एक्सप्लोरर

Tata Nexon Facelift: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट, दिखी DCT बैजिंग 

इस एसयूवी का मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेजा से होगा, जिसमें एक 1.5L पेट्रोल इंजन मिलता है. साथ ही इसमें सीएनजी का भी विकल्प मौजूद है.

2023 Tata Nexon Facelift: टाटा नेक्सन कंपनी के सबसे महत्वपूर्ण और सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स में से एक है. यह सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकती है. अब कंपनी अपनी इस एसयूवी को एक नए अवतार में बाजार में लाने की तैयारी कर रही है. हाल ही में इसके फेसलिफ्ट मॉडल को फिर से टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया. 

इस मॉडल के साथ टाटा मोटर्स एक DCT (डुअल क्लच ट्रांसमिशन) यूनिट को भी पेश करेगी, जो मौजूदा AMT ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की तुलना में अधिक रिफाइंड ड्राइविंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगी. नेक्सन फेसलिफ्ट DCT की पहली तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई हैं. 

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट डीसीटी

टाटा मोटर्स, अपनी नई नेक्सन के लिए एक नए डीसीटी गियरबॉक्स को तैयार कर रही है, जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बढ़ाने के साथ अधिक स्पोर्टी फील देगा. इस ट्रांसमिशन के मिलने के संकेत पहले स्पॉटेड मॉडल से ही मिले थे. लेकिन अब DCT बैज के साथ देखे गए मॉडल्स के साथ ही इसकी पुष्टि हो गई है. यह एक 7-स्पीड डीसीटी यूनिट होने की संभावना है. पिछले स्पाई शॉट में इस एसयूवी में एक नया फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिला था, जो कि सफारी और हैरियर के साथ मिलने वाले नए इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन से अलग एक इंटीग्रेटेड टच लेआउट है. नए DCT को इसके नए 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा, जबकि 1.5L डीजल इंजन के साथ मौजूदा ट्रांसमिशन बरकरार रखा जाएगा. 

इंजन और पॉवर 

इसके आउटगोइंग मॉडल का 1.2L पेट्रोल इंजन 120 bhp पॉवर और 170 Nm टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि नया इंजन 5 बीएचपी अधिक पॉवर और 55 एनएम अधिक टॉर्क जेनरेट करेगा. टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट में नई ट्यून के साथ वेन्यू एन लाइन जैसा स्पोर्टियर वर्जन मिल सकता है, जिसमें लगा इंजन 125 बीएचपी पॉवर और 225 एनएम टॉर्क जेनरेट करेगा.

फीचर्स

इसके फ्रंट फेशिया में बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिलेंगे. इसमें 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ एक नई इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन मिलने की संभावना है. साथ में नया क्लाइमेट कंट्रोल पैनल, एक टच और टॉगल ऑपरेशन स्टीयरिंग, एक नया लोगो, सिंगल-पेन सनरूफ, फ्रंट सीट वेंटिलेशन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार तकनीक के साथ 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग की खूबियां मिलेंगी.

मारुति ब्रेजा से होगा मुकाबला

इस एसयूवी का मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेजा से होगा, जिसमें एक 1.5L पेट्रोल इंजन मिलता है. साथ ही इसमें सीएनजी का भी विकल्प मौजूद है.

यह भी पढ़ें :- महिंद्रा दे रही है अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट, जल्दी उठाएं मौके का फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VinFast का भारत में बड़ा दांव, 15 राज्यों में खुलेंगे 50+ शोरूम
VinFast का भारत में बड़ा दांव, 15 राज्यों में खुलेंगे 50+ शोरूम
Royal Enfield Classic 350 हुई महंगी, नई कीमतें जानें
Royal Enfield Classic 350 हुई महंगी, नई कीमतें जानें
पुरानी Elevate छोड़ें या नई खरीदें, Facelift में क्या है खास?
पुरानी Elevate छोड़ें या नई खरीदें, Facelift में क्या है खास?
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: बीजेपी आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव का पहला रुझान, BJP आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
Embed widget