एक्सप्लोरर

BLOG: एक जैसी गलती करके खतरे में पड़ गए हैं रोहित शर्मा

अब से कुछ देर बाद मुंबई की टीम गुजरात के खिलाफ मैदान में उतरने वाली है. यूं तो मुंबई की टीम 4 में से 3 मैच जीतकर प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है. गुजरात की टीम प्वाइंट टेबल में मुंबई से काफी पीछे हैं. गुजरात को अब तक खेले गए 3 मैचों में से सिर्फ एक में जीत मिली है. इन आंकड़ों के बाद भी मुंबई की टीम परेशान है. परेशान इसलिए क्योंकि मुंबई की टीम के कप्तान रोहित शर्मा बहुत बुरी फॉर्म से जूझ रहे हैं. अब तक खेले गए चार मैचों में रोहित शर्मा के नाम पर सिर्फ 9 रन जुड़े हैं.

रोहित शर्मा ने आईपीएल के जरिए मैदान में वापसी की है. उनकी निगाहें चैंपियंस ट्रॉफी पर हैं लेकिन जिस बुरी फॉर्म के वो शिकार हैं उसमें उनकी जगह पर खतरा मंडरा रहा है. बड़े बड़े खिलाड़ी के आउट ऑफ फॉर्म होने के किस्से हैं, लेकिन रोहित शर्मा जिस अंदाज में अब तक खेले गए सभी चार मैचों में आउट हुए हैं उस पर सवाल उठने लगे हैं. दरअसल रोहित शर्मा अब तक खेले गए सभी चार मैचों में स्पिन गेंदबाजों का शिकार हुए हैं और ज्यादा तकलीफ इस बात की है कि चार में से तीन बार उन्होंने गुगली खेलने में गलती करके अपना विकेट गंवाया है. आज के मैच में सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात पर होगी कि रोहित शर्मा मैदान में क्या करते हैं.

पहले मैच में इमरान ताहिर ने किया आउट

इस सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस का मुकाबला पुणे की टीम से था. रोहित शर्मा ने इसी मैच के साथ मैदान में वापसी की थी. हालांकि फॉर्म में वापसी का उनका इंतजार लंबा दिख रहा था क्योंकि पहले ही मैच में इमरान ताहिर ने उन्हें शानदार गेंद पर बोल्ड किया. सच्चाई ये है कि रोहित शर्मा को इमरान ताहिर की वो गेंद समझ ही नहीं आई. जब तक वो ‘रिएक्ट’ करते तब तक गेंद उनके स्टंप्स बिखेर चुकी थी.

tahir

दूसरे मैच में सुनील नरैन ने किया आउट

इसके बाद मुंबई का अगला मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ था. कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए थे. जवाब में आखिरी ओवरों में मुंबई ने हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी की बदौलत मैच तो जीत लिया लेकिन रोहित शर्मा के बल्ले से एक बार फिर रन नहीं निकला. रोहित शर्मा एक बार फिर दहाई के आंकड़े तक पहुंचने से पहले ही पवेलियन लौट गए. एक बार फिर रोहित शर्मा को स्पिन गेंदबाज ने अपना शिकार बनाया. इस बार उनका विकेट झटका सुनील नरैन ने. जिस ओवर में रोहित शर्मा आउट हुए उस ओवर में सुनील नरैन लगातार लेग ब्रेक फेंक रहे थे इसी बीच उन्होंने एक ऑफ ब्रेक फेंकी और रोहित शर्मा एलबीडब्लयू हो गए. हालांकि इस फैसले पर विवाद भी हुआ क्योंकि रीप्ले में दिखा कि गेंद ने बल्ले को छुआ था.

sunil

तीसरे मैच में राशिद खान ने किया आउट

इसके बाद रोहित शर्मा मुंबई में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरे. पहली दोनों पारियों में नाकामी के बाद इस बार सभी को रोहित शर्मा की फॉर्म में वापसी की उम्मीद थी. सनराइजर्स हैदराबाद ने सिर्फ 159 रनों का लक्ष्य रखा था इसलिए मुंबई के बल्लेबाजों पर ऐसा कोई दबाव भी नहीं था. मुंबई ने मैच जीत भी लिया लेकिन कप्तान रोहित शर्मा की परेशानी दूर नहीं हुई. रोहित शर्मा सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. परेशानी इसलिए और ज्यादा बढ़ गई क्योंकि एक बार फिर उनका विकेट स्पिन गेंदबाज ने लिया, वो भी लेग स्पिनर ने. इस बार रोहित शर्मा राशिद खान की गुगली को पढ़ने में गलती कर गए. ऐसा लगा कि रोहित को भनक ही नहीं लगी कि गेंद क्या करने वाली है. नतीजा एक बार फिर उन्हें एलबीडब्लयू आउट होकर सस्ते में पवेलियन लौटना पड़ा.

rashid

चौथे मैच में सैमुअल बद्री ने किया आउट

मुंबई ने पिछला मैच बैंगलोर के खिलाफ खेला. मुंबई फिर जीती क्योंकि एक बार फिर उसके सामने बड़ा लक्ष्य नहीं था. बैंगलोर ने मुंबई को 149 रनों का लक्ष्य दिया था. लेकिन इस मैच में रोहित शर्मा की किस्मत फिर नहीं बदली. इस मैच में मुंबई की शुरूआत बहुत खराब रही थी. रोहित शर्मा जब क्रीज पर आए तो लगा कि वो टीम की बल्लेबाजी को संभालेंगे लेकिन हुआ इसका ठीक उल्टा. रोहित शर्मा एक बार फिर सभी को निराश करते हुए बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए. परेशानी इस बात की थी कि एक बार फिर उनका विकेट स्पिनर ने ही लिया. वो भी लेग स्पिनर ने और वो गेंद भी गुगली ही थी जिस पर रोहित शर्मा आउट हुए.

badri

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget