एक्सप्लोरर

Tata Nexon Facelift: टाटा मोटर्स ने जारी किया नई नेक्सन फेसलिफ्ट का टीजर, इन खूबियों से होगी लैस

Tata Nexon Facelift Rival: लॉन्चिंग के बाद इस कार का मुकाबला सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू और मारुति सुजुकी ब्रेजा से हो सकता है.

Tata Motors: टाटा मोटर्स ने अपनी फेसलिफ्ट नेक्सन एसयूवी के लॉन्चिंग के पहले उसका एक टीज़र वीडियो जारी किया है. इस कार का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. 2017 में अपनी लॉन्चिंग के बाद से नेक्सन देश की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक रही है. इसके फेसलिफ्टेड मॉडल को ग्राहकों से और अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. हालांकि कंपनी ने अभी इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है. नेक्सन फेसलिफ्ट को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है, जिसे देखकर इसके बारे में कुछ जानकारियां सामने आई हैं. 

डिजाइन

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट में Curvv कॉन्सेप्ट एसयूवी के समान मिलते जुलते डिजाइन एलिमेंट्स शामिल किए जा सकते हैं. इसमें स्लीक हेडलाइट्स और एक अग्रेसिव ग्रिल के साथ री डिजाइंड फ्रंट प्रोफाइल मिलने की संभावना है. इससे कार को अधिक स्पोर्टी और डायनामिक लुक मिलेगा. इसके रियर प्रोफाइल को नए बम्पर और नए एलईडी टेललाइट्स के साथ अपडेट किया जा सकता है. 

होगा इंजन अपडेट

नेक्सन फेसलिफ्ट में कई अपडेट्स मिलने की संभावना है. इसका नया BS6 इंजन, पहले से ज्यादा पॉवर और टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम होगा. साथ ही इसमें एडवांस कनेक्टिविटी के साथ एडवांस सेफ्टी फीचर्स और एक नया इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की संभावना है. यह इस साल की सबसे बड़ी कार लॉन्चिंग में से एक है. 

बढ़ेगी कंपनी की ग्रोथ 

टाटा मोटर्स भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में तेजी से ग्रोथ और विस्तार कर रही है. जिसमें नेक्सन उसके सबसे ज्यादा सफल मॉडल्स में से एक है. इनोवेशन और टेक्नोलॉजी पर अधिक काम करने के कारण कंपनी इस समय देश में काफी मजबूत स्थिति में है. जिसमें नेक्सन फेसलिफ्ट के कारण और अधिक तेजी आने की उम्मीद है. 

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग में कंपनी के लिए बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकती है. अपने स्पोर्टी और डायनामिक डिजाइन, एडवांस फीचर्स और अपडेटेड इंजन के साथ यह नए ग्राहकों और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स को आकर्षित करेगी. फिलहाल इसके लॉन्चिंग का इंतजार है, जिसके बाद इसके बारे में अधिक जानकारी सामने आ सकेगी. 

किससे होगा मुकाबला?

लॉन्चिंग के बाद इस कार का मुकाबला सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू और मारुति सुजुकी ब्रेजा से हो सकता है. मारुति ब्रेजा में एक 1.5 L, के15 बी पेट्रोल इंजन मिलता है. साथ ही इसमें ढेर सारे फीचर्स भी मिलते हैं.

यह भी पढ़ें :- भारत में 4 नई एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है निसान, देखिए पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget