एक्सप्लोरर

Upcoming Skoda EV: नेक्सन ईवी को टक्कर देने आ रही स्कोडा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी, सस्‍ते में हो सकती है पेश

लॉन्च के बाद स्कोडा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी का सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन.ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी 400 से होगा. नेक्सन ईवी में 465 किलोमीटर प्रति चार्ज तक की रेंज मिलती है.

Skoda Electric SUV: स्कोडा ऑटो इलेक्ट्रिकेशन की ओर जोर दे रही है और इसके साथ ही वह अपने फ्यूचर प्रोजेक्ट्स पर पूरी मेहनत से काम कर रही है, जिसमें भारत में निर्मित एक किफायती ईवी भी शामिल है. यह बात तो बिल्कुल स्पष्ट है कि भारतीय बाजार में सफल होने के लिए, लोकलाइजेशन सबसे महत्वपूर्ण है और स्कोडा की योजना भारतीय बाजार के लिए एक किफायती इलेक्ट्रिक कार बनाने की है और इसे यहां से विदेशों में निर्यात करने की भी संभावना है. हालांकि कार के आकार और इसकी कीमत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसके कुशाक पर बेस्ड होने की उम्मीद की जा रही है और इसकी कीमत 20 लाख रुपये से कम होगी. 

प्लेटफॉर्म और साइज

स्कोडा अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक मॉडल के अपने ग्लोबल एमईबी प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकती है और इसे हमारे बाजार के लिए लोकलाइज किया जा सकता है. इसे फ्रंट व्हील ड्राइव प्लेटफॉर्म का उपयोग करके बनाए जाने की संभावना है. इसमें महिंद्रा की भी भूमिका हो सकती है, क्योंकि महिंद्रा ने अपने आईएनजीएलओ इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म के लिए एमईबी कंपोनेंट्स के स्रोत के लिए पहले से ही स्कोडा की पैरेंट कंपनी फॉक्सवैगन के साथ एक समझौता है. हालांकि, अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि कुशाक, अपकमिंग ईवी का आधार होगा भी या नहीं, लेकिन इस बात की स्पष्ट संभावना है कि यह एक छोटी सब 4 मीटर एसयूवी हो सकती है जिसे भारतीय बाजार में लाने के लिए भी योजना बनाई गई है.

कब होगी लॉन्च 

इस नई इलेक्ट्रिक कार के लिए कोई लॉन्च टाइमलाइन नहीं तय की गई है, लेकिन यह नई किफायती ईवी अगले दो से तीन सालों के भीतर भारत में आ जाएगी. हालांकि इससे पहले इस मॉडल का आईसीई वर्जन बाजार में लॉन्च होने की संभावना है.

किससे होगा मुकाबला

लॉन्च के बाद स्कोडा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी का सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन.ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी 400 से होगा. नेक्सन ईवी में 465 किलोमीटर प्रति चार्ज तक की रेंज मिलती है और हाल ही में टाटा मोटर्स ने इसकी कीमतों में 1.2 लाख रुपये की बड़ी कटौती भी की है.

यह भी पढ़ें -

चाहिए परफॉर्मेंस वाली दमदार कार? तो थोड़ा और करिए इंतजार, भारत में जल्द आएंगे ये 3 मॉडल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget