एक्सप्लोरर

BLOG: पहले अश्विन और अब कार्तिक ने डाला प्लेऑफ की रेस में मसाला

हर साल की तरह इस साल भी आईपीएल में प्लेऑफ की पहली दो टीमों की तस्वीर करीब दस दिन पहले ही साफ हो गई थी. सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 में से 8 और चेन्नई सुपरकिंग्स ने 10 में से 7 मैच जीतकर पहली दो पायदान पर कब्जा जमा लिया है.

हर साल की तरह इस साल भी आईपीएल में प्लेऑफ की पहली दो टीमों की तस्वीर करीब दस दिन पहले ही साफ हो गई थी. सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 में से 8 और चेन्नई सुपरकिंग्स ने 10 में से 7 मैच जीतकर पहली दो पायदान पर कब्जा जमा लिया है. साथ ही ये भी तय कर लिया है कि प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली दो टीमें भी यही होंगी. 10 में से 6 मैच जीतकर पंजाब की टीम भी अच्छी स्थिति में है. वो फिलहाल प्वाइंट टेबल में तीसरी पायदान पर है. पंजाब की टीम के कप्तान आर अश्विन ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बेवजह प्रयोग किए वरना उस मैच को जीतकर वो भी अपनी स्थिति बहुत मजबूत कर चुकी होगी. हालांकि उस हार के बाद भी पंजाब की टीम प्लेऑफ की पहली तीन टीमों में रहने के लिए मजबूत स्थिति में है. असली लड़ाई चौथी पायदान को लेकर है. फिलहाल इसकी दावेदार मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें हैं. ये तीनों ही टीमें अगर सीजन के बचे अपने बाकी सभी मैच जीत लेती हैं तो इन सभी के खाते में 8-8 जीत दर्ज होंगी. जिसके बाद नेट रन रेट और तमाम दूसरे समीकरण काम करेंगे. हैरानी इस बात पर है कि कोलकाता की टीम जो लगातार चौथे पायदान पर थी उसने मुंबई के खिलाफ मैच में ऐसे फैसले क्यों किए जो उसके ऊपर बहुत ज्यादा भारी पड़ सकते हैं. आखिरी ओवर में स्पिनर से गेंदबाजी क्यों कुछ घंटे पहले आईपीएल में सबसे ज्वलंत सवाल ये था कि आर अश्विन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए क्यों चले आए? वो भी तब जबकि उनकी टीम को जीत के लिए डेढ़ सौ रनों के भीतर का लक्ष्य हासिल करना था. आज बहस इस बात पर हो रही है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने पारी का आखिरी ओवर पीयूष चावला से क्यों कराया. पीयूष चावला ने बुद्धवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के आखिरी ओवर में 22 रन लुटा दिए. उनके आखिरी ओवर में मुंबई के बल्लेबाजों ने तीन छक्के और एक चौका लगाया. पहले बेन कटिंग ने 2 छक्के और 1 चौका मारा और फिर क्रुनाल पांड्या ने छक्का लगाया. इन 22 रनों की बदौलत ही मुंबई का स्कोर 200 के पार पहुंच गया. रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के आउट होने के बाद इस स्कोर को 200 रनों के भीतर समेटा जाना चाहिए था. बावजूद इसके दिनेश कार्तिक ने पीयूष चावला को गेंदबाजी दी. इसके पीछे शायद एक वजह ये हो सकती है कि बेन कटिंग्स ने इस सीजन में तेज गेंदबाजों के मुकाबले स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ कम रन बनाए हैं. बावजूद इसके आंकड़ों की बजाए मैच के हालात इस बात की अनुमति नहीं देते थे कि पीयूष चावला को आखिरी ओवर दिया जाए. दिनेश कार्तिक के पास आंद्रे रसेल और टॉम करन को आखिरी ओवर देने का विकल्प मौजूद था. दिनेश कार्तिक की इसी गलती का नतीजा था कि कोलकाता की टीम जब 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसके ऊपर पहली ही गेंद से आक्रमण करने का दबाव था. ऐसी स्थिति में बल्लेबाजी के लड़खड़ाने का ‘रिस्क’ हमेशा रहता है. हुआ भी यही, कोलकाता की पूरी टीम 18.1 ओवर में 108 रन बनाकर सिमट गई. मुंबई को इस सीजन की अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल हुई. मुंबई ने कोलकाता को 102 रनों से हराकर अपना रनरेट भी काफी मजबूत कर लिया है. इसीलिए वो प्वाइंट टेबल में चौथे पायदान पर आ गई है. कैसा रहने वाला है आगे का समीकरण     कोलकाता को अभी किंग्स इलेवन पंजाब, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीजन के बाकि बचे तीन मैच खेलने हैं. तीनों ही मुश्किल टीमें हैं. मुंबई को राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स इलेवन और दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ बचे तीन मैच खेलने हैं. राजस्थान रॉयल्स को चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइटराइर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बाकि बचे चार मैच खेलने हैं. यहां से एक नया हफ्ता शुरू हो रहा है. सभी टीमों के पास पायदान की चौथी टीम बनने का मौका है. बशर्ते कम से कम गलतियां की जाएं और बेवजह के प्रयोग से बचा जाए.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश
Sandeep Chaudhary: शिक्षा-परीक्षा-रोजगार नहीं.. देश मंदिर-मस्जिद से चलेगा !। Seedha Sawal।ABP News

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
Embed widget