एक्सप्लोरर

देश में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें इनके फीचर्स

पूरी दुनिया इस वक्त वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या से जूझ रही है. ऐसे मे लोग पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए ई-वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं. भारत में ई-स्कूटर तेजी से बढ़ रहे हैं.

नई दिल्लीः देश में इस समय पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, जो आम लोगों के बजट को बिगाड़ रहे हैं. जो लोग हर दिन बाइक या स्कूटर से सफर करते हैं, उनके लिए पेट्रोल की कीमतें परेशानी का सबब बन रही हैं. ऐसे में लोग अब ई-व्हीकल को खरीदने पर विचार कर रहे हैं. ई-व्हीकल से न सिर्फ ईंधन की बचत होती है, बल्कि ये पर्यावरण के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं. आज आपको कुछ ई-स्कूटर्स के बारे में बता रहे हैं, जो आम लोगों के बजट में फिट बैठ सकते हैं. ये स्कूटर बेहतरीन डिजाइन के साथ उपलब्ध हैं, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं. इन स्कूटर को एक बार फुल चार्ज करने के बाद आप 100 किमी तक का सफर आसानी से कर सकते हैं.

Hero Photon

हीरो के इलेक्ट्रिक स्कूटर इन दिनों काफी लोकप्रिय हो रहे हैं. वजह है इनकी आकर्षक डिजाइन और जबरदस्त बैटरी बैकअप. हीरो फोटोन स्कूटर को एक बार फुल चार्ज करके आप 110 किमी का सफर आसानी से कर सकते हैं. इसकी बैटरी कैपेसिटी 2.7 kWh है और यह 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है. स्पीड के मामले में भी यह बेहतरीन है. इसकी टॉप स्पीड 45 किमी प्रति घंटे है. इसकी मैक्सिमम पावर 1500 W है. इस स्कूटर की कीमत करीब 85,000 रुपए है. अलग-अलग वैरिएंट की कीमत अलग-अलग हो सकती है.

Bajaj Chetak

बजाज के स्कूटर पुराने समय से भारत में काफी पॉप्युलर हैं. पहले कंपनी पेट्रोल स्कूटर बनाती थी, लेकिन अब ई-स्कूटर्स का निर्माण कर रही है. बजाज चेतक एक शानदार ई-स्कूटर है. इसकी बैटरी क्षमता 3 kWh है. यह बेहतरीन डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है. इस स्कूटर को 5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है. एक बार फुल चार्ज होने के बाद आप 85-95 किमी तक का सफर कर सकते हैं. इसकी टॉप स्पीड 78 किमी प्रति घंटे है. इसकी अधिकतम पावर 4080 W है. इस स्कूटर की कीमत करीब 1.20 लाख रुपए है.

Ather 450

एथर का यह ई-स्कूटर बाजार में काफी धूम मचा रहा है. इसकी डिजाइन बढ़िया है और इसकी बैटरी क्षमता 2.7 kWh है. इसकी बैटरी को 5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है. एक बार फुल चार्ज करके आप इस स्कूटर से 55-75 किमी का आरामदायक सफर कर सकते हैं. इसकी स्पीड भी काफी है. कंपनी का दावा है कि इसकी टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटे है. इसकी मैक्सिमम पावर 5400 W है. इस स्कूटर की कीमत करीब 1 लाख रुपए है. आप कंपनी की वेबसाइट पर जाकर इस बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

TVS iQube

टीवीएस की बाइक सबसे ज्यादा माइलेज देने के मामले में आगे हैं, तो कंपनी ई-व्हीकल्स के मामले में भी काफी एडवांस है. टीवीएस आईक्यूब स्कूटर की बैटरी क्षमता 4.5 kWh है. इसकी बैटरी भी 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है. एक बार बैटरी चार्ज होने के बाद इससे 75 किमी तक का सफर कर सकते हैं. स्पीड की बात करें, तो इसकी टॉप स्पीड 78 किमी प्रति घंटे है, जो अपने सेगमेंट में बेस्ट है. इस स्कूटर की कीमत करीब 1.15 लाख रुपए है. यह स्कूटर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के आधार पर बनाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
फुल चार्ज पर 696 KM रेंज, इस दिन लॉन्च होंगी ये इलेक्ट्रिक कारें
फुल चार्ज पर 696 KM रेंज, इस दिन लॉन्च होंगी ये इलेक्ट्रिक कारें
बाइक का साइलेंसर बदला है? पुलिस काट सकती है मोटा चालान
बाइक का साइलेंसर बदला है? पुलिस काट सकती है मोटा चालान
हैचबैक-सेडान छोड़ लोग बढ़ रहे इन SUV की ओर, क्यों बढ़ रहा क्रेज?
हैचबैक-सेडान छोड़ लोग बढ़ रहे इन SUV की ओर, क्यों बढ़ रहा क्रेज?

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget