एक्सप्लोरर

Tesla की मनपसंद कलर की कार खरीदनी पड़ेगी महंगी, हर रंग के लिए देनी होगी मोटी रकम

एलन मस्क की टेस्ला इलेक्ट्रिक कार अब भारत में भी खरीद सकते हैं। कंपनी अपना पहला ऑफिशियल शोरूम मुंबई में खोल चुकी है। फिलहाल कंपनी ने बाजार में अपनी मॉडल Y इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया है।

एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla ने आखिरकार भारत में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है. कंपनी ने मुंबई में अपना पहला ऑफिशियल शोरूम खोल लिया है. फिलहाल, Tesla ने भारत में अपनी Model Y इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है.

ये एक 4-डोर क्रॉसओवर SUV है, जो दो वेरिएंट में मिलेगी. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59.89 लाख रुपये से शुरू होकर 67.89 लाख रुपये तक जाती है. Model Y को कंपनी ने कई कलर ऑप्शन में पेश किया है. खास बात यह है कि हर कलर या पेंट स्कीम के हिसाब से कार की कीमत भी अलग-अलग है.

रंग के हिसाब से बदलती है कार की कीमत

  • Tesla Model Y को भारत में छह अलग-अलग एक्सटीरियर पेंट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. इन रंगों की कीमत भी अलग-अलग रखी गई है. स्टील्थ ग्रे को स्टैंडर्ड कलर माना गया है और इसके लिए किसी भी तरह का एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाता है, लेकिन अगर ग्राहक पर्ल व्हाइट मल्टी-कोट या डायमंड ब्लैक जैसे रंग चुनते हैं, तो उन्हें 95,000 एक्स्ट्रा देना होगा.

  • ग्लेशियर ब्लू कलर के लिए यह चार्ज बढ़कर 1.25 लाख हो जाता है. वहीं, क्विकसिल्वर और अल्ट्रा रेड जैसे प्रीमियम शेड्स के लिए ग्राहकों को 1.85 लाख तक एक्स्ट्रा भुगतान करना होगा. जहां तक इंटीरियर की बात है, Tesla ग्राहकों को दो विकल्प (ऑल ब्लैक और ब्लैक एंड व्हाइट थीम) देती है. इन इंटीरियर विकल्पों के लिए कंपनी कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लेती.

भारत में Tesla की कीमत ज्यादा क्यों?

  • Tesla Model Y को भारत में CBU (Completely Built Unit) के रूप में इम्पोर्ट किया गया है. इसका मतलब है कि यह कार पूरी तरह से विदेश में तैयार होकर भारत लाई जाती है. भारत सरकार CBU कारों पर करीब 70% तक का इम्पोर्ट टैक्स लगाती है. इसी टैक्स के चलते अकेले एक कार पर ही 21 लाख या उससे ज्यादा का एक्स्ट्रा चार्ज आ जाता है.

  • उदाहरण के तौर पर, अमेरिका में यही कार करीब $44,990 (लगभग 38 लाख) में मिलती है, लेकिन भारत में इसकी कीमत 60 लाख से ऊपर जाती है. इसके पीछे तीन प्रमुख वजहें -CBU टैक्स, शंघाई से ट्रांसपोर्ट खर्च और कस्टम/हैंडलिंग चार्ज हैं. यही कारण है कि भारत में Tesla Model Y की कीमतें ग्लोबल मार्केट की तुलना में काफी ऊंची हैं, हालांकि इसमें मिलने वाले फीचर्स और तकनीक ग्लोबल मॉडल जैसी ही हैं.

ये भी पढें: कितनी डाउन पेमेंट पर मिल जाएगा Toyota Taisor का बेस वेरिएंट? जानिए हर महीने की EMI का हिसाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata की EVs हुईं सस्ती! 4.69 लाख रुपये से शुरू कीमत
Tata की EVs हुईं सस्ती! 4.69 लाख रुपये से शुरू कीमत
मारुति का बड़ा धमाका, Swift, Dzire और Baleno अब CNG ऑटोमैटिक में लॉन्च
मारुति का बड़ा धमाका, Swift, Dzire और Baleno अब CNG ऑटोमैटिक में लॉन्च
कम बजट है तो खरीदें ये बाइक्स, इंजन और माइलेज में हैं दमदार
कम बजट है तो खरीदें ये बाइक्स, इंजन और माइलेज में हैं दमदार
फेस्टिव सीजन से पहले धमाका, पुणे में नई Skoda Slavia का प्रोडक्शन शुरू
फेस्टिव सीजन से पहले धमाका, पुणे में नई Skoda Slavia का प्रोडक्शन शुरू

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget