एक्सप्लोरर

Tata Nexon और Venue को पछाड़ बिक्री में नंबर-1 बनी Maruti Brezza, ये रही पूरी सेल्स रिपोर्ट

SUV Sales Report: जून 2025 में सब-4 मीटर SUV सेगमेंट की बिक्री में गिरावट आई, लेकिन मारुति ब्रेजा 14,507 यूनिट्स की बिक्री के साथ टॉप पर रही. आइए Nexon, Punch, Venue और Sonet का हाल जानते है.

भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाली कार कैटेगरी सब-4 मीटर SUV में जून 2025 में बिक्री के मामले में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. इस बार सिर्फ 81,665 गाड़ियां बिकीं, जबकि जून 2024 में यह संख्या 95,201 थी. यानी पिछले साल के मुकाबले 14.22% की कमी आई है. मई 2025 से तुलना करें तो हाल और भी खराब रहा, क्योंकि बिक्री में 17.48% की गिरावट दर्ज हुई.

रेस में कौन रहा अव्वल और कौन छूट गया पीछे? 

  • मारुति सुजुकी की ब्रेजा ने 14,507 यूनिट्स के साथ सबको पछाड़ दिया. ये आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 10% ज़्यादा है, हालांकि मई 2025 से तुलना करें तो इसमें 6.8% की कमी आई है. इसके बावजूद, यह कार इस सेगमेंट की नंबर-1 SUV बन गई है.

Nexon को EV से नहीं मिली ताकत

टाटा नेक्सन (ICE + EV मिलाकर) ने जून में 11,602 यूनिट्स बेचीं. लेकिन यह पिछले साल की तुलना में 3.85% कम है और पिछले महीने से 11% नीचे है. EV वर्जन की बढ़ती मांग के बावजूद, Nexon को इससे कोई बड़ा फायदा नहीं मिल पाया.

Punch को बड़ा झटका 

  • टाटा की दूसरी पॉपुलर SUV, Punch और उसकी EV ने इस बार बड़ा झटका खाया है. रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 10,446 यूनिट्स बिक पाईं,जो पिछले साल की तुलना में 42% कम है. महीने-दर-महीने भी इसमें 20% की गिरावट देखने को मिली.

  • मारुति की नई SUV Fronx ने 9,815 यूनिट्स बेचीं. इसमें सालाना 1.31% की हल्की बढ़त तो देखने को मिली, लेकिन मई से तुलना करें तो इसमें 27.75% की गिरावट दर्ज हुई.

अन्य प्रमुख SUV का हाल

  • जून 2025 में सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में कई लोकप्रिय मॉडल्स की बिक्री में भारी गिरावट देखने को मिली. महिंद्रा XUV 3XO की 7,089 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की तुलना में 16.6% कम थीं. हुंडई वेन्यू की 6,858 यूनिट्स सेल हुईं, जिसमें 30.6% की सालाना गिरावट दर्ज की गई. किआ सॉनेट भी पिछड़ गई और इसकी बिक्री 6,658 यूनिट्स रही, यानी 32.1% की गिरावट दर्ज हुई.

  • हुंडई एक्सटर ने 5,873 यूनिट्स की स्थिर बिक्री की, जबकि स्कोडा कायलाक ने 3,196 यूनिट्स बेचीं, जिसमें 35% की गिरावट देखने को मिली. टोयोटा टेजर की बिक्री 2,408 यूनिट्स रही, जो 24.4% कम थी. निसान मैग्नाइट की 1,313 यूनिट्स बिक पाईं, यानी 37% की गिरावट दर्ज हुई.

  • किआ सायरॉस को सबसे बड़ा झटका लगा, जिसकी बिक्री 774 यूनिट्स रही. इसमें 78.5% की भारी गिरावट देखी गई. रेनो काइगर ने 755 यूनिट्स बेचीं. इसमें 34.3% की गिरावट रही, लेकिन पिछले महीने की तुलना में इसकी बिक्री में 37% की बढ़ोतरी हुई. मारुति जिम्नी की हालत भी कमजोर रही, जिसकी बिक्री सिर्फ 371 यूनिट्स पर सिमट गई, इसमें 45.6% की गिरावट दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें: अब टेस्ला मॉडल Y L में सफर करेगा पूरा परिवार, मिलेगा 6-सीटर का विकल्प, जानें कब होगी लॉन्च?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
फुल चार्ज पर 696 KM रेंज, इस दिन लॉन्च होंगी ये इलेक्ट्रिक कारें
फुल चार्ज पर 696 KM रेंज, इस दिन लॉन्च होंगी ये इलेक्ट्रिक कारें
बाइक का साइलेंसर बदला है? पुलिस काट सकती है मोटा चालान
बाइक का साइलेंसर बदला है? पुलिस काट सकती है मोटा चालान
हैचबैक-सेडान छोड़ लोग बढ़ रहे इन SUV की ओर, क्यों बढ़ रहा क्रेज?
हैचबैक-सेडान छोड़ लोग बढ़ रहे इन SUV की ओर, क्यों बढ़ रहा क्रेज?

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget