एक्सप्लोरर

मार्केट में जल्द दस्तक देंगी ये नई बाइक्स, जानें कीमत से लेकर इंजन तक सब कुछ

दिसंबर और जनवरी में भारतीय ऑटो बाजार में कई नई बाइक्स लॉन्च होने जा रही हैं. अगर आप नई बाइक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको थोड़ा इंतजार कर लेना चाहिए.

कोरोना काल में ऑटो इंडस्ट्री अब रफ्तार पकड़ने लगी है. फेस्टिव सीजन में कंपनियों ने अच्छी कमाई की, हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस बार बिक्री थोड़ी कम रही. वहीं आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में कई नई बाइक्स लॉन्च होने वाली हैं. इसमें एडवेंचर्स बाइक्स से लेकर स्कूटर तक शामिल हैं. आइए जानते हैं कि आने वाले समय में कौन-कौनसी बाइक्स बाजार में दस्तक देंगी.

Hero XPulse 200T हीरो मोटोकॉर्प दिसंबर में Hero एक्सपल्स 200T को बाजार में उतार सकती है. इसमें 199 CC का ऑयल- कूल्ड इंजन दिया गया है. ये इंजन 18 बीएचपी की पावर और 16 एनएस का टॉर्क जनेरेट करता है. हीरो की इस बाइक की कीमत एक लाख से ऊपर तक हो सकती है.

KTM 250 Adventure KTM अगले महीने अपनी नई बाइक 250 एडवेंचर लॉन्च कर सकती है. ये बाइक खास उन लोगों के लिए है जो एडवेंचर्स के शौकीन होते हैं. कंपनी ने इस बाइक में 248 CC का सिंगल सिलैंडर इंजन दिया है. इसमें 5.0 इंच का ब्लैक एंड व्हाइट TFT डिस्प्ले दिया गया है. इसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था. KTM 250 एडवेंचर की कीमत करीब 2.5 लाख रुपये तक हो सकती है.

Honda CBR 300R होंडा भी अपनी नई शानदार बाइक CBR 300R लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी इस बाइक को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है. होंडा की इस बाइक में 286 CC का इंजन दिया गया है, जो कि 30.4 बीएचपी की पावर और 27.1 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इस बाइक की कीमत भारतीय बाजार में दो से सवा दो लाख के बीच हो सकती है.

TVS Victor BS6 इन बाइक्स के अलावा टीवीएस भी अपनी पॉपुलर बाइक विक्टर को बाजार में फिर से उतारने जा रही है. ये बाइक बीएस 6 नॉर्म्स के अनुरूप होगी. टीवीएस विक्टर में 109.7 CC का इंजन दिया गया है, जो कि 9.46 का पावर और 9.4 एनएम का टॉर्क जनेरट करता है. इस बाइक की कीमत 56000 से 60000 रुपये तक हो सकती है.

Aprilia SXR 125 इन बाइक्स के अलावा बाजार में जल्द ही एक नया स्कूटर भी देखने को मिलेगा. Aprilia जल्द ही अपना स्कूटर SXR 125 लॉन्च करने जा रही है. इसमें 125 CC का इंजन दिया गया है जो 9.4 बीएचपी पावर और 8.2 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इस स्कूटर की कीमत एक लाख के आस-पास हो सकती है.

ये भी पढ़ें

त्योहार पर डिमांड में रहे ये दो पहिया वाहन, जानिए टॉप 10 बेस्ट सेलिंग टू व्हीलर कमाई के मामले में Hero Splendor का दबदबा, जानें कौन से नंबर पर रहे ये टूव्हीलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget