एक्सप्लोरर

90 साल के सफ़र में गगन की रक्षा करते हुए कितनी ताकतवर बन गई भारतीय वायु सेना!

दुनिया की चौथी ताकतवर एयर फोर्स यानी भारतीय वायु सेना आज अपनी स्थापना की 90वीं वर्षगांठ मना रही है. हर साल 8 अक्टूबर को मनाये जाने वाले 'एयर फ़ोर्स डे' का भारत के लिए खास महत्व इसलिये भी है कि इसकी स्थापना अंग्रेजों के राज में 1932 में हुई थी. तब इसका नाम रॉयल इंडियन एयर फोर्स रखा गया जो 1947 तक जारी रहा. लेकिन देश आज़ाद होने के बाद रॉयल शब्द हटा दिया गया और तबसे दुनिया में इसकी पहचान भारतीय एयर फोर्स के नाम से ही बनी. 

महाभारत के युद्ध के दौरान कुरुक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को जो उपदेश दिया था, गीता के 11वें अध्याय में उसका उल्लेख है जिसमें वे नभ की शक्ति के बारे में बताते हैं. उसी अंश में एक श्लोक है- 'नभ: स्पृशं दीप्तम्'. यही भारतीय वायु सेना का आदर्श वाक्य है. 

बता दें कि 1 अप्रैल 1933 को रॉयल इंडियन एयर फोर्स यानी आरआईएएफ का पहला दस्ता बना था,  जिसमें 6 आएएफ-ट्रेंड ऑफिसर और 19 हवाई सिपाहियों को शामिल किया गया था. भारतीय वायुसेना ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान भी अहम भूमिका निभाते हुए दुनिया को अपनी ताकत का अहसास कराया था. आजादी से पहले वायु सेना,  आर्मी के तहत ही काम करती थी.  एयर फोर्स को आर्मी से 'आजाद' करने का श्रेय भारतीय वायु सेना के पहले कमांडर इन चीफ,  एयर मार्शल सर थॉमस डब्ल्यू एलमहर्स्ट को जाता है.  

आजादी के बाद सर एलमहर्स्ट को भारतीय वायु सेना का पहला चीफ, एयर मार्शल बनाया गया था. वह 15 अगस्त 1947 से 22 फरवरी 1950 तक इस पद पर रहे थे. यानी आजादी मिलने के तीन साल बाद तक भी वायु सेना की कमान एक अंग्रेज अफसर के हाथ में ही रही थी. 

IAF पहली बार बहादुर कार्रवाई में आदिवासी के खिलाफ वजीरिस्तान युद्ध के दौरान सामने आया था.  बाद में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान IAF का जबरदस्त विस्तार हुआ.  युद्ध के दौरान विशेष रूप से बर्मा में IAF एक महान रक्षा बल साबित हुआ. 

फिलहाल हमारी वायु सेना के पास पांच किस्म के ऐसे आधुनिक लड़ाकू विमानों का बेड़ा है, जो IAF को अमेरिका, चीन व रुस के बराबर ला खड़ा करते हैं. इनमें सबसे उन्नत व अत्याधुनिक है-Dassault Rafale. इस समय 36 राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना के साथ सेवा में हैं.  राफेल के आने से भारत की वॉर पावर में और इजाफा हो गया.  राफेल उल्का और हैमर जैसी मिसाइलों से लैस है. 

मल्टीरोल होने के कारण दो इंजन वाला (टू इन) राफेल फाइटर जेट एयर-सुप्रेमैसी यानी हवा में अपनी बादशाहत कायम करने के साथ-साथ डीप-पेनेट्रेशन यानी दुश्मन की सीमा में घुसकर हमला करने में भी सक्षम है.  राफेल जब आसमान में उड़ता है तो कई सौ किलोमीटर तक दुश्मन का कोई भी विमान, हेलीकॉप्टर या फिर ड्रोन पास नहीं फटक सकता है. साथ ही वो दुश्मन की जमीन में अंदर तक दाखिल होकर बमबारी कर तबाही मचा सकता है.  यही कारण है कि राफेल को मल्टीरोल लड़ाकू विमान भी कहा जाता है. 

इसके अलावा Sukhoi Su-30MKI: का 40 से अधिक सुखोई लड़ाकू विमानों का बेड़ा है, जो समुद्र या जमीन के किसी भी टारगेट पर बड़े ‘स्टैंड-ऑफ रेंज’ से हमला करने की भारतीय वायुसेना की क्षमता को और बढ़ाता है. एक बाज़ के रुप में अपनी पहचान बनाने वाला Mikoyan MiG-29:मिग-29, है, जो सुखोई-30 एमकेआई के बाद भारतीय वायुसेना की दूसरी रक्षा पंक्ति का गठन करता है. फिलहाल 69 मिग-29 सेवा में हैं, जिनमें से सभी को हाल ही में अपग्रेड किया गया है. 

जबकि Dassault Mirage 2000 को भारतीय वायुसेना में वज्र के रूप में जाना जाता हैं. इस समय वायु सेना के पास 49 मिराज 2000 एच और 8 मिराज 2000 टीएच हैं. HAL Tejas को भी एक बड़ी उपलब्धि माना जाता है क्योंकि वायु सेना ने मिग-21 को घरेलू रूप से निर्मित एचएएल तेजस में बदला है.  इसका इस्तेमाल "फ्लाइंग बुलेट्स" के तौर पर होता है.

फरवरी 2021 में भारतीय वायुसेना ने 123 तेजस का ऑर्डर दिया था, जिसमें 40 मार्क 1, 73 सिंगल-सीट मार्क 1 एएएस और 10 टू-सीट मार्क 1 ट्रेनर शामिल हैं. वायु सेना के पास और भी बहुत कुछ है और उसने 90 सालों के इस सफ़र में खुद को बदलते हुए हर मोर्चे पर कामयाबी हासिल की है, फिर चाहे वो प्राकृतिक आपदा की स्थिति हो या सीमाओं पर दुश्मन से लोहा लेने का मोर्चा हो-हर बार उसने अपनी ताकत का बखूबी अहसास कराया है. 

नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार!  #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget