एक्सप्लोरर

'अतीक-अशरफ की सनसनीखेज हत्या के बाद CM योगी के पहले भाषण से साफ, अब खत्म हुआ माफिया राज'

बाहुबली अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की सनसनीखेज हत्या के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक सभा के दौरान पहली बार कहा कि अब किसी उद्योगपति को कोई माफिया धमका नहीं सकता. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले राज्य की कानून व्यवस्था खराब थी और प्रदेश दंगा के रुप में कुख्यात था. दरअसल, जब से सीएम योगी ने प्रदेश की कमान संभाली है उसके बाद उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता यूपी में कानून के राज को लाने की थी. जिस तरह से दुर्दांत से दुर्दांत माफिया की कमर तोड़ने का काम किया और जिस तरह से सख्त कानून-व्यवस्था के चलते पुलिस प्रशासन और सीएम के निर्देश में अपराधियों के खिलाफ जो कार्रवाई हुई, वो अपने आप में पूरा देश जय-जय कर रहा है.

लोगों में इस बात को लेकर काफी खुशी है कि जो माफिया पहले सरकार चलाते थे, जिन्होंने हजारों करोड़ रुपये का साम्राज्य खड़ा किया था, जिनके खिलाफ कोई सरकार कार्रवाई नहीं करती थी, अगर आज योगी जी ने उनके खिलाफ कार्रवाई कर ये सुनिश्चित किया तो सिर्फ अतीक के मामले में नहीं बल्कि अनेक वीडियो आ रहे हैं कि जिसकी जमीन पर कब्जा किया, जिसको धमकाया, जिससे वसूली की, लोग अपनी-अपनी व्यथा-पीड़ा पत्रकार बंधुओं से कह रहे हैं. ये माहौल तो अब समाप्त हुआ.

विपक्ष को नहीं लोगों की नब्ज का पता

इसलिए उद्योगपति जो यूपी में निवेश के लिए आ रहे हैं, उसके पीछे कारण ये है कि जो कनेक्टिविटी है, उसको वर्ल्ड क्लास करने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ ने किया है. दूसरी सबसे जरूरत बिजली की होती है. आज किसानों को घर-घर बिजली मिल रही है. उद्योगपति औद्योगिक ईकाइयां लगाने के लिए जो अर्जी दी गई उस पर काम तेजी के साथ कर रहे हैं. इसके अलावा कानून-व्यवस्ता दुरुस्त होना चाहिए.

जहां तक यूपी की बात है तो यहां पर जो कानून व्यवस्था को लेकर काम हुआ है उसके बाद ये भय लोगों में नहीं है कि कोई वसूली के लिए धमकाएगा या कोई जमीन पर कब्जा कर लेगा और प्रशासन चुपचाप बैठा रहेगा.  

जहां तक विपक्ष के आरोप की बात है तो उनके आरोपों पर तरस आता है. क्योंकि जहां आज पूरे प्रदेश की जनता जय-जय कर रही है, अगर उन्हें लोगों की नब्ज विपक्षी दलों को नहीं पता तो फिर इस बारे में क्या कहा जाए. अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद विपक्ष को तकलीफ होती है, क्योंकि इनके राज में ही गुंडे फले-फूले. विपक्ष की तरफ से टारगेटेड किंलिंग का आरोप लगाना अलग बात है. लेकिन मोदी-योगी सरकार बिना भेदभाव की सरकार है. जो इस तरह की बात की जा रही है, वो बिना तथ्यों के पड़ताल की जा रही है.  

सिर्फ राजनीति के लिए ऐसी बातें

योगी सरकार के कामकाज की जहां तक बात है तो यहां की जनता जनार्दन से पूछिए. अतीक अहमद ने नोएडा अथॉरिटी के चेयरमैन को उनके आवास में घुसकर पीटा था और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी. एक होटल व्यवसायी की जमीन को लखनऊ में कब्जा कर लिया था. इस तरह के बहुत सारे मामले थे. आज जब योगी की सरकार है उसके बाद इस तरह के मामले तो नहीं सुनाई पड़ते. अगर इस तरह की बातें होती तो जरूर लोगों के सामने आती. सिर्फ राजनीति के लिए ही ऐसी बातें की जाती हैं.

[ये आर्टिकल निजी विचारों पर आधारित है.]

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News:  अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget