एक्सप्लोरर

2024 Skoda Superb: स्कोडा ने पेश की अपनी नई सुपर्ब कार, हाईब्रिड पावरट्रेन से होगी लैस

भारत-स्पेक मॉडल को सबसे अधिक टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किए जाने की संभावना है. प्लग-इन हाइब्रिड एडिशन 6-स्पीड डीएसजी (डुअल क्लच ऑटोमेटिक) ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है.

New Generation Skoda Superb: कई टीजर के बाद, स्कोडा ने ग्लोबल मार्केट में न्यू जेनरेशन सुपर्ब सेडान का खुलासा कर दिया है. नई स्कोडा सुपर्ब भारी एक्सटर्नल, इंटरनल और नए पावरट्रेन विकल्पों के साथ कई नए फीचर्स से लैस होगी.

डिजाइन 

नई स्कोडा सुपर्ब कंपनी की नई 'मॉडर्न सॉलिड' डिज़ाइन लैंग्वेज को फॉलो करती है. नए मॉडल के साइज को पहले जैसा बरकरार रखा गया है. लेकिन अब इसमें कई नए डिज़ाइन वाले हिस्से शामिल हैं. इसमें सिग्नेचर स्कोडा ग्रिल के साथ नई स्टाइल की एलईडी लाइटें हैं और एलईडी डीआरएल के लिए एक नया सिग्नेचर है. इसमें एक बिल्कुल नया बम्पर है जो अब शार्प कट और सिलवटों के साथ एक बड़े एयर डैम को एडजस्ट करता है.

2024 Skoda Superb: स्कोडा ने पेश की अपनी नई सुपर्ब कार, हाईब्रिड पावरट्रेन से होगी लैस

अलॉय व्हील्स के नए सेट को छोड़कर, पूरा सिल्हूट पिछले मॉडल के समान है, इसमें 19 इंच के अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं. रियर प्रोफाइल को भी अपडेट किया गया है, जिसमें अपडेटेड एलईडी टेल-लाइट्स और अपडेटेड बम्पर शामिल हैं. नई सुपर्ब का व्हीलबेस 2841 mm है. पर बरकरार है. यह सेडान अब अपने पिछले मॉडल की तुलना में 15 मिमी संकरी, 43 मिमी लंबी और 12 मिमी ऊंची है. इसके बूट स्पेस को 20-लीटर बढ़ाकर 645-लीटर कर दिया गया है.

2024 Skoda Superb: स्कोडा ने पेश की अपनी नई सुपर्ब कार, हाईब्रिड पावरट्रेन से होगी लैस

इंटीरियर

नई स्कोडा सुपर्ब 2024 का केबिन पूरी तरह से अपडेट किया गया है. जिसमें कलर स्कीम और डैशबोर्ड लेआउट शामिल है. इसमें सिल्वर इन्सर्ट और प्रीमियम अपहोल्स्ट्री के साथ डुअल-टोन इंटीरियर थीम है. इसमें नई 13 इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन और एचवीएसी कंट्रोल के लिए तीन डायल की सुविधा है. सेंटर कंसोल बहुत कम बटनों के साथ क्लीन दिखता है और एचवीएसी नियंत्रण के लिए डायल में छोटी डिस्प्ले दी गई है.

2024 Skoda Superb: स्कोडा ने पेश की अपनी नई सुपर्ब कार, हाईब्रिड पावरट्रेन से होगी लैस

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो न्यू जेनरेशन स्कोडा सुपर्ब में एंबियंट लाइटिंग सिस्टम, एक प्रीमियम साउंड सिस्टम, हीटिंग और वेंटिलेशन फ़ंक्शन के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीटें, एक पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जिंग और यूएसबी-सी फास्ट चार्जिंग दिए गए हैं. इस सेडान में नया 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी है. सेफ्टी और सिक्योरिटी के लिए नई सुपर्ब में मल्टीपल एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिलता है. इस ADAS तकनीक में ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन एसिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे.

पावरट्रेन

न्यू जेनरेशन स्कोडा सुपर्ब को दो हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश किया गया है - जिसमें एक 150PS, 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड, और एक 204PS, 1.5-लीटर प्लग-इन हाइब्रिड इंजन शामिल है. प्लग इन हाइब्रिड में 25.7kWh बैटरी पैक मिलेगा और दावा किया गया है कि यह केवल इलेक्ट्रिक मोड पर 100 किमी तक की रेंज प्रदान कर सकती है. इस सेडान में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन का भी विकल्प मिलता है. पेट्रोल इंजन दो स्टेट ऑफ ट्यून्स प्रदान करता है - 204bhp और 265bhp. जिसमें 265bhp के साथ ऑल-व्हील-ड्राइव लेआउट मिलता है. जबकि डीजल इंजन 150bhp (FWD) और 193bhp (AWD) के साथ आ सकता है.

2024 Skoda Superb: स्कोडा ने पेश की अपनी नई सुपर्ब कार, हाईब्रिड पावरट्रेन से होगी लैस

भारत ने लॉन्च

भारत-स्पेक मॉडल को सबसे अधिक टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किए जाने की संभावना है. प्लग-इन हाइब्रिड एडिशन 6-स्पीड डीएसजी (डुअल क्लच ऑटोमेटिक) ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है, जबकि बाकी ट्रिम्स में 7-स्पीड डीएसजी मिलता है. भारत में इस कार का सीधा मुकाबला किसी से नहीं होता, हालांकि कुछ मामलों में यह ऑडी A3 और टोयोटा कैमरी को टक्कर देगी.

2024 Skoda Superb: स्कोडा ने पेश की अपनी नई सुपर्ब कार, हाईब्रिड पावरट्रेन से होगी लैस

यह भी पढ़ें : - जल्द भारत में आने वाली हैं कई नई हाइब्रिड एसयूवी, देखिए पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 kmpl माइलेज, 1,400 km रेंज, नई Duster Hybrid का दम
29 kmpl माइलेज, 1,400 km रेंज, नई Duster Hybrid का दम
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Himalayan 750 का नया लुक आया सामने, बाइक लवर्स में हलचल
Himalayan 750 का नया लुक आया सामने, बाइक लवर्स में हलचल
सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां
सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget