एक्सप्लोरर

तीन नए कलर ऑप्शन में लॉन्च होने जा रहा Vida VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत होगी इतनी सस्ती

Vida VX2 Scooter: हीरो सब-ब्रांड Vida अपने नए स्कूटर VX2 को 1 जुलाई 2025 को लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने इसके कई टीजर जारी किए हैं, जिनसे स्कूटर के फीचर्स की झलक मिल चुकी है. आइए डिटेल्स जानते हैं.

Vida VX2 Electric Scooter Features: भारतीय बाजार में पिछले कुछ वर्षों से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है. इसी रेस में Hero MotoCorp की इलेक्ट्रिक सब-ब्रांड Vida भी पूरी तैयारी के साथ शामिल है. कंपनी 1 जुलाई 2025 को अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च से पहले Vida ने सोशल मीडिया पर इसके कई टीजर जारी किए हैं, जिनमें स्कूटर के कुछ बड़े फीचर्स की झलक देखने को मिली है.

इसकी खास बात यह होगी कि इसे कई वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा और शुरुआती कीमत पेट्रोल स्कूटर से भी कम हो सकती है. आइए जानते हैं कि Vida VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर में कौन-कौन से बेहतरीन फीचर्स मिलने वाले हैं और यह स्कूटर भारतीय ग्राहकों के लिए कितना खास साबित हो सकता है.

तीन रंगों में आने वाला है Vida VX2

Vida VX2 को कंपनी तीन अट्रैक्टिव कलर्स में पेश करेगी-ब्लैक, व्हाइट और रेड. इन कलर ऑप्शन्स के साथ यह स्कूटर यंग यूजर्स और स्टाइल-कॉन्शियस ग्राहकों को टारगेट करेगा. सोशल मीडिया पर जारी टीजर में इन तीनों रंगों की झलक पहले ही मिल चुकी है.

ड्रम और डिस्क ब्रेक वेरिएंट 

Vida VX2 में सेफ्टी का भी ध्यान रखा गया है. अब तक सामने आए टीजर्स के आधार पर पता चला है कि स्कूटर में फ्रंट ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक -दोनों विकल्प उपलब्ध होंगे. इससे यह तय है कि Vida VX2 को कई वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा, जहां बेस मॉडल में ड्रम ब्रेक और टॉप वेरिएंट में डिस्क ब्रेक दिया जाएगा.

Vida VX2 PRO, PLUS, GO 

Vida कंपनी ने VX2 PRO, VX2 PLUS और VX2 GO जैसे नामों के लिए ट्रेडमार्क फाइल किए हैं. इसका मतलब यह हो सकता है कि इन वेरिएंट्स में बैटरी साइज, मोटर पावर, रेंज और स्पीड में फर्क देखने को मिलेगा. इससे ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के अनुसार विकल्प मिलेगा.

Vida VX2 की कीमत 

Vida VX2 को कंपनी की मौजूदा Vida V2 के नीचे पोजिशन किया जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 70,000 रुपये तक हो सकती है, जिससे यह भारतीय बाजार की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से एक बन जाएगी.

किनसे होगा मुकाबला ?

Vida VX2 के लॉन्च के बाद इसका मुकाबला भारत में पहले से मौजूद पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स जैसे Ather Rizta, Bajaj Chetak 3001, TVS iQube, Ola S1X और Honda QC1 से हो सकता है. Vida VX2 की कीमत कम होने की उम्मीद है और यह कई वेरिएंट्स में आएगा. इसी वजह से यह स्कूटर बाजार में मौजूद इन सभी ऑप्शन के सामने एक मजबूत और किफायती विकल्प बन सकता है.

ये भी पढ़ें: टाटा हैरियर EV AWD या RWD? जानें कौन-सा वैरिएंट खरीदना रहेगा बेहतर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget