एक्सप्लोरर

चुनाव से पहले क्यों दिलाई जा रही है गुजरात दंगों की याद, PM मोदी पर बीबीसी डॉक्यूमेंट्री का किसे होगा फायदा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री की टाइमिंग से साफ जाहिर है कि इसे क्यों जारी किया गया है. आने वाले वक्त में देश के 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, वहीं इसके ठीक बाद 2024 में लोकसभा चुनाव होना है. हमारे यहां भारत विरोधी देश के बाहर भी हैं और अंदर भी हैं, जो वक्त-वक्त पर ऐसा करते हैं और प्रधानमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं. 

पहले एक कल्पना थी कि नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता शायद कम हो जाएगी, लेकिन जितने सर्वे आए हैं और गुजरात चुनाव नतीजों ने बता दिया कि नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता कम नहीं हो रही बल्कि बढ़ रही है. विदेशी मंचों पर भी कहा जा रहा है कि भारत एक चमकता हुआ सितारा है. भारत को हाल ही में जी-20 की अध्यक्षता मिली है. जिसे देखते हुए बीजेपी-आरएसएस विरोधी परेशानी में हैं. 

तनाव पैदा करने की कोशिश 
बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री में एक थीम दिया गया है, जिससे पीएम मोदी की छवि लांछित हो. पीएम मोदी पर फिर से सवाल उठाने की कोशिश की जा रही है. भारत में जो लोग गुजरात दंगे को भूल चुके हैं उन्हें उसकी याद दिलाई जा रही है, जिससे तनाव पैदा हो. अगर कोई भी मीडिया संस्थान गुजरात दंगों पर दो भागों में इतनी बड़ी डॉक्यूमेंट्री लाती है तो इसके पीछे कोई अच्छा इरादा नहीं हो सकता है. 

बीबीसी ने शुरुआत में ही गोधरा कांड की चर्चा की है, जिसमें लिखा है कि रेल दहन के कारण क्षेत्र अब भी विवादित हैं... आगे कहा गया है कि इसका आरोप मुसलमानों पर लगाया गया. जबकि गोधरा रेल दहन की पूरी जांच हो चुकी है, हाईकोर्ट ने फांसी तक की सजा सुनाई है... और इतना होने के बाद आप अब तक इसे विवादित बता रहे हैं. ये कैसे अच्छा मकसद हो सकता है. 

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से क्लीन चिट
जहां तक गुजरात दंगे का सवाल है, उसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 400 से ज्यादा पन्नों का एक फैसला दिया है. जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी भी दृष्टिकोण से देखने के बाद गुजरात की हिंसा में नरेंद्र मोदी या तत्कालीन सरकार की भूमिका नहीं थी. सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि एसआईटी की जांच सही है और उसमें बदलाव की कोई जरूरत नहीं है. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि जो लोग इस मामले को बार-बार कोर्ट में ला रहे हैं, उनकी जांच होनी चाहिए. उसमें कुछ अधिकारी और कुछ एनजीओ भी शामिल हैं. एक तरफ सुप्रीम कोर्ट ये कह रहा है और दूसरी तरफ बीबीसी की ये डॉक्यूमेंट्री है. 

बीबीसी ने बताया है कि 2012 में आई जांच रिपोर्ट हमारे हाथ लग गई, ये रिपोर्ट 10 साल बाद अचानक कैसे बीबीसी के हाथ लग गई. अगर कोई रिपोर्ट हाथ लगती है तो पहले उसे रिपोर्ट या ब्रेकिंग की तरह चलाया जाता है. उसकी डॉक्यूमेंट्री नहीं बनाई जाती है. सवाल ये है कि ये क्यों किया गया है? क्या भारत में तनाव पैदा करने की कोशिश हो रही है, क्या मुस्लिम देशों के साथ जो हमारे अच्छे संबंध हैं, उन्हें खराब करने की कोशिश है? क्या चुनाव से पहले देश में अव्यवस्था दिखाने की कोशिश हो रही है. बीबीसी की भूमिका 2002 दंगों और इससे पहले से ही ऐसी रही है. 

सख्त कार्रवाई की जरूरत
बीबीसी को हम दोषी ठहरा सकते हैं, लेकिन हमारे देश में ही ऐसे लोगों की बड़ी संख्या है जिन्हें किसी भी नेता या पार्टी से विचारधारा के तौर पर समस्या हो उससे कोई समस्या नहीं है... लेकिन यहां ये विरोध घृणा के तौर पर है. इन लोगों ने प्रचारित किया है कि ये संगठन मुस्लिम विरोधी है, जो कभी साबित नहीं हुआ है. गुजरात दंगों के नाम पर कई लोगों ने अरबों रुपये कमाए. दुनियाभर के तमाम एनजीओ और संगठनों को मोदी सरकार के आने के बाद खतरा पैदा हुआ, इसीलिए ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही हैं.

हैदराबाद और जेएनयू में जो कुछ हो रहा है उसमें हमारे देश के वो लोग शामिल हैं, जो एकता और अखंडता को तोड़ना चाहते हैं. जो लोग स्क्रीनिंग कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त होने की जरूरत है, उनका विरोध भी होना चाहिए और कानूनी कार्रवाई भी होनी चाहिए. क्योंकि देश सुरक्षित रहेगा तभी हम सभी रहेंगे. नरेंद्र मोदी आज हैं कल नहीं हैं, लेकिन इस तरह का माहौल बनाना गलत है. 

डॉक्यूमेंट्री से विपक्ष को होगा नुकसान
विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, वो इस मामले को आने वाले चुनाव में इस्तेमाल करेगा. कोशिश ये होगी कि सेकुलरिज्म के नाम पर मुसलमान एकजुट हों और वो बीजेपी के खिलाफ वोट करें. एक माहौल बनाने की कोशिश होगी कि मोदी के खिलाफ बयानबाजी हो. चुनाव में ये मुद्दा उठेगा, लेकिन मेरा मानना है कि इसका असर बीजेपी और नरेंद्र मोदी के पक्ष में जाएगा. विरोधी समझ नहीं पा रहे हैं कि ये उन मुद्दों को उठाते हैं जिनसे बीजेपी और मोदी जी को फायदा होता है. इस डॉक्यूमेंट्री को अगर चलाया जाएगा तो इससे फायदा बीजेपी को ही होगा. 

नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! |  | Champat Rai | ABP Report

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget