी रुख़ को दिखाने से कोई गुरेज़ नहीं कर रहे हैं?

बताते हैं कि एलन मस्क के पास इतनी बेशुमार दौलत है कि वे अमेरिका समेत दुनिया की सरकारों की ज्यादा परवाह नहीं करते और वे इसे आज़मा भी चुके हैं कि किसी सरकार के लिए फैसले को कैसे बदला जाता है. दुनिया मे सबसे पहले इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के अलावा अंतरिक्ष जगत में कारोबार करने वाली स्पेसएक्स के भी वे मालिक हैं. एलन की कुल संपत्ति 254 अरब अमेरिकी डॉलर बताई जाती है और उन्हें इसी साल ही दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति का खिताब दिया गया था.लेकिन उनके माता-पिता मूल रूप से दक्षिण अफ्रीका से थे, जो कनाडा होते हुए अमेरिका पहुंच गये. अब सवाल ये उठ रहा है कि 51 बरस के ईलॉन रीव मस्क को आखिर भारत से इतनी नफ़रत क्यों हो गई है? इसलिये कि उनकी निजी जिंदगी के पन्नों को पलटकर देखें, तो मोटेतौर पर उनका अमेरिकी राजनीति से सीधे तौर पर कोई रिश्ता नज़र नहीं आता है कि वे उसके किसी एजेंडे के तहत भारतवंशियों को ट्विटर से बाहर कर रहे हैं.

बेशक अमेरिकी मीडिया में ये दावा किया गया है कि वे 9 बच्चों के पिता हैं और एलन मस्क का 5 महिलाओं के साथ अफेयर रहा है, जिसमें से 3 महिलाओं से उन्होंने शादी भी की, लेकिन ट्विटर का मालिक बनते ही उन्होंने सबसे पहला ट्वीट किया था-"पंछी अब आज़ाद हो गया. अब आप ट्विटर पर फ़िल्म भी देख सकेंगे और गेम भी खेलेंगे." उनके इस ट्वीट से दुनिया भर में इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स ने खुशी जताई थी और सबको यही लगा कि वे इसे और ज्यादा उदारवादी व मुखर बनाना चाहते हैं. इसलिये अमेरिका में बैठे विश्लेषक भी ये समझ नहीं पा रहे हैं कि वे भारतीय मूल के कर्मचारियों को कंपनी से निकालकर आखिर किस दुश्मनी का बदला ले रहे हैं. एलन मस्क के यात्रा-विवरण को खंगालने पर पता चलता है कि वे कभी भारत नहीं आये,इसलिये सबको हैरानी ये है कि भारत से उन्हें आखिर किस वजह से दुश्मनी है.

इसलिये एक कयास ये भी लगाया जा रहा है कि क्या एलन मस्क साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ट्विटर को पूरी तरह से भारतवंशियों से मुक्त करना चाहते हैं. ये इसलिये कि कंपनी में बैठे भारत से जुड़े लोग अब तक ट्विटर पर पोस्ट होने वाली ऐसी आपत्तिजनक सामग्री  को हटा दिया करते थे, जो दो समुदायों के बीच नफ़रत पैदा करने से जुड़े हों और अगर बार-बार कोई यूजर्स ऐसा करता था, तो उसका एकाउंट ही ब्लॉक कर दिया जाता था. इनमें फ़िल्म अभिनेत्री व बीजेपी की मुखर समर्थक कंगना रनौत समेत कई लोग हैं, जिन्हें ट्विटर ने अब भी बैन कर रखा है. हालांकि ट्विटर ने आपत्ति का हवाला देते हुए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एकाउंट भी ब्लॉक कर दिया था.लेकिन उसे ब्लॉक करने का फैसला लेने वाली भारतीय महिला अधिकारी को भी हटाने में मस्क ने जरा भी देर नहीं लगाई. वैसे ऊपर लगाये गए कयास को अगर कुछ हद तक सच मान भी लें, तो फिर सवाल उठता है कि ऐसा करने के पीछे एलन मस्क मकसद क्या है और दुनिया का सबसे बड़ा रईस इंसान आखिर किसके इशारे पर इसे अंजाम दे रहा है?

(नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.)

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

जेल में करवट बदलते गुजरी श्रद्धा दुबे की रात, नाश्ते में मिला मीठा दलिया और चाय
जेल में करवट बदलते गुजरी श्रद्धा दुबे की रात, नाश्ते में मिला मीठा दलिया और चाय
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई  मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में करवट बदलते गुजरी श्रद्धा दुबे की रात, नाश्ते में मिला मीठा दलिया और चाय
जेल में करवट बदलते गुजरी श्रद्धा दुबे की रात, नाश्ते में मिला मीठा दलिया और चाय
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
किसानों के खाते में सीधे आ सकती है खाद सब्सिडी? ICRIER ने दिया सुझाव
किसानों के खाते में सीधे आ सकती है खाद सब्सिडी? ICRIER ने दिया सुझाव
Bedwetting In Children: रात में बिस्तर गीला करता है बच्चा? डांटने के बजाय समझें 5 कारण
रात में बिस्तर गीला करता है बच्चा? डांटने के बजाय समझें 5 कारण
Embed widget