एक्सप्लोरर

नई Punch से लेकर Nexon तक, 10 लाख से कम कीमत में जल्द लॉन्च होंगी Tata की ये 3 SUV

Upcoming Cars in India: टाटा मोटर्स जल्द तीन नई SUV लॉन्च करने जा रही है. Tata Punch का फेसलिफ्ट इस साल आ सकता है, जबकि 2027 में दूसरी जनरेशन Tata Nexon और Tata Scarlett लॉन्च होंगी.

अगर आप Tata Motors की नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, कंपनी जल्द ही 10 लाख रुपये से कम कीमत में तीन नई SUV बाजार में उतार सकती है. इसका मकसद 4 मीटर सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करना है. आने वाले तीन सालों में इन SUVs में से दो मॉडल्स को लॉन्च किया जाएगा. सबसे पहले इस साल नवंबर 2025 में कंपनी Tata Punch Facelift लॉन्च कर सकती है. आइए विस्तार से जानते हैं.

Tata Punch Facelift

  • नवंबर में आने वाली नई Tata Punch को पहले से ज्यादा एडवांस फीचर्स के साथ लाया जाएगा. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, Punch फेसलिफ्ट में अब 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा, जो अभी के 7.0 इंच स्क्रीन को रिप्लेस करेगा. इसके साथ ही 4 इंच के ड्राइवर डिस्प्ले की जगह बड़ा डिजिटल पैनल मिलने की उम्मीद है. इंजन विकल्प की बात करें तो Punch फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.2 लीटर पेट्रोल और पेट्रोल-CNG इंजन मिलेगा. खास बात ये है कि अब CNG वर्जन को 5-स्पीड ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) के साथ भी लॉन्च किया जा सकता है. अभी Punch CNG सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल में उपलब्ध है.

2027 में आएगी नई Tata Nexon

  • Tata Nexon भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV में से एक है. कंपनी 2027 में इसका सेकंड जनरेशन मॉडल (कोडनेम: गरुड़) लॉन्च कर सकती है. इस SUV में 1.2 लीटर पेट्रोल और पेट्रोल-CNG इंजन मिलेगा, लेकिन 1.5 लीटर डीजल इंजन इसमें नहीं दिया जाएगा. नई नेक्सॉन में कई प्रीमियम फीचर्स दिए जाएंगे, जिनमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम) और पावर ड्राइवर सीट शामिल हैं. इन फीचर्स की वजह से यह SUV अपने सेगमेंट में और भी मजबूत दावेदार बन जाएगी.

Tata Scarlett: नई ऑफ-रोड SUV

  • Tata Motors अपनी नई Scarlett SUV भी पेश कर सकती है. यह एक दमदार और मस्कुलर डिजाइन वाली SUV होगी, जिसे खासतौर पर ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार किया जाएगा. इसका सीधा मुकाबला Mahindra Thar और Maruti Suzuki Jimny से हो सकता है. Scarlett को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि यह सिर्फ दिखने में ही नहीं बल्कि परफॉर्मेंस में भी रफ-टफ महसूस हो. इसे कंपनी आने वाले सालों में पेश कर सकती है.

ये भी पढ़ें: GST कटौती के बाद 62 हजार रुपये तक सस्ती मिलेगी Maruti Celerio, यहां जानिए पूरा हिसाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
क्या सीएनजी गाड़ियों पर भी लागू होगा BS-VI का नियम? जानें हर बात
क्या सीएनजी गाड़ियों पर भी लागू होगा BS-VI का नियम? जानें हर बात
ड्राइव करते हुए लग जाती है नींद, ये ऑटो गैजेट बचाएगा आपकी जान
ड्राइव करते हुए लग जाती है नींद, ये ऑटो गैजेट बचाएगा आपकी जान
स्टियरिंग व्हील पर कवर लगाना क्यों है जरूरी, इससे कैसे टलता है खतरा?
स्टियरिंग व्हील पर कवर लगाना क्यों है जरूरी, इससे कैसे टलता है खतरा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget