एक्सप्लोरर

खुल्लम-खुल्ला प्यार लेकिन चुपके से शादी... बॉलीवुड का ये ट्रेंड है पुराना

वो गाना तो आपको याद होगा ही....खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनो...बॉलीवुड स्टार्स प्यार तो खुल्लम खुल्ला कर सकते हैं, लेकिन जब बात शादी की आती है तो वो सब कुछ चुपके चुपके करना चाहते हैं..

सच कहूँ तो अपनी लव-लाइफ को प्राइवेट रखने में कुछ भी गलत नहीं है! ये उनकी पर्सनल चॉइस है कि वो अपनी शादी को पब्लिक करना चाहते हैं या फिर इसे प्राइवेट रखते हैं. वैसे सेलेब्रिटी अपनी शादियों को जितना हो सके प्राइवेट रखना पसंद करते हैं. यह देखते हुए कि वे अपना जीवन जनता की नज़रों में जीते हैं, वे ज्यादातर समय प्रशंसकों और मीडिया से घिरे रहते हैं, इसलिए यह उचित लगता है कि वे अपनी शादी को जितना हो सके निजी रखना चाहते हैं.

 वैसे बॉलीवुड सितारों के अफेयर्स और शादी की खबरों में लोग खास दिलचस्पी रखते हैं...बॉलीवुड में आम लोगों की नजरों से दूर छुप छुपाकर तो शादियां होती रही हैं. पर हाल के सालों में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज बहुत ग्रैंड तरीके से शादी कर रहे हैं और अपनी शादियों से मीडिया.. और सोशल मीडिया को दूर ही रखते हैं. हालांकि शादी के बाद वो खुद ही अपनी तस्वीरें शेयर कर देते हैं या फिर शादी समारोह से कोई न कोई वीडियो लीक हो ही जाती है.

कुछ साल पहले विराट अनुष्का ने बहुत लाइमलाइट बटोरी थीं... इनकी शादी की खबर तो सबको पता थी लेकिन वेडिंग सेलिब्रेशन को पूरी तरह सीक्रेट रखा गया था.. एक इंटरव्यू में अनुष्का ने खुलासा किया कि उन्होंने फर्जी नामों का इस्तेमाल किया ताकि डिटेल्स लीक न हो.क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने 2017 में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी... इस शादी समारोह को पूरी तरह सीक्रेट रखा गया था.. विराट अनुष्का की शादी में सिर्फ 50 लोगों को बुलाया गया था. 

बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में अगला नाम आता है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का... रणवीर दीपिका ने 6 साल के रिलेशनशिप के बाद नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी... पहले 14 नवंबर को कोंकणी रीति रिवाज से फिर 15 नवंबर को दोनों ने सिंधी रिति रिवाज से शादी की थी... अपनी शाद में दीपिका ने अपनी मां की दी हुई साड़ी पहनी थी... कोंकणी शादी में दीपिका ने कांजीवरम की साड़ी पहनी थी... वहीं सिंधी शादी में दीपिका ने सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ रेड कलर का लहंगा पहना था. डेस्टिनेशन वेडिंग में... तकरीबन 95 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे. 

सीक्रेट और ग्रैंड शादी का मतलब ये नहीं होता कि वो डेस्टिनेशन वेडिंग ही हो... पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के लिए भारत चुना... हां ये बात और है कि देसी गर्ल को विदेशी मुंडा पसंद आया था. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी उदयपुर के उमैद भवन पैलेस में दिसंबर 2018 में हुई थी. दोनों की शादी में अंबानी परिवार समेत कई बॉलीवुड सेलेब्रिटिज आए थे. निक प्रियंका ने एक बार भारतीय और एक बार क्रिश्चियन रितिरिवाज से शादी रचाई थी... दोनों की शादी की तस्वीरें या खबर बाहर न जाए इसलिए पैलेस में जाने वाले कर्मचारियों और वेटरों के भी मोबाइल गेट पर ही जमा करा लिए गए थे.


खुल्लम-खुल्ला प्यार लेकिन चुपके से शादी... बॉलीवुड का ये ट्रेंड है पुराना

बॉलीवुड के चहेते कपल विकी कौशल और कटरीना कैफ ने 2 साल के रिलेशनशिप के बाद 9 दिसंबर 2021 को सवाई माधोपुर के फोर्ट बरवाड़ा में शादी रचाई थी... राजस्थान का ये किला 700 साल पुराना बताया जाता है. इस सीक्रेट वेडिंग को और सीक्रेट रखने के लिए कई किलोमीटर दूर से ही सिक्योरिटी सख्त कर दी गई थी. दोनों की शादी की फोटो लीक न हों इस बात का पूरा ख्याल रखा गया था. शादी में विकी कटरीना की फैमिली... कुछ खास दोस्त और बॉलीवुड की कुछ हस्तियों ने शिरकत की थी... इस कपल के वेडिंग आउटफिट भी सब्यसाची ने डिजाइन किए थे. विकी कटरीना की शादी के दिन ही उनके कुछ वीडियोज लीक हो गए थे.. और शादी के तुरंत बाद दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट से ये तस्वीरें शेयर की गईं.


खुल्लम-खुल्ला प्यार लेकिन चुपके से शादी... बॉलीवुड का ये ट्रेंड है पुराना

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे फेवरेट कपल में से एक हैं. दोनों की शादी 14 अप्रैल को मुंबई में रणबीर कपूर के घर वास्तु में हुई थी. इस शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे...रणबीर आलिया ने शादी के लिए उस जगह को चुना जहां से दोनों की खूबसूरत यादें जुड़ी थीं. एक दिन पहले तक शादी की डेट को लेकर कन्फ्यूजन था. मेहमानों के लिए भी नियम थे कि वो शादी समारोह की तस्वीरें कहीं शेयर न करें.. लेकिन शादी के तुरंत बाद आलिया रणबीर घर से बाहर निकले और मीडिया का अभिवादन किया... फिर रणबीर ने आलिया को गोद में उठाया और अंदर लेकर चले गए... रणबीर आलिया के इस अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया. बाद में दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की गईं.


खुल्लम-खुल्ला प्यार लेकिन चुपके से शादी... बॉलीवुड का ये ट्रेंड है पुराना

राहुल और अथिया की शादी को काफी सीक्रेट रखा गया है. हालांकि राहुल के होने वाले ससुर सुनील शेट्टी ने बताया कि जल्द ही दोनों बच्चे सबके सामने आएंगे. दोनों की शादी मुंबई के खंडाला स्थित फार्म हाउस में हुई थी..शादी के तुरंत बाद दोनों के इंस्टाग्राम अकाउंट से खूबसूरत तस्वीरें जारी की गई थीं.


खुल्लम-खुल्ला प्यार लेकिन चुपके से शादी... बॉलीवुड का ये ट्रेंड है पुराना

इन्हीं शादियों की तर्ज पर कियारा आडवानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी शादी की है... जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में दोनों की शादी धूमधाम से संपन्न हुई... शादी में मेहमानों के लिए खास नियम बनाए गए थे ताकि कोई तस्वीर लीक न हो...


खुल्लम-खुल्ला प्यार लेकिन चुपके से शादी... बॉलीवुड का ये ट्रेंड है पुराना

हालांकि कल शादी के बाद भी दोनों की तस्वीरें बाहर नही आई तो फैंस परेशान हो गए थे... लेकिन रात के साढ़े दस बजे के करीब दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर दीं.

[नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.] 

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget