एक्सप्लोरर

TVS Apache RTR 310: टीवीएस मोटर ने जारी किया अपनी नई बाइक का टीजर, हो सकती है नेकेड टीवीएस अपाचे आरटीआर 310

इस बाइक का मुकाबला केटीएम 390 ड्यूक से होगा, जिसमें एक 373.4 सीसी का इंजन मिलता है. इसकी सेगमेंट में बहुत डिमांड है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.18 लाख रुपये से शुरू होती है.

Upcoming TVS Bike: टीवीएस मोटर कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने आगामी मॉडल का एक टीज़र वीडियो जारी किया है. हालांकि यह कौन सा मॉडल है, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है. अटकलों के अनुसार यह टीज़र आगामी अपाचे आरटीआर 310 की झलक हो सकती है, जो मौजूदा टीवीएस अपाचे आरआर 310 का नेकेड स्ट्रीटफाइटर वर्जन हो सकता है. लॉन्च होने के बाद यह टीवीएस मोटर का भारतीय प्रीमियम मोटरसाइकिल बाजार में एक महत्वपूर्ण मॉडल होगा. 

डिजाइन डिटेल्स 

जारी वीडियो से कुछ सीमित डिटेल्स का खुलासा होता है. इसमें स्प्लिट सीट डिज़ाइन, एक स्मूथ और नैरो टेल एंड और एक स्टेप-अप पिलियन सीट देखने को मिली है. बहुप्रतीक्षित टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में महत्वपूर्ण हलचल मचा सकती है. यह 6 सितंबर, 2023 को थाईलैंड में ग्लोबली लॉन्च होगी. लॉन्च के बाद इस मोटरसाइकिल की बिक्री टीवीएस अपाचे आरआर 310 के साथ की जाएगी. इसमें बीएमडब्ल्यू मोटरराड जी 310 आरआर वाले समान चेसिस, लुक्स और कई जरूरी एलिमेंट्स को शेयर किया जाएगा. यह बाइक खास स्टाइलिंग एलिमेंट्स को सपोर्ट करेगी, जिसमें साइड फेयरिंग के बिना एक नेकेड स्ट्रीटफाइटर वाले एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे. इसमें टीवीएस आरआर की 310 की तुलना में एक खास हेडलैम्प पैनल के साथ एक शार्प और अधिक आर्किटेक्ट फ्रंट काउल देखने को मिलेगा. 

हार्डवेयर 

फीचर्स की बात करें तो इसमें मस्कुलर और आर्किटेक्चरल  डिजाइन वाला फ्यूल टैंक, एक फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक एलईडी लाइटिंग सिस्टम और अन्य बहुत कुछ देखने को मिलेगा. इसके अतिरिक्त, इसमें हार्डवेयर  USD फ्रंट फोर्क्स, एक रियर मोनोशॉक, फ्रंट और रियर दोनों ओर डिस्क ब्रेक और एक डुअल-चैनल ABS सिस्टम मिलने संभावना है. 

पॉवरट्रेन 

इसके पावरट्रेन की बात करें तो नई टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 में अपाचे आरआर 310 वाला ही 313 सीसी सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड रिवर्स-इक्लाइन्ड इंजन मिलेगा, जो 33 बीएचपी की पीक पावर और 27.3 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा. 

किससे होगा मुकाबला

इस बाइक का मुकाबला केटीएम 390 ड्यूक से होगा, जिसमें एक 373.4 सीसी का इंजन मिलता है. इसकी सेगमेंट में बहुत डिमांड है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.18 लाख रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें- Smart Tips: पेट्रोल डीजल के चक्कर में जेब ज्यादा ढीली हो रही है, तो ये खबर आपके काम की है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
क्या सीएनजी गाड़ियों पर भी लागू होगा BS-VI का नियम? जानें हर बात
क्या सीएनजी गाड़ियों पर भी लागू होगा BS-VI का नियम? जानें हर बात

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget