एक्सप्लोरर

BLOG: फिलहाल खेल से नहीं किस्मत के सहारे चल रही है मुंबई इंडियंस की नैया

बुद्धवार को मुंबई इंडियंस की किस्मत एक बार फिर चमकी. मुंबई इंडियंस एक रोमांचक मुकाबले में किंग्स इंलेवन पंजाब को 3 रन से हराकर प्वाइंट टेबल में चौथी पायदान पर पहुंच गई.

बुद्धवार को मुंबई इंडियंस की किस्मत एक बार फिर चमकी. मुंबई इंडियंस एक रोमांचक मुकाबले में किंग्स इंलेवन पंजाब को 3 रन से हराकर प्वाइंट टेबल में चौथी पायदान पर पहुंच गई. अब तक खेले गए 13 मैचों में से मुंबई इंडियंस 6 मैच जीत चुकी है. यूं तो राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब ने भी अब तक खेले गए 13-13 मैचों में 6-6 जीत ही दर्ज की है लेकिन रन रेट के आधार पर वो मुंबई इंडियंस से पीछे है. बुद्धवार को मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य दिया था. लेकिन पंजाब की टीम 20 ओवर में 183 रन ही बना पाई. वो भी तब जबकि पंजाब के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 60 गेंद पर 94 रनों की शानदार पारी खेली. दरअसल मैच तब तक पंजाब के खाते में था जब उसे आखिरी दो ओवर यानी 12 गेंद पर 23 रन चाहिए थे. 19वां ओवर जसप्रीत बुमराह ने किया. उन्होंने ही मैच की बाजी काफी हद तक पलट दी. 19वें ओवर में पंजाब के बल्लेबाज जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के सामने कुछ खास नहीं कर पाए. बुमराह ने सिर्फ 6 रन दिए और केएल राहुल को आउट भी किया. केएल राहुल के आउट होने के बाद पंजाब की उम्मीद युवराज सिंह से थी लेकिन युवराज सिंह पूरे सीजन की बेरंगी का रंग खुद से एक बार फिर उतार नहीं पाए. असल में उनकी नाकामी ही पंजाब की हार भी बनी. जिस मैच में एक एक गेंद की कीमत थी उस मैच में उन्होंने 3 गेंद पर सिर्फ 1 रन बनाया और आउट होकर पवेलियन लौट गए. पंजाब को जीत के लिए आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए थे, जो वो नहीं बना पाई और मुंबई को जीत मिली. BLOG: फिलहाल खेल से नहीं किस्मत के सहारे चल रही है मुंबई इंडियंस की नैया किस्मत और तुक्के की बदौलत चल रही है मुंबई मुंबई इंडियंस के फैंस को ये बात अच्छी नहीं लगेगी लेकिन सच यही है कि मुंबई इंडियंस की टीम तुक्के और किस्मत की बदौलत चल रही है. ये मुंबई इंडियंस की किस्मत ही थी कि सीजन में अपनी फॉर्म से जूझ रहे कीरॉन पोलार्ड पंजाब के खिलाफ अपनी असली फॉर्म में आए. उन्होंने सिर्फ 23 गेंद पर 50 रन जड़ दिए. इस सीजन का ये उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. इससे पहले पोलार्ड ने 7 मैचों में सिर्फ 76 रन बनाए थे. मुंबई का तुक्का इसलिए भी लगा क्योंकि पंजाब की टीम ने अपनी बल्लेबाजी क्रम का सही इस्तेमाल नहीं किया. मैच के दौरान भी इस बात पर चर्चा हो रही थी कि अक्षर पटेल को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजने का फैसला ठीक नहीं था. अक्षर पटले ‘प्रमोशन’ पाकर ऊपर बल्लेबाजी करने तो गए लेकिन 8 गेंद पर सिर्फ 10 रन ही बना पाए. जो जीत दिलाने के लिए नाकाफी था. हां, मुंबई की टीम की तरफ से कुछ अच्छा प्रदर्शन हुआ तो वो था जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी और मुंबई की फील्डिंग. पिछले साल फाइनल में भी ऐसे ही चमकी थी मुंबई पिछले सीजन का फाइनल इसलिए याद आ रहा है क्योंकि पिछले सीजन में मुंबई ने 1 रन से फाइनल मैच जीता था. फाइनल में मुंबई का मुकाबला पुणे से था. मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन ही बना पाई थी. 130 रनों का लक्ष्य बहुत छोटा था. ऐसा लग रहा था कि मुकाबला पुणे आसानी से जीत लेगी. ये भी संयोग ही है कि उस मैच में भी पुणे को आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए 23 रन चाहिए था. उस मैच में बुमराह ने 17वां और 19वां ओवर किया था. खैर, आखिरी ओवर में जीत के लिए पुणे को सिर्फ 11 रन चाहिए थे. स्टीवन स्मिथ और मनोज तिवारी के क्रीज पर रहते ये कहीं से मुश्किल लक्ष्य नहीं था. नाटक तब शुरू हुआ जब मिचेल जॉनसन ने लगातार दो गेंद पर स्मिथ और मनोज तिवारी को आउट कर दिया. इसके साथ ही बाजी पलटी और मुंबई की टीम ने आखिरकार सिर्फ 1 रन से फाइनल जीत लिया था.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्यों कि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्यों कि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
'उनकी तरह जिंदगी...', विजय माल्या ने बताया क्यों बनना चाहते हैं 'कॉकरोच'
'उनकी तरह जिंदगी...', विजय माल्या ने बताया क्यों बनना चाहते हैं 'कॉकरोच'
महिला एशिया कप: कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल, किस चैनल पर आएगा लाइव?
कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल, किस चैनल पर आएगा लाइव?

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्यों कि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्यों कि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
'उनकी तरह जिंदगी...', विजय माल्या ने बताया क्यों बनना चाहते हैं 'कॉकरोच'
'उनकी तरह जिंदगी...', विजय माल्या ने बताया क्यों बनना चाहते हैं 'कॉकरोच'
महिला एशिया कप: कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल, किस चैनल पर आएगा लाइव?
कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल, किस चैनल पर आएगा लाइव?
'आप मुस्लिम हो', जब सेंसर बोर्ड ने दिलीप कुमार के 'हे राम' कहने पर उठाई थी आपत्ति, नेहरू तक पहुंचा था मामला
जब सेंसर ने दिलीप कुमार को 'हे राम' कहने से रोका था, नेहरू तक पहुंचा था मामला
कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, अब इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, अब इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में आज धूप और गर्मी करेगी परेशान, अगले 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम
दिल्ली में आज धूप और गर्मी करेगी परेशान, अगले 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम
चलती ट्रेन में पकड़ा दिया पार्सल, युवक की टाइमिंग देख रह जाएंगे दंग
चलती ट्रेन में पकड़ा दिया पार्सल, युवक की टाइमिंग देख रह जाएंगे दंग
Embed widget