एक्सप्लोरर

BLOG: क्या कंगारुओं के खिलाफ वाकई नंबर 4 पर उतरेंगे विराट कोहली

रवि शास्त्री ने साफ तौर पर कहा था कि वो देशों की सीरीज को लेकर भले ही चिंतित नहीं है लेकिन विश्व कप के मैचों में वो विराट कोहली को नंबर चार पर खिला सकते हैं.

इस चर्चा की शुरूआत खुद टीम के कोच रवि शास्त्री ने की थी. जिसके ‘बैकग्राउंड’ में दो मैचों की कहानी है. पहले वो कहानी याद कर लेते हैं. पिछले महीने की ही बात है. भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का चौथा मैच खेल रही थी. हैमिल्टन का विकेट अपेक्षाकृत स्विंग कर रहा था. ट्रेंट बोल्ट ने टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर की बखिया उधेड़ दी. 40 रन पर भारतीय टीम 7 विकेट गंवा चुकी थी. पूरी टीम से ले-देकर 92 रन स्कोरबोर्ड पर जुड़ पाए. इसमें भी 35 रनों तक पहुंचते पहुंचते टॉप ऑर्डर के सारे बल्लेबाज वापस पवेलियन लौट गए थे. इसमें रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू और दिनेश कार्तिक जैसे नाम शामिल हैं. अगले मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ. 18 रन पर टीम इंडिया के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. इस बार आउट होने वाले बल्लेबाजों में रोहित शर्मा, शिखर धवन, शुभमन गिल और महेंद्र सिंह धोनी थे. हालांकि इसके बाद अंबाती रायडू, विजय शंकर, केदार जाधव और हार्दिक पांड्या ने मिलकर टीम का स्कोर ढाई सौ के पार पहुंचा दिया. इसके बाद शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने वो मैच जीत भी लिया लेकिन इन दो मैचों में टॉप ऑर्डर की दुर्दशा देखकर बतौर कोच रवि शास्त्री ने एक नई थ्योरी रखी. विराट को नंबर चार पर उतारने की तैयारी ! रवि शास्त्री ने हालांकि साफ तौर पर कहा था कि वो देशों की सीरीज को लेकर भले ही चिंतित नहीं है लेकिन विश्व कप के मैचों में वो विराट कोहली को नंबर चार पर खिला सकते हैं. ऐसा इसलिए जिससे अगर किसी खास मैदान में गेंदबाजों को अतिरिक्त मदद मिल रही है तो उसके सामने एक के बाद एक अपने सभी टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को क्यों ‘एक्सपोज’ करना. सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी को छेड़ने का कोई फायदा नहीं है. इसलिए रवि शास्त्री का प्लान है कि जरूरत पड़ने पर विराट कोहली नंबर चार पर खेलने जा सकते हैं. ऐसे में अंबाती रायडू नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे. रवि शास्त्री की राय थी कि बड़े टूर्नामेंट्स में आप कभी नहीं चाहेंगे कि 18 रन पर तीन विकेट या 16 रन पर चार विकेट का स्कोर हो. जिसमें वो अपनी टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को खो चुके हों. जाहिर है उनका मतलब विराट कोहली से है. लिहाजा बेहतर होगा कि शुरूआती आक्रमण और पिच के सेटल होने तक विराट कोहली को बचा लिया जाए. अब अगर विश्व कप के मैचों में इस रणनीति को आजमाना है तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में इस प्रयोग को करके देखना होगा. सीधे विश्व कप में ये प्रयोग करना उलटा पड़ सकता है. BLOG: क्या कंगारुओं के खिलाफ वाकई नंबर 4 पर उतरेंगे विराट कोहली क्या विराट को नंबर चार पर उतरना चाहिए ये सवाल बहुत अहम है. नंबर तीन और नंबर चार पर बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज का ‘टेंपरामेंट’ अलग होता है. एक का काम नींव तैयार करना है और दूसरे का उस नींव पर मजबूत इमारत बनाने का. ऐसा नहीं है कि विराट कोहली नंबर चार पर बल्लेबाजी नहीं कर सकते हैं. वो ये जिम्मेदारी पहले भी निभा चुके हैं. नंबर चार पर उनके रिकॉर्ड्स भी अच्छे हैं. नंबर चार पर अब तक खेले गए 40 मैचों में उन्होंने 58.13 की औसत से 1744 रन बनाए हैं. नंबर चार पर उनका 58.13 का औसत उनके करियर औसत 59.5 से जरा सा ही कम है. इस क्रम पर बल्लेबाजी करके उन्होंने सात शतक भी लगाए हैं. बावजूद इसके मौजूदा भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए विराट कोहली के नंबर चार पर खेलने की आवश्यक्ता है नहीं. बड़ी से बड़ी टीम के साथ ये होता रहा है कि इक्का दुक्का मैचों में उसकी बल्लेबाजी में ‘कलेक्टिव फेल्योर’ देखने को मिलता है. असल में रणनीति उस ‘कलेक्टिव फेल्योर’ से बचने की होनी चाहिए. सिर्फ विराट कोहली को बचा कर भी कुछ नहीं होगा अगर विकेट के दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे. आखिरी फैसला विराट कोहली को ही करना है. वो ना सिर्फ टीम के कप्तान हैं बल्कि उनकी रवि शास्त्री से अच्छी ‘अंडरस्टैंडिंग’ है. अगर विराट इस बदलाव के लिए तैयार हैं तो फिर कंगारुओं के खिलाफ इस प्रयोग को पहले आजमाना होगा.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget