एक्सप्लोरर

Skoda Kodiaq: नई स्कोडा कोडियाक की पावरट्रेन डिटेल्स का हुआ खुलासा, इन खूबियों से होगी लैस

स्कोडा इंडिया वर्तमान में पहली पीढ़ी के कोडियाक के फेसलिफ्ट वर्जन की बिक्री करती है. जिसकी एक्स शोरूम कीमत 37.99 लाख रुपये से 41.39 लाख रुपये के बीच है.

Second Generation Skoda Kodiaq: चेक गणराज्य की निर्माता ऑटोमोबाइल कंपनी स्कोडा ने इस साल के अंत में अपनी दूसरी पीढ़ी की कोडियाक एसयूवी वैश्विक तौर पर लाने से पहले उसके पावरट्रेन का डिटेल जारी किया है. साथ ही कंपनी ने कार के बाहरी डिज़ाइन और इंटीरियर की डिटेल्स का खुलासा करने के साथ-साथ अपनी प्रमुख सेकेंड जेनरेशन एसयूवी की तस्वीरें भी शेयर कीं.

नई स्कोडा कोडियाक का पावरट्रेन

कोडियाक में अब 25.7kWh के बैटरी पैक के साथ 150hp पॉवर जेनरेट करने वाला, 1.5-लीटर TSI प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेगा. यह कंबाइंड रूप से, यह 204hp की पॉवर जेनरेट कर सकता है. इसे 6-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा. स्कोडा के अनुसार, कोडियाक iV कहा जाने वाले प्लग-इन हाइब्रिड की रेंज 100 किमी से अधिक होगी.

साथ ही कोडियाक के एंट्री-लेवल वेरिएंट में माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ एक 1.5 टीएसआई पेट्रोल इंजन का भी विकल्प मिलेगा, जिसे डुअल-क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा जाएगा. इसके अलावा स्कोडा एक और 2.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन विकल्प पेश करेगी, जो 7-स्पीड, डुअल-क्लच ऑटोमेटिक और फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ आएगा.

ग्लोबल मार्केट में स्कोडा दो डीजल पावरट्रेन भी पेश करेगी. दोनों में 2.0-लीटर TDI इंजन मिलेगा जो 7-स्पीड, डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा होगा. एंट्री-लेवल वेरिएंट में 150hp का पॉवर आउटपुट और हाई स्पेक वेरिएंट में 193hp का पॉवर आउटपुट मिलेगा और इसमें फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी मिलेगा.

डाइमेंशन

नई कोडियाक की लंबाई 4,758 मिमी है. यह पिछले 5-सीट और 7-सीट वर्जन की तुलना में क्रमशः 61 मिमी और 59 मिमी अधिक लंबी है. इसकी चौड़े 1,864 मिमी, 1,657 मिमी ऊंचाई और 2,791 मिमी का व्हीलबेस है. 5-सीट वर्जन में 910 लीटर का बूट स्पेस और 7-सीट वर्जन का बूट स्पेस 340-845 लीटर के बीच होगा.

नई स्कोडा कोडियाक इंटीरियर और फीचर्स

स्कोडा की जारी की गई तस्वीरें इस एसयूवी की कुछ अन्य डिटेल्स का खुलासा करती हैं. नई कोडियाक में अब एक स्टीयरिंग कॉलम-माउंटेड ड्राइव सेलेक्टर, एक डिस्प्ले क्लीनर के साथ एक नया 12.9-इंच टचस्क्रीन और साथ ही एक हेड-अप डिस्प्ले दिया गया है. पीछे की सीट के यात्रियों के लिए अब सेंट्रल टनल पर एक कप होल्डर के साथ स्टोरेज कम्पार्टमेंट मिलेगा. इसमें ड्राइवर डोर एज प्रोटेक्टर और एक अंब्रेला स्टोरेज कम्पार्टमेंट दिया गया है. 

भारत में स्कोडा कोडियाक

स्कोडा इंडिया वर्तमान में पहली पीढ़ी के कोडियाक के फेसलिफ्ट वर्जन की बिक्री करती है. जिसकी एक्स शोरूम कीमत 37.99 लाख रुपये से 41.39 लाख रुपये के बीच है. भारत में इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, एमजी ग्लोस्टर और जीप मेरिडियन से होता है. फॉर्च्यूनर इस सेगमेंट में सबसे अग्रणी है, जिसमें एक पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- मुकेश अंबानी के कार कलेक्शन में एक और रोल्स रॉयस शामिल, सिर्फ पेंटवर्क की कीमत है 1 करोड़ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget