एक्सप्लोरर

Harrier से Punch तक: Tata Motors ने साउथ अफ्रीका में उतारे 4 गजब मॉडल्स, जानें कंपनी की पूरी स्ट्रैटेजी

Tata ने साउथ अफ्रीका में Harrier, Curvv, Punch समेत 4 नए मॉडल लॉन्च किए हैं. फिलहाल कंपनी के पास वहां 40 डीलरशिप हैं, जिन्हें 2026 तक बढ़ाकर 60 करने का लक्ष्य है. आइए डिटेल्स जानते हैं.

भारतीय ऑटोमोबाइल दिग्गज टाटा मोटर्स ने दक्षिण अफ्रीका में चार नए मॉडल-Harrier, Curvv, Punch और Tiago लॉन्च किए हैं. जोहान्सबर्ग के सैंडटन में आयोजित इस इवेंट ने साफ कर दिया कि कंपनी अब भारत से बाहर भी अपनी मौजूदगी को और मजबूत बनाने पर ध्यान दे रही है.

स्थानीय बाजार के हिसाब से डिजाइन

  • टाटा मोटर्स ने ये लॉन्च दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी Motus Holdings के साथ साझेदारी में किया है. इन गाड़ियों को खासतौर पर वहां के ग्राहकों की जरूरतों और सड़कों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. Harrier एक पावरफुल और प्रीमियम SUV है, Curvv अपने स्पोर्टी डिजाइन और एडवांस फीचर्स से अट्रैक्ट करती है, Punch कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश SUV है, जबकि Tiago शहरों के लिए स्मार्ट और किफायती हैचबैक है.

बिक्री और डीलरशिप का बड़ा टारगेट

  • पिछले पांच सालों में टाटा मोटर्स की भारत में बिक्री 350% तक बढ़ी है. अब कंपनी का लक्ष्य यही सफलता दक्षिण अफ्रीका में भी हासिल करने का है. फिलहाल वहां कंपनी के पास 40 डीलरशिप हैं, जिन्हें 2026 तक बढ़ाकर 60 करने की योजना है. इससे ग्राहकों तक पहुंच आसान होगी और उन्हें बेहतर आफ्टरसेल्स सर्विस मिलेगी.

कंपनी प्रबंधन का विजन

  • टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में यह लॉन्च उनके वैश्विक सफर का अहम पड़ाव है. वहीं Motus Holdings के सीईओ ओकेर्ट जांस वैन रेनस्बर्ग ने कहा कि यह साझेदारी सिर्फ कार बेचने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्थानीय लोगों के लिए भरोसा और बेहतर मोबिलिटी का भविष्य गढ़ने की दिशा में एक कदम है.

  • बता दें कि टाटा मोटर्स सिर्फ गाड़ियां बेचने पर ध्यान नहीं देगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार, स्किल डेवलपमेंट और ट्रेनिंग प्रोग्राम्स में भी निवेश करेगी. साथ ही, ग्राहकों को अट्रैक्ट करने के लिए कंपनी किफायती फाइनेंसिंग विकल्प देगी, ताकि ज्यादा लोग आसानी से नई गाड़ियां खरीद सकें.

ये भी पढ़ें: Hero हुई पहले से ज्यादा स्टाइलिश और एडवांस, इस सस्ती बाइक में मिला हाई-टेक फीचर क्रूज कंट्रोल, देखें पहली झलक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब इलेक्ट्रिक अवतार में Mahindra पेश करने जा रही Thar, जानिए कैसा होगा लुक और फीचर्स?
अब इलेक्ट्रिक अवतार में Mahindra पेश करने जा रही Thar, जानिए कैसा होगा लुक और फीचर्स?
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का E-20 पर आया बयान, बोले इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं- जानिए और क्या कहा
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का E-20 पर आया बयान, बोले इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं- जानिए और क्या कहा
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
Embed widget